जहरीली शराब कांड से भी नहीं लिया सबक, मंत्रालय के सामने ही बिक रही अवैध शराब
Amresh Kushwaha | Sept 13, 2026, 08:24 IST
भोपाल में मंत्रालय के सामने बेखौफ बिक रही अवैध शराब
सागर शराब कांड के बाद भी भोपाल में आबकारी विभाग निष्क्रियां दिख रहा है। मंत्रालय और आबकारी कंट्रोल रूम के पास भीमनगर समेत कई इलाकों में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- सागर शराब कांड के सात दिन बाद भी भोपाल में सबक नहीं दिखा।
- आबकारी विभाग ने भोपाल में 30 से ज्यादा इलाके अवैध शराब के लिए चिह्नित किए थे।
- जांच में मंत्रालय के सामने ही खुलेआम शराब बिकती मिली।
- भीमनगर बाजार में तीन पॉइंट पर सिर्फ 100 रुपए में क्वार्टर मिल रहे थे।
- एक नाबालिग लड़का भी शराब बेचता मिला और होम डिलीवरी का भरोसा दे रहा था।
क्या है पूरा विवाद
जांच में हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई। कई जगहों पर देशी और अंग्रेजी शराब खुलेआम बिक रही थी। एजेंट ग्राहकों को जरूरत के हिसाब से शराब देने की बात करते मिले। कुछ लोग होम डिलीवरी की गारंटी भी दे रहे थे। सबसे चौंकाने वाली बात मंत्रालय के पास से जुड़ी है। यहां पुलिस और वीआईपी (Very Important Person) मूवमेंट लगातार होता रहता है। इसके बावजूद ठीक सामने भीमनगर बाजार में शराब खुलेआम बिक रही थी। यह इलाका राजधानी का सबसे संवेदनशील हिस्सा माना जाता है।
भीमनगर बाजार में बिक्री
नाबालिग बेच रहा शराब
मल्टी में महिला की दुकान
बिक्री के 4 बड़े कारण
1766 जगह फिर भी बिक्री
15 लीटर शराब जब्त
यह शराब सड़क किनारे रखी गई थी और हाथ भट्टी में बनाई गई थी। शराब ले जा रही एक महिला आबकारी टीम को देखकर मौके से भाग गई। सहायक आयुक्त आबकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने इस कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जिलेभर में गश्त और निगरानी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि दबिश आगे भी जारी रहेगी।
यह पूरा मामला दिखाता है कि जमीनी हकीकत सरकारी दावों से अलग है। मंत्रालय जैसे संवेदनशील इलाके के ठीक सामने अगर शराब बिक रही है, तो निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। नाबालिग का शराब बेचना मामले को और गंभीर बना देता है। आबकारी विभाग को चिह्नित इलाकों में तुरंत और सख्त कार्रवाई करनी होगी, तभी सागर जैसे हादसों को दोहराने से रोका जा सकेगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
दवा के बाद शराब में जहर, फिर भी बेपरवाह FDA? जानिए क्यों नाकाम हो रहा MP का सिस्टम
MP में अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल, फाइल में दर्ज 1766 ठिकाने, फिर भी कार्रवाई नहीं?
सागर जहरीली शराब कांड की जांच करेंगे रिटायर्ड जज, मौतों का आंकड़ा 31 पहुंचा
सागर शराब कांड: यूपी पुलिस ने खोली MP पुलिस की पोल, ललितपुर ASP के बयान से उठे सवाल
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar