IG के इम्पैनलमेंट नियमों में बड़ा बदलाव, केंद्र में दो साल की सेवा अब अनिवार्य

Amresh Kushwaha | Published:
Share
ig impanelment rules
ig impanelment rules

केंद्र सरकार ने IPS अधिकारियों के लिए IG पद की इम्पैनलमेंट के नियमों में बदलाव किया है। अब 2 साल की केंद्रीय सेवा अनिवार्य है। जानिए इसका प्रभाव और नए नियमों की पूरी जानकारी।

BHOPAL. केंद्र सरकार ने IPS अधिकारियों के लिए एक नई शर्त जोड़ी दी है। अब IG (पुलिस महानिरीक्षक) और समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए केंद्रीय पोस्टिंग की दो साल की अनिवार्यता होगी। ये शर्त पूरी करने पर ही आईजी स्तर के अधिकारियों को केंद्र में पोस्टिंग मिलेगी। इस संबंध में केंद्रीय पदों की नियुक्ति वाले नियमों में बदलाव किया गया है। गृह मंत्रालय ने इसकी नई गाइडलाइन्स भी जारी कर दी हैं।

इसके अनुसार अब 2011 बैच और उसके बाद के IPS अधिकारियों के लिए एक नई शर्त है। IG और समकक्ष पदों पर इम्पैनलमेंट के लिए 2 साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अनिवार्य कर दी गई है। इसका मतलब यह है कि यदि किसी आईपीएस को आईजी बनने के बाद केंद्र में डेपुटेशन पर जाना है तो उसे SP या DIG स्तर के पद पर रहते हुए ही पहले केंद्र में 2 साल की सेवा देना होगी।

ऐसा न होने पर वह आईजी बनने के बाद केंद्र में डेपुटेशन पर नहीं जा सकेंगे। अब तक एडीजी स्तर के अधिकारियों के लिए ही इस तरह की शर्त लागू थी। एडीजी स्तर पर इम्पैनलमेंट के लिए 3 साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति सेवा अनिवार्य है।

1e3cb446-5a6
1e3cb446-5a6


क्या है नया नियम

  • IG या समकक्ष केंद्रीय पदों के लिए इम्पैनलमेंट नियमों में संशोधन किया गया है।
  • 2011 बैच और उसके बाद के IPS अधिकारियों पर लागू होगा।
  • कम से कम 2 साल की Central Deputation अनिवार्य होगी।
  • सेवा अवधि SP या DIG स्तर पर होनी जरूरी है।

पहले क्या व्यवस्था थी

  • पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अनिवार्य नहीं थी।
  • राज्य कैडर में सेवा कर रहे अधिकारी भी IG पद के लिए इम्पैनल हो सकते थे।

सरकार का तर्क

गृह मंत्रालय के अनुसार इस बदलाव का उद्देश्य केंद्रीय पुलिस संगठनों में ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करना है जिन्हें:

  • केंद्रीय प्रशासनिक प्रणाली का अनुभव हो।
  • राष्ट्रीय स्तर पर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा मामलों की समझ हो।
  • वरिष्ठ पदों पर बेहतर प्रणाली का अनुभव हो।
  • राष्ट्रीय स्तर पर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा मामलों की समझ हो।
  • वरिष्ठ पदों पर बेहतर नेतृत्व प्रदान किया जा सके।

क्या होगा असर

  • राज्य कैडर के IPS अधिकारियों को अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आगे आना होगा।
  • IG स्तर पर चयन प्रक्रिया और अधिक अनुभव-आधारित और सख्त होगी।
  • केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को अनुभवी नेतृत्व मिलेगा।

    इस आदेश का MP-CG और राजस्थान पर क्या असर पड़ेगा?

    केन्द्र ने यह नियम 2011 बैच के आईपीएस से लागू किया है। मप्र की बात करें तो इस बैच के अधिकारी हाल ही में डीआईजी बने हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी 2011 बैच के आईपीएस प्रमोट होकर डीआईजी हो चुके हैं। यानी तीनों ही स्टेट में इन अफसरों के पास अभी अवसर बचा है कि वे केन्द्रीय डेपुटेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अन्यथा IG बनकर पुलिस मुख्यालय में ही जिम्मेदारी संभालेंगे।

एसपी स्तर के अधिकारी जाएंगे डेपुटेशन पर

नए नियम लागू होने के बाद अब एसपी स्तर के अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। वर्तमान में ये अधिकारी एसपी बनने के लिए राज्य में ही जोड़-तोड़ करते हैं। वहीं, नए नियमों में IG स्तर के इम्पैनलमेंट में 2 साल की प्रतिनियुक्ति सेवा अनिवार्य होने के बाद अब एसपी-डीआईजी स्तर के अधिकारी केंद्र में जाने की कतार में लग जाएंगे।

केंद्र ने ये नियम 2011 बैच के IPS से लागू किया है। मध्यप्रदेश की बात करें तो इस बैच के अधिकारी हाल ही में DIG बने हैं। ऐसे में उनके पास अवसर बचा है कि वे केंद्रीय डेपुटेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

MP IPS Transfer: संजय कुमार बने भोपाल कमिश्नर, उज्जैन एडीजी जोगा को सौंपी परिवहन की कमान

MP News: जिसे फील्ड पोस्टिंग से रोका, अब वही बॉस...ग्वालियर में जूनियर अफसर कुर्सी पर, सीनियर दरकिनार

IAS–IPS का नौकरी से मोहभंग: VRS की कतार, बढ़ता पॉलिटिकल प्रेशर या सिस्टम से टकराव?

अनोखी शादी: महिला IPS ने IAS अधिकारी से की सादे समारोह में मैरिज

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • केंद्र सरकार
  • गृह मंत्रालय
  • Ig
  • आईपीएस
  • केंद्रीय डेपुटेशन
राजस्थान पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज
MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा

By Arohi Raj

MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर