शादी के बंधन में बंधे MP के चर्चित आईएएस रवि कुमार सिहाग, हमसफर बनीं आईएएस इशिता राठी
Sourabh Bhatnagar | Dec 17, 2025, 11:48 IST
ias-ravi-kumar-sihag-marriage-ias-isha-rathi-and-love-story
मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी रवि कुमार सिहाग और IAS इशिता राठी की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं... आइए बताते हैं
मध्य प्रदेश कैडर के IAS अफसर रवि कुमार सिहाग शादी के बंधन में बंध गए हैं। रवि ने अपनी बैचमेट आईएएस इशिता राठी के साथ शादी (IAS Ravi Sihag Ishita Rathi Marriage) की है। बताया जा रहा है कि ये शादी दिल्ली में हुई थी। इसमें कई बड़े प्रशासनिक अफसर और राजनीतिक लोग शामिल हुए।
शादी की तस्वीरें और रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके बाद से ही ये हाई-प्रोफाइल शादी चर्चा का विषय बन गई है। लोग उन्हें ढेर सारी बधाइयां भी दे रहे हैं।
![554026b0-95b]()
बता दें कि रवि और इशिता दोनों ने यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2021 में शानदार रैंक हासिल की थी। रवि ने ऑल इंडिया में 18वीं रैंक पाई, जबकि इशिता ने 8वीं रैंक हासिल की थी।
![cbbcc930-29a]()
सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा है कि रवि सिहाग और उनकी पत्नी इशिता राठी दोनों एक ही बैच के IAS अधिकारी हैं।
![742aa93a-617]()
![bf8b06d6-191]()
UPSC का रिजल्ट आने के बाद LBSNAA (Lal Bahadur Shastri National Academy Of Administration) में IAS ट्रेनिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ी थीं।
![f634db19-77d]()
![796538f8-95d]()
रवि कुमार सिहाग का जन्म 2 नवंबर 1995 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के विजयनगर तहसील के चक 3-बीएएम गांव में हुआ था। उनके पिता रामकुमार सिहाग एक किसान हैं और मां विमला देवी गृहिणी हैं। रवि तीन बहनों के बीच बड़े हुए हैं, जिनमें से एक गृहिणी, एक सरकारी स्कूल की टीचर और एक कृषि पर्यवेक्षक हैं।
![ias-ravi-kumar-]()
ये खबरें भी पढ़ें...
स्मार्ट स्ट्रेटिजी से यूपीएससी में हिन्दी मीडियम के टॉपर बने आईएएस रवि कुमार सिहाग
एमपी में तैनात IAS अफसर रवि कुमार सिहाग मुश्किल में, अब होगी जांच
आमतौर पर माना जाता है कि यूपीएससी में अंग्रेजी माध्यम के प्रत्याशी ही ज्यादा सफल हो पाते हैं। लेकिन, रवि ने यह परीक्षा हिंदी माध्यम से ही देकर पास की। वो अपने बैच के हिन्दी मीडियम के टॉपर भी रहे। उनका मानना है कि अगर आपकी बेसिक इंग्लिश ठीक है तो आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं आती है। आप अंग्रेजी के कंटेंट का भी आसानी से अनुवाद कर सकते हैं। वो कहते हैं कि जब मैं पहले एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था, तब ही मैंने अपनी अंग्रेजी सुधार ली थी। इसका फायदा मुझे यूपीएससी के समय मिला। उन्होंने अपना ऑप्शनल विषय भी हिन्दी साहित्य ही चुना था।
आईएएस रवि कुमार सिहाग ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर, विजयनगर से की। फिर उन्होंने 11वीं-12वीं की पढ़ाई अनूपगढ़ और विजयनगर के स्कूलों से की और बाद में शारदा कॉलेज, अनूपगढ़ से बीए की डिग्री हासिल की। 2016 में रवि ने UPSC की तैयारी शुरू की और कई उतार-चढ़ाव के बाद 2021 में IAS बनकर अपने सपने को पूरा किया।
इससे पहले, रवि (ravi kumar sihag) 2018 में IDAS और 2019 में IRTS कैडर में चुने गए थे, लेकिन 2020 में उनका प्रयास असफल रहा।
![IAS RAVI 2]()
मध्य प्रदेश में वे SDO (राजस्व), लखनादौन, सिवनी के पद पर हैं। उनके करियर में आरक्षण प्रमाणपत्र को लेकर कुछ विवाद भी उठे थे।
हाल ही में आईएएस रवि कुमार सिहाग का नाम चर्चा में आया, जब उनके आरक्षण श्रेणी से जुड़े दस्तावेजों पर सवाल उठे। DoPT (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने संबंधित राज्यों से जांच रिपोर्ट मांगी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या उनका EWS प्रमाणपत्र सही था? रवि ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि उनके सभी दस्तावेज वैधानिक हैं।
रवि कुमार वर्तमान में लखनादौनसिवनी में एसडीओ हैं।
इशिता राठी का जन्म बागपत, उत्तर प्रदेश में हुआ था, लेकिन अब उनका परिवार दिल्ली में रहता है। उनकी मां मीनाक्षी राठी सहायक उप-निरीक्षक (ASI) हैं और उनके पिता इकबाल राठी हेड कांस्टेबल के पद पर काम करते हैं। उनका एक छोटा भाई भी है।
![ishita-rathi-marriage]()
![ishita-rathi-marriage 2]()
इशिता ने अपनी स्कूल की पढ़ाई DAV पब्लिक स्कूल, वसंत कुंज से की। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) किया और फिर चेन्नई के मद्रास स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमए (इकोनॉमिक्स) की डिग्री ली। UPSC 2021 में तीसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल की और IAS बनीं। उन्हें AGMUT कैडर मिला है और फिलहाल वे सब-कलेक्टर (राजस्व), नॉर्थ पुदुचेरी के पद पर काम कर रही हैं।
भोपाल में सड़क पर उतरा ब्राह्मण समाज, IAS संतोष वर्मा के खिलाफ उबाल,प्रदर्शनकारियों पर चली वॉटर कैनन
ASI और कांस्टेबल की LOVE STORY, मां को फोन कर बोली निशा- शादी के लिए सस्पेंशन मंजूर
शादी की तस्वीरें और रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके बाद से ही ये हाई-प्रोफाइल शादी चर्चा का विषय बन गई है। लोग उन्हें ढेर सारी बधाइयां भी दे रहे हैं।
554026b0-95b
बता दें कि रवि और इशिता दोनों ने यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2021 में शानदार रैंक हासिल की थी। रवि ने ऑल इंडिया में 18वीं रैंक पाई, जबकि इशिता ने 8वीं रैंक हासिल की थी।
cbbcc930-29a
LBSNAA में शुरू हुई IAS लव स्टोरी?
742aa93a-617
bf8b06d6-191
UPSC का रिजल्ट आने के बाद LBSNAA (Lal Bahadur Shastri National Academy Of Administration) में IAS ट्रेनिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ी थीं।
f634db19-77d
796538f8-95d
किसान परिवार से IAS बनने तक का सफर
ias-ravi-kumar-
ये खबरें भी पढ़ें...
स्मार्ट स्ट्रेटिजी से यूपीएससी में हिन्दी मीडियम के टॉपर बने आईएएस रवि कुमार सिहाग
एमपी में तैनात IAS अफसर रवि कुमार सिहाग मुश्किल में, अब होगी जांच
हिन्दी मीडियम के टॉपर
एमपी में इस पद पर हैं
इससे पहले, रवि (ravi kumar sihag) 2018 में IDAS और 2019 में IRTS कैडर में चुने गए थे, लेकिन 2020 में उनका प्रयास असफल रहा।
IAS RAVI 2
मध्य प्रदेश में वे SDO (राजस्व), लखनादौन, सिवनी के पद पर हैं। उनके करियर में आरक्षण प्रमाणपत्र को लेकर कुछ विवाद भी उठे थे।
EWS प्रमाणपत्र पर विवाद
करियर एक नजर
नाम: आईएएस रवि कुमार सिहाग
जन्म: 13-7-1995
जन्मस्थान: श्रीगंगानगर, राजस्थान
एजुकेशन: बीए
बैच: 2022
कैडर : मध्य प्रदेश
पदस्थापना
आईएएस इशिता राठी कौन हैं?
ishita-rathi-marriage
ishita-rathi-marriage 2
इशिता ने अपनी स्कूल की पढ़ाई DAV पब्लिक स्कूल, वसंत कुंज से की। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) किया और फिर चेन्नई के मद्रास स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमए (इकोनॉमिक्स) की डिग्री ली। UPSC 2021 में तीसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल की और IAS बनीं। उन्हें AGMUT कैडर मिला है और फिलहाल वे सब-कलेक्टर (राजस्व), नॉर्थ पुदुचेरी के पद पर काम कर रही हैं।
भोपाल में सड़क पर उतरा ब्राह्मण समाज, IAS संतोष वर्मा के खिलाफ उबाल,प्रदर्शनकारियों पर चली वॉटर कैनन
ASI और कांस्टेबल की LOVE STORY, मां को फोन कर बोली निशा- शादी के लिए सस्पेंशन मंजूर
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj