भोपाल के रहने वाले आईएएस संजय जाजू बने तेलंगाना के नए मुख्य सचिव

Amresh Kushwaha | Jun 28, 2026, 09:57 IST
Share
आईएएस संजय जाजू
आईएएस संजय जाजू

तेलंगाना सरकार ने 1992 बैच के IAS अधिकारी संजय जाजू को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। आईएएस जाजू 2029 तक इस पद पर रहेंगे। बता दें कि संजय जाजू मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। मौजूदा मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया गया है।

तेलंगाना में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने शुक्रवार, 26 जून को सरकारी आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के IAS अधिकारी संजय जाजू को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। जाजू साल 2029 तक इस पद पर बने रहेंगे। यह नियुक्ति उस वक्त आई जब मौजूदा मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव का विस्तारित कार्यकाल समाप्त होने वाला है। बता दें कि संजय जाजू मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं।

IAS संजय जाजू को क्या-क्या मिला?

संजय जाजू को सिर्फ मुख्य सचिव की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। एक अलग सरकारी आदेश में उन्हें कई महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार (ITE&C) विभाग के विशेष मुख्य सचिव का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार (FAC) भी उन्हें दिया गया है।

इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में उद्योग एवं निवेश सेल के विशेष मुख्य सचिव और CEO (Chief Executive Officer) की भूमिका भी निभाएंगे। SPEED (Smart Proactive Efficient and Effective Delivery) विंग की जिम्मेदारी भी उनके पास ही रहेगी।

आईएएस संजय जाजू कौन हैं?

आईएएस संजय जाजू का जन्म 26 फरवरी 1969 को मध्यप्रदेश में हुआ था। वे तेलंगाना कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। अपने करियर में उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया है।

केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने अक्टूबर 2014 से मार्च 2018 तक NHIDCL (National Highways and Infrastructure Development Corporation Limited) के निदेशक के रूप में काम किया था। इसके बाद 2018 से 2023 तक वे भारत सरकार में अपर सचिव रहे। साल 2024 में उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव का पद संभाला था।

राज्य स्तर पर भी आईएएस संजय जाजू का अनुभव गहरा है। वे पूर्ववर्ती आंध्रप्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स, IT और संचार विभाग के सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा हैदराबाद नगर निगम के आयुक्त रहे हैं। यह जिम्मेदारी उन्होंने 2005 से जुलाई 2007 तक निभाई थी। इससे पहले अक्टूबर 2000 से अक्टूबर 2002 तक विशाखापट्टनम नगर निगम के आयुक्त भी रहे।

IAS रामकृष्ण राव को नई भूमिका

मौजूदा मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे अगस्त 2025 में सेवानिवृत्त हो चुके थे। उनका कार्यकाल 10 महीने के लिए बढ़ाया गया था और अब वे 30 जून 2026 को पद छोड़ेंगे। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार और पदेन (ex-officio) विशेष मुख्य सचिव बनाया गया है।

आईएएस श्रीधर की भी बड़ी तैनाती

इस फेरबदल में एक और बड़ी नियुक्ति हुई है। आईएएस अधिकारी एन. श्रीधर (1997 बैच) अभी तक खान एवं भूविज्ञान विभाग और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में प्रमुख सचिव थे। अब उनका तबादला कर उन्हें मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। यह पद बेहद संवेदनशील होता है क्योंकि इस पर रहने वाला अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ा रहता है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश में फिर शुरू होंगे प्रमोशन, खत्म होगा कर्मचारियों का 10 साल का वनवास

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अच्छी आय वाली पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता

रायपुर की IAS श्रद्धा शुक्ला का बदला कैडर, अब मध्यप्रदेश में होंगी तैनात

सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, मध्यप्रदेश को मिलेंगे 1000 नए डॉक्टर्स

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मुख्य सचिव
  • तेलंगाना
  • मुख्यमंत्री कार्यालय
  • मध्यप्रदेश की राजधानी
  • आईएएस संजय जाजू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा