आईएएस संतोष वर्मा पर सरकार करेगी कार्यवाही, पुराने मामले भी खुलेंगे

Amresh Kushwaha | Nov 26, 2025, 16:14 IST
Share
ias-santosh-verma-controversi
ias-santosh-verma-controversi

आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी। वर्मा ने ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान दिया था। वहीं अब पेंडिंग शिकायतें भी फिर से खोले जाने की संभावना है। जानिए पूरा मामला..

आईएएस संतोष वर्मा की मुश्किलें बढ़ने वाली है। संतोष वर्मा पर सरकार एक्शन की तैयारी में है। वर्मा ने ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान दिया था। वहीं अब पेंडिंग शिकायतें भी फिर से खोले जाने की संभावना है। चारों और दबाव और विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार ने इस कार्रवाई का निर्णय लिया है।

साथ ही पुराने मामले और पेंडिंग शिकायतों को भी सरकार खोलने की तैयारी में है। संतोष वर्मा की मुश्किलें बढ़ेंगी। अब उनको अनुशासन हीनता का दिया नोटिस जाएगा। बता दें कि आईएएस संतोष वर्मा पिछले दिनों दिए अपने बयान से चर्चा में हैं।

ये खबर भी पढ़िए...अजाक्स अध्यक्ष संतोष वर्मा ने द सूत्र में आकर माफी मांगी, ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान से आए चर्चा में

आईएएस संतोष वर्मा का बयान क्या था?

publive-image
publive-image

अजाक्स संगठन के प्रांतीय अधिवेशन के दौरान संतोष वर्मा को संगठन का नया प्रांताध्यक्ष चुना गया। अपने भाषण में संतोष वर्मा ने कहा कि, जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में आरक्षण (Reservation ) तब तक रहेगा, जब तक रोटी-बेटी का व्यवहार समान नहीं होता।
ये खबर भी पढ़िए...अजाक्स अध्यक्ष संतोष वर्मा ने द सूत्र में आकर माफी मांगी, ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान से आए चर्चा में

धर्म और संस्कृति के खिलाफ टिप्पणी

0b0259c2-aa4
0b0259c2-aa4

ग्वालियर में स्थित एसपी कार्यालय पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज और सवर्ण समाज के लोग जमा हुए। एडवोकेट अनिल मिश्रा के नेतृत्व में उन्होंने धरना शुरू किया। इस दौरान पुलिस बल की भी तैनाती की गई। सवर्ण समाज के लोग इस बात से गुस्से में हैं कि उनके धर्म और संस्कृति के खिलाफ टिप्पणी की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...अजाक्स के नए अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा का विवादित बयान, पूर्व आईएएस हीरालाल त्रिवेदी ने की एफआईआर-गिरफ्तारी की मांग

केंद्रीय मंत्री की तीखी प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने इस विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया। मंत्री दुबे ने लिखा, यह जातिगत और स्त्री विरोधी बयान आपत्तिजनक है। यह समाज को बांटने वाली मानसिकता को दर्शाता है। हमारी परंपरा हमेशा सम्मान की शिक्षा देती है, अपमान की नहीं। उन्होंने इस बयान को देश की सांस्कृतिक मर्यादा का अपमान भी बताया।

5df33c32-3d0
5df33c32-3d0

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक

पूर्व आईएएस हीरालाल त्रिवेदी का आक्रोश

इस बयान पर पूर्व आईएएस अधिकारी और सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. हीरालाल त्रिवेदी ने गुस्से में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस बयान को सबसे घटिया, निकृष्ट और निंदनीय बताया। त्रिवेदी ने कहा, इससे अधिक घटिया बयान नहीं हो सकता, जो एक आदमी अपनी बेटी और दूसरी के बीच अंतर करता हो। ऐसे बयान समाज को विघटित करने के अलावा और कुछ नहीं करते।

Tags:
  • आईएएस संतोष वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा