सीएम सचिवालय से हटाए गए IAS सिबी चक्रवर्ती एम, 18 माह में हटाए जाने वाले तीसरे सचिव

Sandeep Kumar | Jul 22, 2025, 23:05 IST
Share
IAS Sibi Chakravarti
IAS Sibi Chakravarti

आईएएस सिबी चक्रवर्ती को सीएम ऑफिस से हटा दिया गया है। अब उनके पास केवल मध्य प्रदेश भवन विकास निगम की जिम्मेदारी रहेगी। उनकी जगह किसी नए अफसर की पोस्टिंग नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई-स्पेन की यात्रा से लौटने के साथ ही मंगलवार को सीएम सचिवालय में प्रशासनिक फेरबदल किया गया। मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव IAS सिबी चक्रवर्ती एम को हटा दिया गया है। अब उनके पास केवल भवन विकास निगम का जिम्मा रहेगा। आईएएस सिबी चक्रवर्ती को पहले आईएएस भरत यादव की जगह सीएम सचिवालय में सचिव नियुक्त किया गया था।

18 महीने के कार्यकाल में सीएम ऑफिस से हटाए जाने वाले तीसरे सचिव

सीएम कार्यालय के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने सचिव के पद पर आलोक सिंह की नियुक्ति की थी, तभी यह तय हो गया था कि सिबी चक्रवर्ती की विदाई होगी। मोहन यादव के 18 महीने के कार्यकाल में सीएम ऑफिस से हटाए जाने वाले सचिवों में सिबी तीसरे अफसर हैं। इसके पहले अविनाश लावणिया और भारत यादव सचिव रह चुके हैं।

सिबी चक्रवर्ती के पास MPBDC का जिम्मा

राज्य शासन द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक, सिबी चक्रवर्ती के पास अब केवल मध्य प्रदेश भवन विकास निगम का जिम्मा रहेगा। वह यहां एमडी के तौर पर काम देखेंगे। इससे पहले उनका अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री के सचिव के साथ था। हालांकि, अब उनके पास सिर्फ मध्य प्रदेश भवन विकास निगम की जिम्मेदारी होगी।

मुख्यमंत्री सचिवालय में सिबी चक्रवर्ती की जगह किसी नए अफसर की पदस्थापना नहीं की गई है। सचिवालय में पहले से इलैया राजा टी सचिव के रूप में पदस्थ हैं। इसके अलावा, सचिव के रूप में आलोक कुमार सिंह की पदस्थापना पहले ही की जा चुकी है।

2008 बैच के IAS अफसर हैं सिबी चक्रवर्ती

सिबी चक्रवर्ती एम 2008 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ रहने से पहले खाद्य विभाग के सचिव थे। सिबी चक्रवर्ती नरसिंहपुर कलेक्टर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाने के चलते यह फेरबदल किया गया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आईएएस सिबी चक्रवर्ती एम | MP | आईएएस नीरज मंडलोई

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • सीएम सचिवालय
  • आईएएस नीरज मंडलोई
  • आईएएस सिबी चक्रवर्ती एम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई