कितनों को मारोगे, हर घर से संतोष निकलेगा...फिर चर्चा में आए आईएएस संतोष वर्मा, नया वीडियो वायरल

Sourabh Bhatnagar | Dec 10, 2025, 12:44 IST
Share
IAS-santosh-verma-NEW-viral-video-controversy
IAS-santosh-verma-NEW-viral-video-controversy

आईएएस संतोष वर्मा ने फिर से अपना तेवर दिखाया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह सांसद चंद्रशेखर आजाद की बातों को दोहरा रहे हैं। क्या है मामला...चलिए बताते हैं

हाल ही में आईएएस अधिकारी और अजाक्स (अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ) के अध्यक्ष संतोष वर्मा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में वो कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, "तुम कितने संतोष वर्मा को मारोगे, कितने को जलाओगे, हर घर से संतोष निकलेगा।"

इस बयान ने फिर से उनके खिलाफ विवाद खड़ा कर दिया है। ये पहला मौका नहीं है जब संतोष वर्मा विवादों में आए हैं। इससे पहले उनका "ब्राह्मण बेटी" वाला विवाद भी चर्चा में रहा था। उस समय उनके इस बयान पर कई ब्राह्मण संगठनों और राजनीतिक पार्टियों ने कड़ी आलोचना की थी। सरकार ने उन्हें नोटिस (IAS अफसर संतोष वर्मा को नोटिस) भी भेजा था।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...

बयान कहा सांसद चंद्रशेखर रावण से कनेक्शन

IAS संतोष वर्मा का यह नया बयान उनके पुराने तेवरों को ही दिखाता है। इससे पहले, भीम आर्मी के प्रमुख और सांसद, चंद्रशेखर आजाद ने संतोष वर्मा के समर्थन में कहा था कि कितनों संतोष वर्मा को मारोगे, हर घर से एक संतोष वर्मा निकलेगा। इस बयान को फिर से संतोष वर्मा ने दोहराया है।

IAS वर्मा का कहना है कि ये बात उन्हें फोन पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजादरावण ने कही थी। वो तो अजाक्स भवन में संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस बारे में बात कर रहे थे। वर्मा ने अपनी बात की शुरुआत इस तरह से की कि भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण ने ये कहा था कि कितने संतोष वर्मा को तुम मारोगे।

वर्मा ने कहा कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह उनकी आपसी बैठक का है। यह संघ की बैठक से जुड़ा हुआ है। इसमें कुछ भी गलत नहीं कहा गया है। जो बयान है, वो किसी और ने दिया है, इसलिए इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।

फिर उठ रहे सवाल

भोपाल में कर्मचारी अधिकारी संगठन के लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या संवैधानिक नियमों और सामाजिक समरसता के प्रति जिम्मेदार व्यक्ति को इस तरह के बयान देने का अधिकार है? क्या केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने जो कार्रवाई की मांग की थी, उसका कोई असर नहीं हुआ?

वायरल वीडियो में क्या था?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सिर्फ 31 सेकंड का है। इसमें संतोष वर्मा अजाक्स के पदाधिकारियों से बात कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो के बाद क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं है। वीडियो में वे बार-बार यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा।

क्या था ब्राह्मण बेटी वाला आईएएस संतोष वर्मा का बयान ?

publive-image
publive-image

अजाक्स (Ajjaks Madhya Pradesh) संगठन के प्रांतीय अधिवेशन के दौरान IAS अफसर संतोष वर्मा (ias santosh verma bayan) को संगठन का नया प्रांताध्यक्ष चुना गया था।

इस दौरान अपने भाषण में संतोष वर्मा ( IAS संतोष वर्मा विवादित बयान) ने कहा था कि,जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।

अजाक्स अध्यक्ष संतोष वर्मा यह भी कहा कि समाज में आरक्षण (Reservation ) तब तक रहेगा, जब तक रोटी-बेटी का व्यवहार समान नहीं होता।

अजाक्स अध्यक्ष संतोष वर्मा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

IAS संतोष वर्मा के फर्जी बरी कोर्ट आर्डर में निलंबित न्यायाधीश रावत को मिली जमानत

Tags:
  • नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
  • आईएएस संतोष वर्मा
  • अजाक्स अध्यक्ष संतोष वर्मा
  • IAS अफसर संतोष वर्मा को नोटिस
  • IAS अफसर संतोष वर्मा
  • IAS संतोष वर्मा विवादित बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा