IIM इंदौर की भर्ती परीक्षा कटघरे में, 400 लोग बैठे लेकिन चुने अपने ही अस्थाई कर्मचारी
Sanjay Gupta | Jan 09, 2025, 09:31 IST
IIM INDORE VACANCY CONTROVERSY
आईआईएम इंदौर की जनरल ड्यूटी असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। 6 पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद यह मामला हाईकोर्ट में गया है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...
देश के जाने-माने संस्थान IIM इंदौर की भर्ती प्रक्रिया कटघरे में आ गई है। इस भर्ती के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल हो गई है। आईआईएम की जनरल ड्यूटी असिस्टेंट पद की परीक्षा है, जो विवादों में आई है। इसमें 6 पद निकले थे और यह केंद्र की नियुक्ति होने के साथ ही 50 हजार रुपए प्रति माह के वेतन की भी है। विवाद इसी को लेकर हुआ है।
इंदौर के हेमंत चौहान ने भी इसके लिए भर्ती परीक्षा पास की, फिर इंटरव्यू दिया लेकिन अंतिम चयन में उनका नाम नहीं था। चौहान ने बताया कि जब रिजल्ट आया तो वो चौंक गए थे। इस परीक्षा में कुल 400 लोग बैठे थे, लिखित परीक्षा के बाद 123 लोग शॉर्टलिस्ट हुए और आखिरी इंटरव्यू 19 ने दिया था लेकिन जब 6 चुने गए लोगों की लिस्ट बाहर आई तो इसमें वही लोग थे जो पहले से ही आईआईएम में अस्थाई नौकरी में काम कर रहे थे। इस भर्ती परीक्षा को गलत बताते हुए चौहान ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
चौहान ने बताया- जब 19 के आखिरी राउंड के इंटरव्यू थे, तब बताया गया था कि तीन विशेषज्ञों का पैनल होगा। इसमें 20 दिसंबर 2024 को इंटरव्यू हुआ। इंटरव्यू पैनल में 3 लोग थे, दो आईआईएम से और एक आईआईटी से। लेकिन जब मैंने इंटरव्यू दिया तो केवल एक ही व्यक्ति वहां मौजूद था और वह प्रशासनिक अधिकारी था। उन्होंने इंटरव्यू जैसा कुछ नहीं किया बस मेरे बारे में व्यक्तिगत जानकारी पूछी और खत्म कर दिया।
वहीं आईआईएम डायरेक्टर डॉ. हिमांशु राय ने कहा कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से हुई है और बेस्ट को ही चुना गया है। इसमें कोई गलती नहीं है।
यह है विवाद
क्या 400 में बाहर का कोई योग्य नहीं था
चौहान के अधिवक्ता अमन मालवीय ने याचिका में सवाल उठाया है कि क्या 400 लोग जो परीक्षा देने बैठे थे इसमे से 6 पदों के लिए एक भी योग्य व्यक्ति नहीं था जो आईआईएम के बाहर का हो। सभी 6 के 6 आईआईएम में ही नौकरी करने वाले ही क्यों सिलेक्ट किए गए। वहीं चौहान कहते हैं कि इससे यह दिखता है कि आईआईएम इंदौर मैनेजमेंट ने केवल दिखावे के लिए यह भर्ती प्रक्रिया की, क्योंकि उन्हें अपने लोगों को नियुक्ति देना थी।
इंटरव्यू के कारण भी शंका
सही हुई है पूरी प्रक्रिया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari