IFS डॉ. दिलीप कुमार ने सरकारी पैसों पर छपवा ली अपने नाम की किताबें, विधानसभा में उठ गया मुद्दा
Shreya Nakade | Jul 06, 2024, 08:18 IST
सरकारी पैसों पर छपवाई किताब
मध्य प्रदेश के एक IFS अफसर ने सरकार खजाने के 22 लाख रुपए से 3 किताबें छपवा लीं। इसका कॉपीराइट भी अपने नाम करवाया। अब यह मामला सामने आने पर सरकार ने कार्रवाई की बात कही है...
लघु वनोपज प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केंद्र के एक अधिकारी ने 22 लाख रुपए सरकारी पैसा खर्च कर अपने नाम से 3 किताबें छपवा लीं। इन किताबों का कॉपीराइट भी IFS अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार के पास है। विधानसभा सत्र के दौरान वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी दी। द सूत्र ने पहले ही यह मामला उठाया था।
IFS अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार ने 2022 और 2023 में कुल 3 किताबें छपवाईं। जब किताबें छपवाई गईं तब दिलीप कुमार लघु वनोपज प्रसंस्करण में प्रबंध संचालक थे। ये तीनों ही किताबें सरकारी पैसों से छपीं, जबकि इसके भुगतान के लिए शासन से किसी तरह की इजाजत नहीं ली गई। इतना ही नहीं अधिकारी ने प्राइवेट पब्लिशर से ये किताबें छपवाईं।
विधानसभा में विधायक नारायण पट्टा ने इस संबंध में सवाल पूछा था। वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने इस मामले में जवाब दिया। उन्होंने बताया कि मामले के कार्रवाई की जा रही है।
द सूत्र ने उठाया था मामला-
जिस किताब का सीएम ने किया था विमोचन, उसमें सरकार से इतनी बड़ी धोखेबाजी
ये खबर भी पढ़िए...
कांग्रेस विधायक ने भरी सभा में कह दी हाथ काटने की बात , मचा हंगामा
22 लाख सरकारी खर्च से छपी किताबें
पहली किताब हर्ब्स एंड ट्राइब ( Herbs and Tribes ) 2022 में प्रकाशित हुई थी। इस पर 3.88 लाख रुपए का खर्च आया। इसके बाद एंडेमिक स्पीशीज ऑफ इंडिया का वॉल्यूम 1 ( Endemic Species of India Volume - 1 ) और वॉल्यूम 2 ( Endemic Species of India Volume - 1 ) 2023 में आया। पहले वॉल्यूम के प्रकाशन पर 10.74 और दूसरे पर 7.38 लाख का खर्च आया है। इस तरह कुल मिलाकर इन किताबों के प्रकाशन में 22 लाख रुपए सरकारी पैसे खर्च हुए हैं। इतने पैसे खर्च होने के बाद भी इन किताबों का कॉपीराइट सरकार के पास नहीं बल्कि अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार के पास है।
द सूत्र ने उठाया था मामला-
जिस किताब का सीएम ने किया था विमोचन, उसमें सरकार से इतनी बड़ी धोखेबाजी
ये खबर भी पढ़िए...
कांग्रेस विधायक ने भरी सभा में कह दी हाथ काटने की बात , मचा हंगामा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari