संजय शुक्ला की कंपनी अल्पाइन के सौदों की हो रही आयकर विभाग में जांच

Sanjay Gupta | Dec 30, 2024, 13:30 IST
Share
thesootr
thesootr

कांग्रेस के पूर्व विधायक और अब बीजेपी में शामिल हो चुके संजय शुक्ला आयकर जांच में घिरे हुए हैं। उनकी कंपनी अल्पाइन इन्फ्राकोन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए सौदों की जांच हो रही है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक और अब बीजेपी में शामिल हो चुके संजय शुक्ला आयकर जांच में घिरे हुए हैं। उनकी कंपनी अल्पाइन इन्फ्राकोन प्राइवेट लिमिटेड (ALPINE INFRACON PRIVATE LIMITED) द्वारा किए गए सौदों की जांच हो रही है। इस कंपनी में संजय शुक्ला के साथ ही उनके पुत्र आकाश शुक्ला भी डायरेक्टर हैं।

thesootr
thesootr

कंपनी की इस IT नोटिस में हो रही जांच

कंपनी द्वारा साल 2012 में प्रापर्टी को लेकर कई डील की गई थी। इसी डील को लेकर अब आयकर विभाग द्वारा इसकी जांच हो रही है। इन्वेस्टिगेशन विंग इंदौर द्वारा इनकम टैक्स एक्ट के तहत सेक्शन 131 (1ए) में यह कार्रवाई हो रही है। इस सेक्शन के तहत असेसिंग ऑफिसर को अधिकार हैं कि वह इस बात पर शक कर सके कि करदाता ने कुछ आय छुपाई है। इसका मतलब यह हुआ कि संबंधित को नोटिस आने पर इस बात के सबूत देने होंगे कि उन्होंने कोई इनकम नहीं छुपाई है। आय छिपाई जाना पाए जाने पर इसके लिए इनकम टैक्स डिमांड निकाली जा सकती है।

12 साल पुराने सौदे हैं

वहीं जानकारों ने बताया कि इतने पुराने सौदों (साल 2012) की जांच का अधिक मतलब नहीं है, क्योंकि पांच साल पुराने केस नहीं खुल सकते हैं। यह केवल तभी हो सकता है जब इसकी जांच का केस पहले से खुला हुआ हो और इसी संदर्भ में और जानकारी जुटाई जा रही हो।

कंपनी में यह भी डायरेक्टर रह चुके

यशवंत प्लाजा, छोटी ग्वालटोली, इंदौर स्थित इस कंपनी में संजय शुक्ला, उनके पुत्र आकाश के साथ ही परेश जैन डायरेक्टर हैं। इसके पहले कंपनी में राकेश गर्ग, मनीष दमेले, विष्णु धीमान, हेमंत भंडारी, सुशील गर्ग भी डायरेक्टर रह चुके हैं।

पहले से ही 140 करोड़ के अवैध खनन में घिरे हैं

शुक्ला की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। इसके पहले वह अवैध खनन में 140 करोड़ रुपए के नोटिस में भी घिरे हुए हैं। इस मामले में जिला प्रशासन में अपर कलेक्टर कोर्ट में पहले से ही उनके खिलाफ केस चल रहा है और यह अंतिम सुनवाई में है।

सबसे अमीर नेताओं में से एक हैं शुक्ला

इंदौर के सभी नेताओं से सबसे अमीर हैं संजय शुक्ला। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान घोषित संपत्ति के अनुसार शुक्ला दंपती के पास कुल 214 करोड़ की चल-अचल संपत्ति थी। इसमें से खुद संजय शुक्ला के नाम पर ही 179 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • Sanjay Shukla
  • संजय शुक्ला
  • संजय शुक्ला पर आरोप
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • former MLA Sanjay Shukla
  • पूर्व विधायक संजय शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती