महाकाल मंदिर का क्राउड मैनेजमेंट करेगा IIM इंदौर, बनेगा रोडमैप

Vikram Jain | Published:
Share
IIM Indore will manage the crowd of Ujjain Mahakal Temple
IIM Indore will manage the crowd of Ujjain Mahakal Temple

उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। इस समस्या को देखते हुए IIM इंदौर भीड़ प्रबंधन के लिए प्लान तैयार करेगा।

महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शहर में भक्तों की बढ़ती भीड़ के कारण ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। ऐसे में 2028 में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए दर्शन व्यवस्था को सुलभ बनाने को लेकर काम शुरू हो गया है। अब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर उज्जैन महाकाल मंदिर का क्राउड मैनेजमेंट के लिए प्लान करेगा। आईआईएम इंदौर उज्जैन प्रशासन सहित महाकाल मंदिर समिति को प्लान तैयार करके देगा। जिसमें भक्तों के लिए सुलभ दर्शन, पार्किंग, ट्रैफिक सिस्टम के साथ त्योहार के दिनों में भीड़ और यातायात प्रबंधन शामिल होंगे।

IIM इंदौर की टीम के साथ बैठक

शुक्रवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय के साथ प्रो. हंस मिश्रा, प्रो. सौरभ चंद्र, प्रो. अमित वत्स की टीम उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंची। यहां तिनेत्र कंट्रोल रूम में IIM इंदौर की टीम और कलेक्टर नीरज सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ सहित उज्जैन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

इस दौरान IIM इंदौर के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया। महाकाल मंदिर क्षेत्र में उन क्षेत्रों को निरीक्षण किया जहां पर श्रद्धालुओं की आना जाना होता है। साथ ही श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाएं, महाकाल लोक में भक्तों को लगने वाला एग्जिट के समय की मॉनिटरिंग भी की। टीम ने महाकाल मंदिर का भ्रमण कर प्रवेश, निर्गम द्वार सहित श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं जैसे पानी, जूते-चप्पल स्टैंड, भक्तों की कतार, बैठने के जगह आदि की जानकारी प्राप्त की।

अब प्रबंधन की योजना तैयार करेगा IIM

IIM इंदौर की टीम अब महाकाल मंदिर के समग्र प्रबंधन की योजना तैयार करेगी। इस योजना में महाकाल मंदिर के भीड़ प्रबंधन से लेकर शहर के यातायात प्रबंधन में सुधार के उपाय शामिल होंगे, जिसे उज्जैन कलेक्टर को प्रस्तुत किया जाएगा। अगले 3 से 4 महीनों में एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिसके बाद इसे महाकाल मंदिर और शहर में लागू किया जाएगा।

IIM की आवश्यकता क्यों पड़ी

महाकाल लोक के निर्माण के बाद, प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंच हैं। विशेष त्योहारों के दौरान, यह संख्या 8 लाख श्रद्धालुओं तक पहुंच जाती है। इस स्थिति में कई बार मंदिर में भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था प्रभावित हुई है। श्रद्धालुओं की अधिकता के कारण महाकाल मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था भी बिगड़ गई है। शहर के कई प्रमुख सड़कों और चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में अब IIM जैसी संस्था की योजना की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • उज्जैन न्यूज
  • IIM Indore
  • महाकाल मंदिर
  • Ujjain Mahakal Temple
  • मध्य प्रदेश
  • महाकाल लोक
  • उज्जैन के महाकाल लोक
  • IIM इंदौर
  • Traffic Management Plan
  • crowd Management
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर
  • महाकाल लोक में भीड़
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर