इमरती का वीडियो वायरल, पूर्व मंत्री 'द सूत्र' से बोलीं- आप बताओ किसकी रिपोर्ट करूं
Pratibha ranaa | Apr 28, 2024, 14:45 IST
jm
किसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है, इसमें एक महिला और पुरुष की आवाज है। महिला की आवाज को इमरती देवी का बताया जा रहा है। बात करने वाले ने फोन लाउड स्पीकर पर डालकर दूसरे मोबाइल से उसका वीडियो बनाया है। हालांकि द सूत्र वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
रविकांत दीक्षित, BHOPAL. मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी ( Imarti Devi ) एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार उन पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों का प्रचार करने का आरोप है। इसे लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ग्वालियर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक और भिण्ड से कांग्रेस उम्मीदवार फूल सिंह बरैया के नाम का भी जिक्र हो रहा है।
'द सूत्र'से बातचीत में इमरती देवी ने वायरल वीडियो को विरोधियों की साजिश बताया है। जब 'द सूत्र' ने उनसे पूछा कि आप शिकायत क्यों नहीं करती? इस पर उनका जवाब था कि आप ही बता दो कहां शिकायत करूं, किसकी शिकायत करूं। फिर बोलीं, मैं तो चंदेरी में महाराज के प्रचार में हूं। दामाद को थाने भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराती हूं।
किसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है, इसमें एक महिला और पुरुष की आवाज है। महिला की आवाज को इमरती देवी का बताया जा रहा है। बात करने वाले ने फोन लाउड स्पीकर पर डालकर दूसरे मोबाइल से उसका वीडियो बनाया है। हालांकि द सूत्र की वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
ये खबर भी पढ़िए...सिंहासन छत्तीसी : मंत्रियों को लगी छपास की बीमारी, अफसरों को डर,क्या ईडी के दफ्तर में अब उनकी बारी
बातचीत की शुरुआत में एक ओर से फीमेल वाइस आती है...
महिला: बाय टिकट काय मिलेगो?
इमरती देवी: भैया, हमाए पीछे तो कोई न कोई लगा ही रहता है। न तो वह डबरा की भाषा है। कौन है, कहां का है, हमें पता ही नहीं है। मैं तो चंदेरी में महाराज के प्रचार में हूं। नगर पालिका के चुनाव में भी मेरे झूठे फोटो बताए थे। हमाय क्षेत्र की तो भाषा ही नहीं है। डबरा का कोई होता तो मैं आवाज हाल पहचान लेती।
इमरती देवी: कान से मोबाइल लगाएं हैं तो नंबर कैसे नजर आ जाएगा। किसी ने साजिश रची है। मैंने आज तक इस तरह की कोई बात नहीं की है। मैं हमेशा से पार्टी के साथ हूं। न कभी गद्दारी की है और न करूंगी। मैं मंच से भी यह बात कहती हूं। मैं ईमानदारी से काम करती हूं।
इमरती देवी: हां, ये विरोधियों की साजिश है। न मैंने पहले कभी ऐसा किया है और न अब करूंगी।
इमरती देवी: अभी मैं चंदेरी में हूं। शिकायत कौन की करें, वो आगे तो आए। कौन के नाम की रिपोर्ट करें, आप ही समझा दो।
इमरती देवी: मैं तो चंदेरी में हूं। दामाद से कहती हूं, वे जाकर रिपोर्ट करके आएं। पुलिस आरोपी को पकड़े। वह व्यक्ति आकर मेरे सामने कहे। प्रत्याशियों के सामने कहे। हम जीवन में गद्दारी किसी के साथ करते ही नहीं हैं।

क्या है मामला

क्या है वायरल पोस्ट में...
बातचीत की शुरुआत में एक ओर से फीमेल वाइस आती है...
महिला: बाय टिकट काय मिलेगो?
- पुरुष: बई तो के रय, हमने कई के बाय।
महिला: भांडेर हमारा एक तरह का मायका है। अपने लोगों की मदद न करेंगे का हम, हम तो बराबर करेंगे। - पुरुष: हां, बोई हम के रय, अपने लोगों को जोई आश्वासन चईए। अपने फोन से सबको नेक बोल देईओ। या फिर एक दिन आए जईयो, नेक टाइम निकार के। तो चुपचाप गुप्त में एक मीटिंग रख लें। या जैसो आप आदेश करो, सो अपन वैसो कर लेंगे अपन बरैया को।
महिला: ठीक—ठीक। - पुरुष: भां तो अपन घरई है ग्वालियर भां तो सबसे बोलई दई है। प्रवीण पाठक के लाने लगे हैं। हमने के दई सबसे, चाची हैं, कोई दिक्कतई नहीं है। हमने अपने दम परई सब कर दओ।
महिला: अरे चिंतई मत करो, तुमे तो पतो है। - पुरुष: आपकी मदद है, आपके कैबे से हम रिस्क ले रय। मुकेश ने कछु करो नैया।
महिला: मैं तो जीवन में जिसकी हूं, उसकी होकर रहूंगी। मुकेश पे भी अबे मर्डर लग गओ तो। हमने टीआई से कई टोटल झूठा लगा झूठा। मर्डर में से हम नेई टीआई से बचवाओ। एसपी से के के। फिर भी वा ने (मुकेश) इत्ती गद्दारी करी। मैंने जिसको माना है उसके साथ दगा नहीं करूंगा। बजरंगबली मुझे खुदई देखते हैं। - पुरुष: वे तो भारत सिंह के संगे चले गए। हमाय संगे तो जो लोग हैं, वे के रय बताओ भाई साहब का करें।
पूरा वीडियो 4 मिनट 3 सेकंड का है। इमरती देवी से द सूत्र की बातचीत के प्रमुख अंश...
सवाल: आपका एक वीडियो वायरल हो रहा है?
इमरती देवी: भैया, हमाए पीछे तो कोई न कोई लगा ही रहता है। न तो वह डबरा की भाषा है। कौन है, कहां का है, हमें पता ही नहीं है। मैं तो चंदेरी में महाराज के प्रचार में हूं। नगर पालिका के चुनाव में भी मेरे झूठे फोटो बताए थे। हमाय क्षेत्र की तो भाषा ही नहीं है। डबरा का कोई होता तो मैं आवाज हाल पहचान लेती।
सवाल: वायरल वीडियो में तो आपका ही नंबर नजर आ रहा है?
इमरती देवी: कान से मोबाइल लगाएं हैं तो नंबर कैसे नजर आ जाएगा। किसी ने साजिश रची है। मैंने आज तक इस तरह की कोई बात नहीं की है। मैं हमेशा से पार्टी के साथ हूं। न कभी गद्दारी की है और न करूंगी। मैं मंच से भी यह बात कहती हूं। मैं ईमानदारी से काम करती हूं।
सवाल: क्या ये आपके विरोधियों की साजिश है?
इमरती देवी: हां, ये विरोधियों की साजिश है। न मैंने पहले कभी ऐसा किया है और न अब करूंगी।
सवाल: आप इसकी पुलिस में शिकायत करेंगी?
इमरती देवी: अभी मैं चंदेरी में हूं। शिकायत कौन की करें, वो आगे तो आए। कौन के नाम की रिपोर्ट करें, आप ही समझा दो।
सवाल: साजिश है तो क्या अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट नहीं करेंगी?
इमरती देवी: मैं तो चंदेरी में हूं। दामाद से कहती हूं, वे जाकर रिपोर्ट करके आएं। पुलिस आरोपी को पकड़े। वह व्यक्ति आकर मेरे सामने कहे। प्रत्याशियों के सामने कहे। हम जीवन में गद्दारी किसी के साथ करते ही नहीं हैं।
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj