MP के 46 आईएएस अफसर जाएंगे मसूरी, विवादित बयान देने वाले संतोष वर्मा भी शामिल

Anjali Dwivedi | May 25, 2026, 19:32 IST
Share
ias-santosh-verma
ias-santosh-verma

ब्राह्मणों की बेटियों पर विवादित बयान देने वाले आईएएस अधिकारी संतोष कुमार वर्मा को मसूरी भेजा जा रहा है। वहां उन्हें प्रशासन और सुशासन की ट्रेनिंग दी जाएगी। उनके साथ मध्य प्रदेश के 46 अन्य आईएएस अफसर भी इस खास ट्रेनिंग का हिस्सा बनेंगे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • आईएएस अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर विवादित बयान दिया था।
  • इस बयान के बाद उन्हें भारी सामाजिक विरोध का सामना करना पड़ रहा था।
  • सरकार ने पिछले पांच महीनों से उन्हें बिना किसी जिम्मेदारी के बैठा रखा था।
  • अब उन्हें बदलते दौर की तकनीक और सुशासन सीखने के लिए मसूरी भेजा जा रहा है।
  • उनके साथ मध्य प्रदेश के विभिन्न बैच के 46 और आईएएस अधिकारी भी जाएंगे।
मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई है। अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में रहे आईएएस संतोष कुमार वर्मा अब मसूरी जाएंगे। वहां उन्हें प्रशासन को बेहतर ढंग से चलाने और सुशासन की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग का उद्देश्य अधिकारियों को आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है।

आईएएस वर्मा को विवादित बयान के बाद कड़ा विरोध झेलना पड़ा था। इसके चलते सरकार ने पिछले पांच महीनों से उन्हें कोई काम नहीं सौंपा था।

मसूरी में यह ट्रेनिंग कब से शुरू होने वाली है?

यह ट्रेनिंग प्रोग्राम उत्तराखंड के खूबसूरत शहर मसूरी में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए 15 जून से 10 जुलाई तक का समय तय किया गया है। यह अधिकारियों की चौथे फेज की मिड करियर ट्रेनिंग होने जा रही है।

इस ट्रेनिंग के लिए मध्य प्रदेश के कुल 46 आईएएस अफसरों को चुना गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इस लिस्ट में राज्य के कई जिलों के कलेक्टर और कमिश्नर भी शामिल हैं।

2012 बैच के कौन से अफसर ट्रेनिंग पर जाएंगे?

ट्रेनिंग पर जाने वाले अफसरों में साल 2012 बैच के अधिकारियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसमें राज्य आजीविका मिशन की सीईओ हर्षिका सिंह का नाम शामिल है। इसके अलावा ग्वालियर, रीवा, धार, पन्ना और सागर के कलेक्टर भी मसूरी जाएंगे। उज्जैन के संभागायुक्त को भी इस सूची में जगह मिली है

क्र. सं.अधिकारी का नामवर्तमान पद / विभाग
1हर्षिका सिंहसीईओ, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
2आईएएस अजय कटेसरियाअपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
3निधि निवेदिताआयुक्त, महिला और बाल विकास
4रोहित सिंहअपर सचिव, वित्त विभाग
5स्वरोचिष सोमवंशीओएसडी सह आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी
6अनुराग वर्माप्रबंध संचालक, राज्य भंडार गृह निगम
7आईएएस प्रतिभा पालकलेक्टर, सागर
8राजीव रंजन मीणाकलेक्टर, धार
9दीपक आर्यसीईओ, एमपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
10आशीष भार्गवअपर सचिव, गृह विभाग
11अवधेश शर्माओएसडी सह आयुक्त, तकनीकी शिक्षा
12कुमार पुरुषोत्तमएमडी, राज्य कृषि विपणन बोर्ड
13सुभाष कुमार द्विवेदीअपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
14रत्नाकर झाअपर आयुक्त राजस्व, उज्जैन
15धरर्णेन्द्र कुमार जैनअपर सचिव, विमानन विभाग
16आईएएस नरेंद्र कुमार सूर्यवंशीकलेक्टर, रीवा
17राजेश ओगरेअपर सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग
18अरुण कुमार परमारअपर सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय
19संतोष कुमार वर्माउप सचिव
20राजेश बाथमअपर सचिव, वन विभाग

2011 बैच के किन अफसरों को चुना गया है?

इस ट्रेनिंग के सेकंड फेज के लिए साल 2011 बैच के अफसरों को भी बुलाया गया है। इसमें कौशल विकास परियोजना के संचालक गिरीश शर्मा शामिल हैं।

भोपाल के अपर आयुक्त शिवराज सिंह वर्मा और पन्ना कलेक्टर उषा परमार, जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान सरिता बाला ओम प्रजापति भी मसूरी ट्रेनिंग की लिस्ट में शामिल हैं। एमपीएसईडीसी के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला को भी ट्रेनिंग में जाना होगा।

ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान और राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा अपर सचिव जनजातीय कार्य विभाग नेहा मारव्या सिंह और आयुक्त रेशम मोहित बुंदस को भी निर्देश जारी हुए हैं।

साल 2010 और 2009 बैच से कौन से अधिकारी जाएंगे?

साल 2010 बैच के अफसरों को तीसरे फेज की ट्रेनिंग के लिए मसूरी भेजा जाएगा। इसमें इंदौर के वाणिज्यिक कर आयुक्त अनय द्विवेदी का नाम प्रमुख है। आयुक्त आदिवासी विकास तरुण राठी, प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ अभिजीत अग्रवाल, आयुक्त सह संचालक खाद्य विभाग कर्मवीर शर्मा, प्रबंध संचालक मत्स्य महासंघ अनुराग चौधरी, आयुक्त कोष एवं लेखा भास्कर लक्षकार, आयुक्त उज्जैन संभाग आशीष सिंह को भेजा जाएगा।सीएम के सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी सुशासन के गुण सीखेंगे।

वहीं 2009 बैच के जिन अधिकारियों को मसूरी में सुशासन के गुण सीखने के लिए भेजा जाएगा। उनमें प्रबंध संचालक पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अजय गुप्ता, आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह, सचिव मुख्यमंत्री इलैया राजा टी, पंजीयन महानिरीक्षक मुद्रांक एवं पंजीयन अमित तोमर भी इस प्रशिक्षण का हिस्सा बनेंगे।

पुराने बैच के कौन से बड़े अफसर इस लिस्ट में हैं?

सरकार ने इस ट्रेनिंग के लिए कुछ सीनियर बैच के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया है। इसमें साल 2008 बैच के आईएएस अफसर सिबि चक्रवर्ती एम शामिल हैं। इसके साथ ही गृह विभाग की सचिव शिल्पा गुप्ता को भी मसूरी बुलाया गया है। वे भी इस विशेष करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनेंगी।

साल 2004 बैच के सीअधिकारी और वित्त विभाग के सचिव लोकेश कुमार जाटव भी जाएंगे। ये सभी अफसर नए दौर के सुशासन की बारीकियां सीखेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

आईएएस संतोष वर्मा केस: ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी मामले में कोर्ट सख्त, पुलिस की सुस्ती पर सवाल

पोस्टिंग से नाखुश एमपी के तीन आईएएस अधिकारियों ने मांगी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति

आईएएस प्रभात मलिक: कानपुर IIT से UPSC तक… ऐसे बना हरियाणा का बेटा छत्तीसगढ़ का युवा कलेक्टर

आईएएस की टिप्पणी के खिलाफ महिला कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, गुलाबी कपड़ों में दफ्तर पहुंचकर जताया विरोध





Tags:
  • आईएएस अफसर
  • आईएएस अधिकारी
  • ट्रेनिंग प्रोग्राम
  • ट्रेनिंग
  • आईएएस अजय कटेसरिया
  • आईएएस प्रतिभा पाल
  • आईएएस नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी
  • आईएएस संतोष कुमार वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा