BRG इन्फ्रा के साथ केजी गुप्ता, बिंदल डेवलपर्स, लक्ष्मी स्टील के यहां भी आयकर टीम, सभी सरकारी ठेकेदार
Sanjay Gupta | Jan 17, 2026, 15:22 IST
income tax raid indore government contractors
इंदौर आयकर विभाग इन्वेस्टीगेशन विंग की छापामार कार्रवाई लगातार दूसरे दिन शनिवार 17 जनवरी को भी जारी है। आयकर विभाग की टीम बीआरजी इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ ही बिंदल डेवलपर्स, केजी गुप्ता कंपनी के साथ ही लक्ष्मी स्टील के यहां भी पहुंची है।
News In Short
- आयकर विभाग ने सरकारी ठेके लेने वाली फर्म, कंपनियों पर 16 जनवरी को छापे मारे थे।
- यह छापे मुख्य तौर पर इंदौर में थे। इसके साथ ही टीम देवास के कन्नोद व अन्य कई शहरों में भी गई।
- सरकारी ठेके लेने वाली फर्म निशाने पर रही, इसमें काली कमाई की आशंका आयकर विभाग को है।
- हवाला नेटवर्क का भी एंगल आयकर विभाग की जांच में हैं। काली कमाई को यहां से वहां ठिकाने लगाया गया।
- 70 से ज्यादा आयकर अधिकारी जांच में लगे हैं। भारी दस्तावेज जब्त हुए हैं, जांच जारी है।
News In Details
सभी ग्रुप के डायरेक्टर, पदाधिकारियों, आफिस व अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग के 70 से ज्यादा अधिकारी लगे हुुए हैं। लगभग20 ठिकानों पर यह जांच चल रही है। यह सभी ग्रुप सरकारी ठेके लेते हैं। बीआरजीए, केजी गुप्ता, बिंदल सभी सरकारी रोड, टोल व अन्य निर्माण से जुड़े हुए हैं।वहीं लोधीपुरा स्थित लक्ष्मी स्टील फायर ब्रिगेड की मशीन, वाहन बनाने का काम करते हुए सरकारी सप्लाय करती है।
बीआरजी ग्रुप में यह है डायरेक्टर
अन्य कंपनियों में यह है
इसी तरह देवास कन्नौद की बिंदल कंपनी में नरसिंह बिंदल और नंदिनी बिंदल डायरेक्टर है। इसके पास भी मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी, पीडब्ल्यूडी, के उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, सीहोर, हरदा जैसे जगहों के कई ठेके हैं। वहीं लक्ष्मी स्टील्स इंदौर के लोधीपुरा में आफिस है। इसके प्रमुख मनोज नीमा है।
इनके द्वारा की जा रही कार्रवाई
ठेके देने वाले विभागों के अधिकारी भी लपेट में तो नहीं
लंबे समय से सरकारी ठेकों में कमीशनखोरी के आरोप लगते रहे हैं। इसी राशि के ट्रांजेक्शन की बात हवाला नेटवर्क में आई है। यह भी इस छापे के पीछे एक वजह मानी जा रही है। हालांकि आयकर विभाग ने अभी तक छापे को लेकर औपचारिक जानकारी नहीं दी है। कार्रवाई अभी भी कई ठिकानों पर एक साथ जारी है।
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्य प्रदेश न्यूज: इंदौर में ठेकेदार बीआर गोयल समूह पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari