इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली INDIGO की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, आधे घंटे बाद ही...

Vishwanath Singh | Jul 08, 2025, 11:13 IST
Share
Sourabh272
Sourabh272

टर्मिनल मैनेजर के मुताबिक, फ्लाइट अपने तय समय पर रवाना हुई थी, लेकिन उड़ान के दौरान पायलट को तकनीकी फॉल्स अलार्म (गलत तकनीकी संकेत) मिले। यह इमरजेंसी लैंडिंग की स्थिति नहीं थी।

इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E7295 में मंगलवार सुबह उस समय तकनीकी खराबी आ गई, जब विमान उड़ान भरने के लगभग आधे घंटे बाद हवा में था। पायलट को जैसे ही फॉल्स अलार्म (गलत तकनीकी संकेत) मिले, उसने एहतियातन फ्लाइट को वापस इंदौर लाने का फैसला लिया। फ्लाइट ने आज (8 जुलाई) सुबह 6:30 बजे उड़ान भरी थी और करीब 7:15 बजे सुरक्षित रूप से इंदौर एयरपोर्ट पर वापस लैंडिंग करा दी गई।

अफसर बोले, इमरजेंसी लैंडिंग की स्थिति नहीं थी

टर्मिनल मैनेजर के मुताबिक,फ्लाइट अपने तय समय पर रवाना हुई थी, लेकिन उड़ान के दौरान पायलट को तकनीकी फॉल्स अलार्म (गलत तकनीकी संकेत) मिले।यह इमरजेंसी लैंडिंग की स्थिति नहीं थी, बल्कि पायलट ने केवल एहतियात के तौर पर निर्णय लिया था।

यात्रियों को मिला रिफंड

फ्लाइट की इंदौर वापसी के बाद इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खामी को ठीक किए जाने का काम शुरू किया गया। वहीं, इसके यात्रियों को कंपनी द्वारा टिकट का पैसा रिफंड किया गया। साथ ही जो यात्री अपनी यात्रा री-शेड्यूल करना चाहते थे उन्हें यह विकल्प भी दिया है।

tickit
tickit

यह है फ्लाइट का समय

इंदौर एयरपोर्ट से रोजाना उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट सुबह 6:35 बजे रवाना होकर आमतौर पर 8:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। वहीं, रायपुर से वापसी की फ्लाइट 6E7296 सुबह 10:30 बजे उड़ान भरती है और दोपहर करीब 12 बजे इंदौर पहुंचती है।

15 दिन पहले भी आई थी तकनीकी समस्या

यह पहला मौका नहीं है जब इंडिगो की उड़ान में तकनीकी परेशानी सामने आई हो। लगभग 15 दिन पहले इंदौर से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट 6E 6332 रनवे से टेक-ऑफ के पहले ही वापस लौट आई थी। उस वक्त भी विमान में माइनर तकनीकी गड़बड़ी की बात सामने आई थी। विमान में 80 से अधिक यात्री सवार थे। तकनीकी सुधार के बाद ही उड़ान संभव हो सकी थी।विमान करीब ढाई घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे।

2022 में धुएं की घटना से मचा था हड़कंप

6 जुलाई 2022 को इंडिगो की रायपुर-इंदौर फ्लाइट की लैंडिंग के बाद विमान के कैबिन में धुआं भर गया था। हालांकि उस वक्त सभी यात्री सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिए गए थे। घटना के बाद DGCA ने जांच के आदेश भी दिए थे।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंडिगो
  • इंदौर
  • रायपुर
  • फ्लाइट
  • यात्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज