इंदौर के सियागंज में अवैध कारोबारियों का कारनामा, कर डाला 60 करोड़ से ज्यादा का खेल

Vishwanath Singh | May 28, 2025, 15:33 IST
Share
The Sootr
The Sootr

सियागंज बाजार में हाल ही में सियागंज किराना मर्चेट एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें रजिस्टर्ड व्यापारियों ने अपनी परेशानियों को लेकर कई मुद्दे उठाए। व्यापारियों ने शिकायत करते हुए कहा कि बाजार में इन दिनों गैर-पंजीकृत दलाल और व्यापारियों की मनमानी बढ़ गई है।

MP News: इंदौर के सियागंज बाजार में अवैध रूप से काम करने वाले व्यापारी और दलाल बड़ी संख्या में सक्रिय हो गए हैं। ये लोग बिना ऑफिस, बिना बिल और बिना जीएसटी नंबर के धड़ल्ले से करोड़ाें रुपए के काम कर रहे हैं। यह खुलासा तो तब हुआ, जब इनकी करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी से पीड़ित व्यापारी एसोसिएशन के पास शिकायत लेकर पहुंचे। केवल 3 प्रकरण में ही 60 करोड़ रुपए के करीब की धोखाधड़ी सामने आई है। एसोसिएशन ने ऐसे व्यापारियों व दलालों को सबक सिखाने के लिए चौराहों पर उनके पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं।

ऐसे हुआ खुलासा

सियागंज बाजार में हाल ही में सियागंज किराना मर्चेट एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें रजिस्टर्ड व्यापारियों ने अपनी परेशानियों को लेकर कई मुद्दे उठाए। व्यापारियों ने शिकायत करते हुए कहा कि बाजार में इन दिनों गैर-पंजीकृत दलाल और व्यापारियों की मनमानी बढ़ गई है। बाजार में कई नए व्यापारी भी आकर कब्जा जमा चुके हैं, जिनका अब तक एसोसिएशन में रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ है। इनमें कुछ दलालों की भी मिलीभगत सामने आई है। जब इन अवैध व्यापारियों और दलालों को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुलाकर बात की तो ये बहस करने लगे। वहीं, किसी और व्यापारी के नाम, फर्म व जीएसटी नंबर का उपयोग कर व्यापार करने वाले दलाल ने तो यहां तक कह दिया कि ये छोटी सी तो बात है।

यह खबर भी पढ़ें...Virtual Autism | मोबाइल-टीवी की ऐसी लत कि खुद को वर्चुअल वर्ल्ड का कैरेक्टर मानने लगे बच्चे !

बिना फर्म व ऑफिस के कर रहे काम

व्यापारियों ने यह भी मुद्दा उठाया कि गैर-पंजीकृत दलाल और व्यापारी मिलकर सस्ता माल मुंबई और दिल्ली से सीधे ट्रांसपोर्ट पर बुलवा रहे हैं। यह माल ट्रांसपोर्ट से ही सीधे लेवाल तक पहुंच रहा है। इन व्यापारियों का न तो कोई ऑफिस है न गोडाउन। इससे सियागंज में वर्षों से मौजूद व्यापारियों को सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने यह भी खुलासा किया कि ये अवैध व्यापारी धड़ल्ले से बिना जीएसटी नंबर व बिल के करोड़ों रुपए का काम कर रहे हैं। अब एसोसिएशन ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें...CG News | 70 और 80 साल की उम्र के कर्मचारी कर रहे सरकार नौकरी, हर महीने मिल रही सैलरी

सियागंज एसोसिएशन के सामने आए ऐसे गंभीर मामले

1. ना तो माल दिया और ना ही डिफरेंस के सवा करोड़ रुपए

सियागंज के दलाल सुरेश गर्ग ने यहीं के 3 व्यापारियों के साथ हेराफेरी कर डाली। एसोसिएशन सदस्यों के सामने ललित ट्रेडर्स, महावीर ट्रेडर्स और आरके ट्रेडर्स के व्यापारी पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरेश गर्ग स्वयं को दलाल बताता है, जबकि असल में वह भी स्वयं व्यापारी ही है। उसने किराना सामान सप्लाय करने का सौदा किया था। जिस भाव पर सौदा किया था उस समय माल नहीं दिया। अब भाव बढ़ गए हैं ताे 6 महीने से ना तो उसने माल दिया और ना ही डिफरेंस के रुपए लौटाए। सुरेश बहाना बना रहा है कि उसको जिससे माल लेकर इन तीनों व्यापारियों को देना था वह माल नहीं दे रहा है। ऐसे में जो डिफरेंस अमाउंट ही सवा करोड़ रुपए हो गया है, वह भी नहीं लौटा रहा है। पूछताछ में पता चला कि सुरेश ने माल लेने के लिए किसी और से कोई सौदा किया होगा। इस दौरान भाव बढ़ गए तो उसने माल आगे तीनों व्यापारियों को भेजने के बजाए स्वयं ही ठिकाने लगाकर मोटा मुनाफा कमा लिया। इससे एसोसिएशन ने बात की तो खुद को दलाल बताते हुए अनर्गल बातें करने लगा।

2. दलाल ने बिना व्यापारी को बताए बुलवा लिए साढ़े 3 लाख के नारियल

सियागंज में स्थित फर्म शंकर पूजन सामग्री भंडार के नवीन खंडेलवाल ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शिकायत की थी कि दलाल वसीम ने उनके साथ धोखाधड़ी कर डाली है। वसीम ने आंध्रा के किसी व्यापारी से नवीन की फर्म के नाम पर नारियल की एक गाड़ी का ऑर्डर 17 मई 2025 को दे दिया। गाड़ी आ गई और 20 मई 2025 को उसका 3 लाख 60 हजार रुपए का बिल नवीन के पास पहुंच गया तो वे चौंक गए। जब आंध्रा के व्यापारी को फोन करके पूछा तो पता चला कि सियागंज के ही दलाल वसीम ने उनके साथ धोखा किया है। जब वसीम को एसोसिएशन ने बुलाकर पूछा तो बोला कि इतनी छोटी सी तो बात है। इस पर एसोसिएशन ने काफी नाराजगी जाहिर की है। अब व्यापारी नवीन इसके खिलाफ थाने में आवेदन दे रहे है।

3. दलाल ने व्यापारी से कर डाला करोड़ों का खेल

सियागंज में एसोसिएशन के सामने एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया। इसमें बादाम के व्यापारी भरत ने किराने के दलाल प्रवीण पर आरोप लगाया कि वह 45 लाख रुपए नहीं दे रहा है। वहीं, प्रवीण का कहना है कि भरत उसके करीबन ढ़ाई से पौने 3 करोड़ रुपए नहीं लौटा रहा है। दोनों पक्ष जब एसोसिएशन के सामने पहुंचे तो पदाधिकारी भी इंट्री देखकर चौंक गए। दोनों पक्षों ने आपस में लगभग 57 करोड़ रुपए की इंट्री घुमा डाली थी। इस पर एसोसिएशन ने दोनों पक्षों को पूरा हिसाब सही तरीके से बनाकर लाने के लिए 3 दिन का समय दिया है। बताया जाता है कि बादाम व्यापारी भरत पिछले दिनों डिफॉल्टर हो गया था। हालही में 9 से 10 करोड़ रुपए बाजार में चुकाए हैं।

सियागंज बाजार में टांगा दलाल सुरेश गर्ग का पोस्टर

दि सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन ने दलाल सुरेश गर्ग को डिफॉल्टर घोषित किया है। इसके बाद उसके पोस्टर पूरे बाजार में टांग दिए गए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है कि सभी एसोसिएशन के सदस्य व व्यापारियों को सूचित किया जाता है कि दलाल सुरेश गर्ग ने बाजार की तेजी में व्यापारियों से सौदे किए और माल की डिलेवरी नहीं करवाई। इसके कारण व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। उसने एसोसिएशन के समक्ष भी असभ्य व्यवहार किया। इसके साथ किसी भी प्रकार के व्यापार करने का बहिष्कार किया गया है।

The Sootr
The Sootr


गलत काम करने वाले व्यापारियों, दलालों को नहीं छोड़ेंगे

इस संबंध में दि सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल का कहना है कि जिस तरह के मामले हालही में एसोसिएशन के सामने आए हैं, उससे काफी नाराज है। संस्था किसी भी तरह से गलत काम करने वाले व्यापारियों और दलालों को नहीं बख्शेगी। जो भी व्यापारी व दलाल ऐसा करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। वहीं, एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल ने बताया कि जल्दी ही एसोसिएशन एक अभियान चलाकर सियागंज में व्यापार करने वालों को संस्था से जोड़ेगी। सियागंज में लगभग 200 के करीब लोग ऐसे हैं जो कि व्यापारी तो हैं, लेकिन एसोसिएशन के मेंबर नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के आजादनगर TI ने जब अड़ीबाज गुंडे पर बरसाए डंडे तो कान पकड़कर मांगने लगा माफी



Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • व्यापारी
  • कारोबारियों
  • सियागंज
  • अवैध
  • दलाल
  • खेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा