MP खाद्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा अफसरों के तबादले
Pawan Modiya | Jun 15, 2026, 24:47 IST
खाद्य विभाग के तबादले
मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने एक साथ कई आदेश जारी किए। JSO, P-DSO, P-ASO और जिला आपूर्ति अधिकारियों समेत 50 से अधिक अफसरों के तबादले हुए। सागर की जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल को भी हटाया गया।
समझें क्या है पूरा मामला
- मध्य प्रदेश के खाद्य विभाग ने कई तबादला आदेश एक साथ जारी किए।
- JSO, P-DSO और P-ASO सभी शामिल हैं।
- कुल मिलाकर 50 से ज्यादा अफसरों को नई जगह भेजा गया।
- सागर की जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल को भी अलग आदेश से हटाया गया।
- तबादले तीन आधारों पर हुए जैसे कि पति-पत्नी नीति, शासकीय आधार और स्वयं के व्यय पर।
MP खाद्य विभाग का बड़ा फेरबदल
ज्योति बघेल सागर से हटाई गईं
सबसे पहला और अलग आदेश सागर को लेकर था। ज्योति बघेल, जो सागर जिले की प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक थीं, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। उन्हें संचालनालय खाद्य नागरिक आपूर्ति में प्रभारी उप संचालक के पद पर तैनात किया गया है। यह तैनाती अस्थाई है।
JSO तबादले: तीन श्रेणियों में बंटे
दूसरे आदेश में शासकीय आधार पर 12 JSO के तबादले हुए। सौरभ यादव को सागर से आलीराजपुर, यशा कोष्ठा को दमोह से रीवा, नारायण सिंह मुवेल को आगर-मालवा से इंदौर, आलोक काछी को छिंदवाड़ा से जबलपुर, ममता सिरयाम को बैतूल से पांढुर्णा, मिलन तिवारी को बालाघाट से आगर-मालवा, भोला मंडलोई को बड़वानी से आगर-मालवा और राहुल शर्मा को इंदौर से शाजापुर भेजा गया है। इसके अलावा रवीन्द्र कुमार पटेल को कटनी से सागर, सिद्धार्थ राय को जबलपुर से सागर, मयंक द्विवेदी को भोपाल से रायसेन और विवेक सिंह को सतना से मऊगंज भेजा गया।
तीसरे आदेश में स्वयं के व्यय पर 19 JSO को नई जगह दी गई। पूर्णिमा श्रीवास्तव रायसेन से सागर, मितालि मेहरा विदिशा से सीहोर, सुरेश कुमार गुजर आगर-मालवा से शाजापुर, सुरेश धोटे बालाघाट से छिंदवाड़ा, सुनील कुमार किरार बालाघाट से कटनी, सुमित चौधरी छिंदवाड़ा से मंडला, अभिषेक सनोडिया सीधी से सिवनी और शिवम मार्के श्योपुर से बालाघाट गए। इसी आदेश में नागेश दायमा उज्जैन से मंदसौर, दीप कुमार मिश्रा खंडवा से उमरिया, ज्योति पटले अशोकनगर से छिंदवाड़ा, ज्योति थानेश्वर भिंड से ग्वालियर, हुमा अंजुम मुरैना से डिंडोरी, सुजीत परस्ते मंडला से उमरिया, नियुक्त उमाहिया हरदा से भोपाल, दलताप सिंह पैगाम सिवनी से सीधी, लाली खराड़ी बड़वानी से धार, सुरभि जैन उज्जैन से विदिशा और दीप्ति सिंह शहडोल से सतना गई हैं।
P-DSO और P-ASO के भी बदले ठिकाने
शासकीय आधार पर तीन P-DSO को नई जगह मिली। राजू कातुलकर रायसेन से सीहोर, मनोज कुमार पुरावया सिवनी से छिंदवाड़ा और गंगा भिंडे छिंदवाड़ा से हरदा भेजी गईं। इन्हें दो सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करना है।
स्वयं के व्यय पर तीन P-DSO का तबादला हुआ। कृष्णपाल सिंह मरावी डिंडोरी से मंडला, रविकांत ठाकुर बालाघाट से कटनी और देवेन्द्र सिंह खोबरिया नरसिंहपुर से सिवनी भेजे गए।
P-ASO में भी हुआ बड़ा फेरबदल
स्वयं के व्यय पर तीन P-ASO को नई जगह दी गई। प्रकाश यादव सीहोर से विदिशा, पिंकी शाक्य विदिशा से सीहोर और जितेन्द्र बर्मन छतरपुर से कटनी भेजे गए।
तीनों आदेशों में एक नियम समान
ये खबरें भी पढ़ें...
नई तबादला नीति: गृह तहसील में अब नहीं होगी पटवारी पोस्टिंग, जानें नए नियम
MP में पंचायत सचिवों की नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम में नहीं रह सकेंगे पदस्थ
पीएचक्यू में अटकी हॉकफोर्स की तबादला फाइल, पोस्टिंग के इंतजार में अधिकारी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava