एकतरफा प्रेम में युवक ने युवती और उसके भाई को गोली मारी, फिर कॉलेज में जाकर खुद को भी, तीनों की मौत

Sandeep Kumar | Apr 04, 2024, 14:31 IST
Share
ेिुपरर
इंदौर के भंवरकुआं की घटना

इंदौर में गुरुवार को एक युवक ने तीन गोलियां चलाईं, दो दूसरों की जान लेने के लिए और एक खुद की। इसमें तीनों की मौत हो गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

संजय गुप्ता @ INDORE. इंदौर ( Indore ) में गुरुवार को एक युवक ने तीन गोलियां चलाई, दो दूसरों की जान लेने के लिए और एक खुद की। इसमें तीनों की मौत हो गई है। इंदौर के भंवरकुआं ( bhanvarakuaan ) में गुरुवार दोपहर एक छात्र सीहोर निवासी अभिषेक यादव ने एकतरफा प्यार (One-sided love ) में लड़की स्नेहा जाट और उसके भाई दीपक जाट को गोली मार दी। फिर कुछ दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली।

46ce62d4-38d
46ce62d4-38d

ये खबर भी पढ़िए...वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेश नायडू के आदेश पर किबे कंपाउंड में हुई गलत रजिस्ट्री, सरकार को 12.39 लाख का नुकसान

स्वामी नारायण मंदिर में कैंपस में हुई घटना

पुलिस के मुताबिक घटना स्वामी नारायण मंदिर कैम्पस की है। लड़की और उसका भाई दर्शन करने आए थे। एक अन्य अभिषेक पहले से मौजूद था जो लड़की से एकतरफा प्यार करता था। दोनों को साथ देखकर लड़की और उसके भाई को गोली मार दी। फिर यहां से सामने भाग गया। वह घबराते हुए अरिहंत कॉलेज कैम्पस में पहुंचा और सिक्योरिटी गार्ड से पानी मांगा। उसे लगा कि दो लोगों को गोली मारने के बाद खुद भी नहीं बच पाएगा। इसी कारण से उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया। पुलिस ने कहा है कि स्टूडेंट और युवक की मौत की प्रारंभिक सूचना आई है। लड़की की हालत गंभीर है।

ये खबर भी पढ़िए...संपत्तिकर भरने से अवैध कॉलोनी में निर्माण वैध नहीं होता, कलेक्टर और पंजीयन विभाग इन पर ड्यूटी भी वसूलें: हाईकोर्ट इंदौर

गोली मारने से पहले काफी देर बात की

अभिषेक लड़की स्नेहा और उसके भाई दीपक से मंदिर में बैठकर करीब आधे घंटे तक बातें करता रहा। इस दौरान उसकी दोनों से कई बार विवाद की स्थिति बनी। इसके बाद अभिषेक ने पिस्टल निकाली और दोनों पर कैम्पस में ही फायर कर दिया। इससे स्नेहा और दीपक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद अरहिंत कॉलेज गया, वहां खुद को गोली मार ली। पुलिस के मुताबिक अभिषेक स्नेहा से एकतरफा प्यार करता था लेकिन स्नेहा ने उसे मना कर दिया था। इसके चलते अभिषेक ने पूर्व में भी मारने की धमकी दी थी। इसी मुद्दे पर बातचीत के लिए तीनों मंदिर आए थे।

ये खबर भी पढ़िए...कैलारस नगर परिषद में बिल का भुगतान में 1.41 करोड़ की गड़बड़ी, EOW ने आठ अधिकारी-कर्मचारियों पर दर्ज की FIR

ओरिएंटल कॉलेज का स्टूडेंट था दीपक

स्नेहा इंदौर में रह रही थी। उसका भाई दीपक भी यहां ओरिएंटल कॉलेज में छात्र था। जबकि आरोपी मूल रूप से सीहोर के रेहटी गांव का रहने वाला था। वह यहां किस कॉलेज में पढ़ रहा है, इसकी जानकारी पुलिस निकाल रही है।

ये खबर भी पढ़िए...दतिया टोल प्लाजा पर गोलीबारी, जान बचाने के लिए भागे दो कर्मचारियों की कुएं में गिरने से मौत

पुलिस पता कर रही पिस्टल कहां से आई

लोकसभा चुनाव के कारण पुलिस सभी लाइसेंसी हथियार जमा करा रही है। ऐसे में पुलिस यह भी पता कर रही है कि अभिषेक यादव के पास पिस्टल कहां से आई। पुलिस यह भी पता कर रही है कि पिस्टल अवैध तो नहीं है।

Tags:
  • Indore
  • एकतरफा प्यार
  • bhanvarakuaan
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती