SDM टीम पर खनन माफिया ने किया हमला, गनमैन से की धक्का-मुक्की, कैमरे में कैद हुई घटना

Siddhi Tamrakar | Feb 14, 2025, 15:34 IST
Share
GWALIOR ILLEGAL MINING
GWALIOR ILLEGAL MINING

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अवैध खनन माफिया की दबंगई का मामला सामने आया है। एसडीएम की टीम द्वारा रोकने पर माफिया ने गनमैन के साथ भिड़ते हुए ट्रॉली लेकर फरार हो गए।

मध्य प्रदेश में खनन माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा सख्ती बरतने के बावजूद, खनन माफिया खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है, जब एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी की टीम ने बिना रॉयल्टी गिट्टी ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश की, तो उनपर हमला कर दिया गया।

खबर यह भी- खनिज संपदा: अवैध खनन पर कसा शिकंजा, खदानों की हाईटेक निगरानी

SDM के गनमैन से की धक्का-मुक्की

एसडीएम की टीम ने जब ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया तो खनन माफिया ने न केवल सरकारी काम में बाधा डाली, बल्कि एसडीएम के गनमैन के साथ धक्का-मुक्की भी की। इसके बाद आरोपी अपने साथियों की मदद से ट्रॉली लेकर भाग निकले। यह पूरी घटना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
खबर यह भी- संसद में BJP सांसद ने ही उठाया अवैध रेत खनन का मुद्दा, साबरमती तर्ज पर नर्मदा के विकास की मांग

वीडियो में कैद हुई पूरी घटना

घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी एसडीएम के गनमैन के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी फरार होने के बाद ट्रॉली को डबका गांव ले गए और वहां गिट्टी खाली कर दी।

Parchhayin
Parchhayin

खबर यह भी- Transfer : इंदौर कलेक्टर ने बदले सभी एसडीएम-तहसीलदार, कॉलोनी सेल में भी किया बदलाव

आरोपियों पर केस दर्ज

मामले में हस्तिनापुर पुलिस ने भोगीपुरा निवासी कल्ली सिंह गुर्जर, एदल सिंह गुर्जर और डबका निवासी हरी सिंह के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और खनिज अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। जांच में सामने आया कि हरी सिंह ने अपनी बोलेरो गाड़ी से ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को भागने में मदद की थी।

खबर यह भी- एसडीएम-नायब तहसीलदार पर रिश्वत का आरोप, कलेक्टर ने लिया एक्शन

आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई- कलेक्टर

घटना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और अपराधियों को राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला बदर किया जाएगा।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। प्रशासन इस मामले को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है और अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • अवैध खनन
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • Madhya Pradesh State Security Act
  • खनन माफिया
  • कलेक्टर रुचिका चौहान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर