29.65 लाख लूट का मास्टरमाइंड रिटायर्ड आर्मीमैन निकला, 1.11 लाख चढ़ावा भी चढ़ाया

Sanjay Gupta | Jun 17, 2026, 17:30 IST
Share
indore-29lakh-loot-mastermind-arrested
indore-29lakh-loot-mastermind-arrested

इंदौर में पंढरीनाथ थाना एरिया में स्क्रैप कारोबारी के कलेक्शन एजेंट के साथ हुई 29.65 लाख की लूट का खुलासा हो गया है। इसमें एक रिटायर्ड आर्मीमैन मास्टरमाइंड निकला है। लूट की सफलता पर आरोपी सांवरिया सेठ गया और वहां 1.11 लाख का चढ़ावा चढ़ाया।

इंदौर पुलिस ने पंढरीनाथ थाना एरिया में हुई 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस घटना की जानकारी दी है। आरोपियों के पास से 22 लाख 60 हजार रुपए भी बरामद कर लिए हैं। मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

लूट का मास्टरमाइंड यह निकला

इंदौर में 11 जून को पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में स्क्रैप कारोबारी मुकुल अग्रवाल की कलेक्शन एजेंसी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले थे।

इंदौर 29.65 लाख लूट का मास्टरमाइंड रिटायर्ड
इंदौर 29.65 लाख लूट का मास्टरमाइंड रिटायर्ड

सीपी संतोष सिंह ने बताया कि पूरी वारदात का मास्टर माइंड रिटायर्ड आर्मीमैन चंद्रशेखर मुकाती था। वह सीधे तौर पर स्क्रैप कारोबारी के यहां कार्यरत नहीं था। लेकिन एक अन्य कारोबारी के यहां काम करने के दौरान उसे मुकुल अग्रवाल के कारोबार, कलेक्शन सिस्टम और रोजाना होने वाले बड़े लेनदेन की जानकारी थी। इसी जानकारी के आधार पर उसने अपने साथी प्रवीण, अमर, फिरोज और कपिल भंडारी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।

इंदौर 29.65 लाख लूट का मास्टरमाइंड रिटायर्ड
इंदौर 29.65 लाख लूट का मास्टरमाइंड रिटायर्ड

लूट के बाद चढ़ावा चढ़ाया, कार खरीदी

पुलिस के मुताबिक आर्थिक तंगी और महंगे शौक पूरे करने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात के बाद आरोपी राजस्थान स्थित सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने 1 लाख 11 हजार रुपए का चढ़ावा चढ़ाया।

इसके बाद आरोपी अलग-अलग राज्यों में छिपते रहे। लूट की रकम से खरीदी गई करीब ढाई लाख रुपए की कार भी जब्त की गई है। पुलिस अब तक लूटी गई 29 लाख 65 हजार रुपए की राशि में से 22 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद कर चुकी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

EOW में FIR, हाईकोर्ट में सरकार से लड़ाई, फिर भी ट्रांसफर से बचे इंदौर के जिला पंजीयक अंबरेश नायडू

एमपी वाणिज्यक कर विभाग में तबादले: उपायुक्त से लेकर सहायक अधिकारी तक शामिल

एमपी आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: विनय रंगशाही समेत कई अधिकारियों के तबादले

MP खाद्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा अफसरों के तबादले

Tags:
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • कारोबारी
  • मास्टर माइंड
  • रिटायर्ड आर्मीमैन
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा