भोपाल में छात्र ने घर की छत से कूदकर किया suicide, स्कूल पर आरोप

BP shrivastava | Mar 05, 2024, 17:04 IST
Share
Thesootr
भोपाल के कोलार में रहने रहने वाले 15 साल के अतुलित पाण्डेय ने फ्लैट की छत से कूदकर जान दी।

भोपाल के कोलार में रहने वाले नौंवी कक्षा के छात्र
ने स्कूल से आने के बाद घर की छत से कूदकर जान दे दी। छात्र के परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधन पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

BHOPAL.भोपाल के कोलार में रहने वाले नौंवी कक्षा के छात्र ने स्कूल से आने के बाद घर की छत से कूदकर जान दे दी। छात्र के परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधन पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मामले में कोई सुसाइड ( suicide ) नोट नहीं मिला है। इससे मौत की वजह का पता अभी नहीं चल सका है। अतुलित घर का इकलौता बेटा था, जिससे पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने मर्ग कायक कर जांच शुरू कर दी है।

स्कूल से आकर फ्लैट की छत से नीचे गिरा

कोलार थाना पुलिस के अनुसार अतुलित (15) पुत्र नरेंद्र पाण्डेय विशाल टॉवर, कोलार में परिवार के साथ रहता था। अतुलित, कोलार में स्थित ओरियन स्कूल में कक्षा नौंवी का छात्र था। सोमवार सुबह अतुलित घर से रोज की तरह स्कूल गया था। स्कूल से करीब दो बजे घर आया और स्कूल बैग रखने के बाद वह अपने फ्लैट की छत पर चला गया। इस समय घर में अतुलित की मां, बहन और दादा थे। घर वालों को लगा कि वह खेलने गया होगा। कुछ देर बाद वह अपनी बिल्डिंग की तीन मंजिल की छत से नीचे धड़ाम से गिरा, जिसके बाद परिजनों को उसके गिरने की आवाज सुनाई दी।
इसके बाद पड़ोसियों की मदद से परिजन अतुलित को पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत उसे घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर के स्पा में नाबालिग बच्चियों से कराई जा रही थी सर्विस

पिता ने स्कूल प्रबधंन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

पुलिस के अनुसार अतुलित के पिता नरेंद्र पाण्डेय गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। छात्र के पास से सुसाइड नोट नहीं मिलने से घटना क कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन मृतक के पिता ने मध्य प्रदेश की पुलिस और सरकार से स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। हालांकि, परिजनों बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।

ये खबर भी पढ़ें... ग्रामीणों की प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने बेटा-बेटी के साथ की आत्महत्या, सुसाइड नोट में 7 लोगों पर आरोप

परिजनों ने यह भी बताया

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि सुबह जब स्कूल गया तो खुश था, दोपहर में लौटा और बैग रखने के बाद वह सीधे छत पर गया तथा चंद मिनट के अंदर ही उसने छत से कूदकर जान दे दी। उन्होंने कहा, स्कूल की प्रताड़ना से ही उसने यह कदम उठाया है।

Tags:
  • भोपाल
  • Bhopal
  • SUICIDE
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं