भोपाल से जबलपुर के बीच शुरू हुई इंडिगो एयरलाइंस की विमान सेवा

Sandeep Kumar | Mar 02, 2025, 16:18 IST
Share
indigo-airlines
indigo-airlines

इंडिगो एयरलाइंस ने राजाभोज एयरपोर्ट से जबलपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू की। फ्लाइट 78 सीटर है और इसकी बुकिंग जारी है। आइए जानते हैं इस विमान का किराया कितना होगा...

राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Rajabhoj International Airport) से जबलपुर (Jabalpur) के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने डायरेक्ट 78 सीटर विमान सेवा शुरू कर दी है। यह फ्लाइट सेवा यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करेगी। फ्लाइट नंबर 6ई 7463 भोपाल से हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 5:50 पर रवाना होकर 6:55 पर जबलपुर पहुंचेगी।

विमान का टाइम टेबल और किराया

इसी तरह फ्लाइट नंबर 6ई 7464 जबलपुर से भोपाल के लिए शाम 7:15 पर रवाना होकर रात 8:15 पर भोपाल पहुंचेगी। यह नई फ्लाइट सेवा दोनों शहरों के बीच यात्रा को सरल बनाएगी। फ्लाइट का किराया शुरुआती चरण में प्रति यात्री 2 हजार 4 सौ 99 रुपए निर्धारित किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए... भोपाल एयरपोर्ट से सतना राजपरिवार का युवक कारतूस के साथ अरेस्ट

फ्लाइट की बुकिंग शुरू

इस फ्लाइट की बुकिंग अगले 15 दिनों तक जारी रहेगी। इसके बाद इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे आगे संचालित करने का निर्णय लिया जाएगा। भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने शनिवार को इस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने यात्रियों का स्वागत किया और उड़ान के सफल होने की कामना की। शुरुआत के पहले दिन इस फ्लाइट से 31 यात्री भोपाल पहुंचे, जबकि जबलपुर से भोपाल जाने वाले यात्री 65 थे। यह उड़ान दोनों शहरों के बीच यात्रा की प्रक्रिया को आसान बनाएगी और स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ पहुंचाएगी।

ये खबर भी पढ़िए... भोपाल दफ्तर पर लगे ताले पर पहली पर बोली AAP, जानें क्या कुछा कहा

भोपाल एयरपोर्ट से जाने और आने वाले यात्रियों संख्या

फरवरी महीने में भोपाल एयरपोर्ट (Bhopal Airport) पर कुल 1 लाख 46 हजार 763 यात्रियों का आवागमन हुआ। पिछले महीने में 521 विमान भोपाल पहुंचे और इतनी ही संख्या में विमान वापस भी गए। फरवरी में 75 हजार 855 यात्री भोपाल से अन्य शहरों के लिए रवाना हुए, जबकि 70 हजार 908 यात्री भोपाल पहुंचे।

ये खबर भी पढ़िए... MP की नई विमानन नीति से टूरिज्म और व्यापार को मिलेगी हवाई रफ्तार, हर 150 किमी पर होगा एयरपोर्ट

ये खबर भी पढ़िए... केंद्र सरकार ने बदले पासपोर्ट बनवाने के नियम, अब ये डॉक्यूमेंट अनिवार्य

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Indigo Airlines flight
  • Indigo Airlines
  • इंडिगो एयरलाइंस
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Bhopal airport
  • जबलपुर एयरपोर्ट
  • राजाभोज एयरपोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा