एमपी के IAS रवि कुमार सिहाग का AGMUT कैडर में ट्रांसफर : जानें कैसे और क्यों बदलते हैं IAS/IPS के कैडर

Sanjay Dhiman | Mar 29, 2026, 21:04 IST
Share
ias-ravi-kumar-sihag-cadre-transfer-agmut-rules
Photograph: (the sootr)

IAS रवि कुमार सिहाग जो मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे, अब उनका ट्रांसफर AGMUT कैडर में हो चुका है। जानिए कैसे और क्यों कैडर बदलते हैं IAS/IPS अधिकारी।

IAS रवि कुमार सिहाग जो मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे, अब उनका ट्रांसफर AGMUT कैडर में हो चुका है। AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, और केंद्र शासित प्रदेश) एक ऐसा संयुक्त कैडर है, जिसका प्रबंधन केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा किया जाता है।

9ca15df8-60d
9ca15df8-60d

क्यों बदला रवि कुमार सिहाग का कैडर ?

दिसंबर 2025 में IAS रवि सिहाग और आईएएस इशिता राठी ने सात फेरे लिए थे। इशिता AGMUT कैडर की अधिकारी हैं और पुडुचेरी में तैनात हैं। शादी के बाद दोनों को अलग-अलग राज्यों में रहना पड़ रहा था। इसलिए रवि ने कैडर बदलने के लिए आवेदन किया था।

केंद्र सरकार के विभाग DOPT ने इस पर विचार किया। 9 मार्च 2026 को इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया गया। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने प्रशासन को निर्देश दिए। 18 मार्च को उनके रिलीविंग आर्डर जारी कर दिए गए। इसके बाद रवि सिहाग का रास्ता पुडुचेरी जाने के लिए साफ हुआ। अब रवि और इशिता एक ही कैडर में काम करेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

अजाक्स संगठन बना अखाड़ा : मुकेश मौर्य vs IAS संतोष वर्मा आमने-सामने, नेमप्लेट उखाड़ने से FIR तक बवाल

भोपाल के पूर्व IAS को जान से मारने की धमकी, बिल्डर पर लगाया आरोप6

क्या होता है यह AGMUT कैडर और क्यों है खास?

प्रशासनिक शब्दावली में AGMUT कैडर को बहुत रसूखदार माना जाता है। इसका पूरा नाम अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश है। यह सीधा केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के अधीन आता है। बाकी राज्यों के कैडर स्थानीय राज्य सरकार के नीचे होते हैं।

AGMUT कैडर में दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान और जम्मू-कश्मीर जैसे बड़े क्षेत्र आते हैं। रवि सिहाग अब इसी पावरफुल कैडर का हिस्सा बन चुके हैं। यहां की चुनौतियां राज्य कैडर से बिल्कुल अलग और रोमांचक होती हैं।

रवि और इशिता की लव स्टोरी

रवि कुमार सिहाग और इशिता राठी की मुलाकात UPSC की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने UPSC 2021 में अच्छे रैंक हासिल किए थे। रवि ने 18वीं रैंक प्राप्त की थी, जबकि इशिता ने 8वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद इन दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी कर ली। अब, दोनों साथ-साथ AGMUT कैडर में सेवाऐं देंगे।

खेतों से लेकर सचिवालय तक रवि का सफर

रवि सिहाग की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। वे राजस्थान श्रीगंगानगर के एक छोटे से गांव से आते है। उनके पिता रामकुमार एक किसान हैं। रवि ने हिंदी माध्यम से यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। उन्होंने चार बार परीक्षा दी और तीन बार सफलता पाई।

साल 2021 में उन्होंने ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की। उनकी सफलता ने करोड़ों युवाओं को एक नई उम्मीद दी है। रवि अपनी तीन बहनों के अकेले भाई हैं। उनकी सादगी और मेहनत ही आज उनकी पहचान है।

इशिता राठी: पुलिस परिवार की बेटी का कमाल

आईएएस इशिता राठी के पिता दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर हैं। उनकी माता जी भी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। इशिता ने अपने दूसरे ही प्रयास में 8वीं रैंक पाई। उन्होंने साबित किया कि मेहनत से कुछ भी मुमकिन है।

इशिता वर्तमान में पुडुचेरी में अपनी सेवाएं दे रही हैं। रवि और इशिता की मुलाकात मसूरी की ट्रेनिंग में हुई थी। वहीं से यह दोस्ती प्यार में बदली और मुकाम तक पहुंची। अब दोनों अधिकारी एक ही कैडर में रहकर देश सेवा करेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

महिला IAS वंदना वैद्य फार्महाउस जुआकांड में नया विवाद, TI ने याचिका लगाई तो बुरहानपुर भेजा

स्कूलों में अब AI टीचर्स की एंट्री, क्या खतरे में है शिक्षकों की नौकरी?

कैसे बदलता है किसी IAS या IPS का कैडर?

अक्सर लोग पूछते हैं कि क्या कैडर बदलना आसान है? इसका जवाब है 'नहीं', यह प्रक्रिया काफी जटिल होती है। सामान्य तौर पर कैडर बदलना लगभग नामुमकिन माना जाता है। लेकिन 'मैरिज ग्राउंड' यानी शादी के आधार पर रियायत मिलती है।

अगर दो IAS अधिकारी आपस में शादी करते हैं, तो नियम बदल जाते हैं। वे एक ही कैडर में आने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए दोनों राज्य सरकारों की सहमति बहुत जरूरी होती है। अंत में फैसला केंद्र सरकार का DOPT विभाग ही लेता है।

Tags:
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय
  • IAS
  • UPSC
  • आईएएस इशिता राठी
  • मुख्य सचिव अनुराग जैन
  • IAS रवि कुमार सिहाग
  • AGMUT कैडर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि