भारत की नदियों में पाई गई 6 हजार 327 डॉल्फिन, शीर्ष पर ये रहा राज्य, एमपी में कितनी ? जानें
Raj Singh | Mar 04, 2025, 11:13 IST
DOLPHINE
भारत में गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों में कुल 6 हजार 324 डॉल्फिन पाई गई हैं। यह संख्या 2021 से 2023 के बीच हुए विस्तृत सर्वेक्षण से मिली है। इस अध्ययन में इन नदियों और उनकी सहायक नदियों को भी शामिल किया गया है।
भारत के नदियों में डॉल्फिनों पर किए गए पहले व्यापक सर्वेक्षण में यह पता चला कि देश के आठ राज्यों में 6 हजार 327 डॉल्फिन हैं। ये डॉल्फिन मुख्य रूप से गंगा (Ganga), ब्रह्मपुत्र (Brahmaputra) और सिंधु (Indus) नदियों में पाई गई हैं। रिपोर्ट में पता चला है कि सबसे ज्यादा डॉल्फिन उत्तर प्रदेश और बिहार में मौजूद हैं। वहीं सबसे कम पंजाब में डॉल्फिन हैं।
भारत में मीठे पानी की दो प्रमुख डॉल्फिन प्रजातियां हैं- गंगा डॉल्फिन और सिंधु डॉल्फिन। दोनों प्रजातियां संकटग्रस्त (Endangered) हैं और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची में सूचीबद्ध हैं। इनका संरक्षण विशेष रूप से जरूरी है।
ये भी खबर पढ़ें... मछली पालन विभाग की महिला अधिकारी गीतांजलि गजभिये गिरफ्तार, प्रशासन को गुमराह कर किया 2 करोड़ का गबन
सर्वेक्षण में 28 नदियों के 8 हजार 507 किलोमीटर क्षेत्र को कवर किया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सबसे अधिक 2,397 डॉल्फिन, बिहार (Bihar) में 2 हजार 220, और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 815 डॉल्फिन पाई गईं। असम (Assam) में 635, झारखंड (Jharkhand) में 162, जबकि पंजाब (Punjab) में केवल 3 डॉल्फिन पाई गईं। वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में 95-95 डॉल्फिन हैं।
ये भी खबर पढ़ें...8 हजार एकड़ के राजा बरारी इस्टेट जंगल पर कब्जा, सरकार बेबस, संस्था मालामाल!
सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉल्फिन एक "अंब्रेला प्रजाति" (Umbrella Species) के रूप में कार्य करती हैं। उनका संरक्षण नदी पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता पर सीधा प्रभाव डालता है। इस परियोजना का उद्देश्य वैज्ञानिक आधार पर डॉल्फिनों के संरक्षण के लिए सभी संबंधित पक्षों को एक साथ लाना है।
thesootr links
प्रोजेक्ट डॉल्फिन और सर्वेक्षण का महत्व
2020 में शुरू किए गए प्रोजेक्ट डॉल्फिन (Project Dolphin) के तहत इस सर्वेक्षण को किया गया था। इस सर्वेक्षण ने भारत में डॉल्फिनों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है।
संकटग्रस्त प्रजातियां और संरक्षण की आवश्यकता
ये भी खबर पढ़ें... मछली पालन विभाग की महिला अधिकारी गीतांजलि गजभिये गिरफ्तार, प्रशासन को गुमराह कर किया 2 करोड़ का गबन
सर्वेक्षण में पाई गई डॉल्फिनों की संख्या
कहां कितनी डॉल्फिन ?
| राज्य | डॉल्फिनों की संख्या |
|---|---|
| उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) | 2,397 |
| बिहार (Bihar) | 2,220 |
| पश्चिम बंगाल (West Bengal) | 815 |
| असम (Assam) | 635 |
| झारखंड (Jharkhand) | 162 |
| राजस्थान (Rajasthan) | 95 |
| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) | 95 |
| पंजाब (Punjab) | 3 |
डॉल्फिनों के आवास और संरक्षण के उपाय
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari