इंदौर में 32 पाकिस्तानी डॉक्टर कर रहे इलाज, कलेक्टर को नाम के साथ हुई शिकायत

Sanjay Gupta | Apr 23, 2026, 17:46 IST
Share
indore-32-pakistani-doctors-complaint-case
Photograph: (the sootr)

इंदौर में 32 पाकिस्तानी डॉक्टरों द्वारा इलाज करने की शिकायत कलेक्टर को दी गई है। आरोप है कि इनके पास मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है। आरटीआई में भी सीएमएचओ द्वारा जानकारी नहीं दी गई। कलेक्टर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

News in Short

  • इंदौर में 32 पाकिस्तानी डॉक्टरों के इलाज करने की शिकायत।
  • कलेक्टर को नाम के साथ शिकायत सौंपी गई।
  • आरोप है कि इन डॉक्टरों के पास मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है।
  • आरटीआई में भी जानकारी नहीं दी गई, कार्रवाई पर सवाल।
  • कलेक्टर ने मामले में जांच कराने की बात कही।

News in Detail

इंदौर में 32 पाकिस्तानी डॉक्टर लोगों का इलाज कर रहे हैं। इनकी नामजद शिकायत इंदौर कलेक्टर को हुई है। इसमें कहा गया है कि इन डॉक्टरों के पास मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है। इसके बाद भी यह उपचार कर रहे हैं। कलेक्टर ने जांच की बात कही है।

इंदौर में पाकिस्तानी डॉक्टर द्वारा लोगों का उपचार करने की शिकायत हुई है। अधिवक्ता चर्चित शास्त्री ने इसमें नाम के साथ इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा को शिकायत सौंपी है। साथ ही कहा है कि इसे लेकर इंदौर सीएमएचओ को भी शिकायत की थी, लेकिन इनके द्वारा कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। कलेक्टर ने जांच कराने की बात कही है।

46d7e65e-fac
46d7e65e-fac


516786dc-ad3
516786dc-ad3


298a53dc-dbb
298a53dc-dbb


शिकायत में यह लगाए गए आरोप

अधिवक्ता चर्चित शास्त्री ने बताया कि 32 से अधिक डॉक्टर जो फर्जी पाकिस्तानी डिग्रियों पर इंदौर में कार्य कर रहे हैं। पूर्व में डॉक्टर ज्ञानचंद पंजवानी व डॉक्टर बागेचा द्वारा एक महिला का गलत इलाज करने से मौत हुई थी। इसमें हाईकोर्ट के आदेश पर एफआईआर की गई थी। इनकी डिग्रियां तक फर्जी निकलीं। ऐसे ही इंदौर में 32 पाकिस्तानी डॉक्टर शहर में विभिन्न स्थानों पर क्लीनिक व हॉस्पिटल में कार्य कर रहे हैं।

सूचना के अधिकार में नहीं दी जानकारी

अधिवक्ता ने कलेक्टर को बताया कि इन डॉक्टरों को लेकर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी माधव हासानी को 03 फरवरी 2026 को सूचना के अधिकार के तहत आवेदन किया गया था। इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई। क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक को दिनांक 09 मार्च 2026 को अपीलीय आवेदन किया गया। इस पर उन्होंने सीएमएचओ माधव हासानी को 7 दिवस में दस्तावेज प्रदान करने का आदेश किया गया था। इसके बाद भी उन्होंने पाकिस्तानी डॉक्टरों के कोई दस्तावेज नहीं दिए।

शिकायत में इन सभी के नाम

डॉक्टर जगदीश श्यामनानी, डॉक्टर सरला बजाज, डॉक्टर चांदीराम सातवानी, डॉक्टर राजकुमार बदलानी, डॉक्टर रामचंद्र बजाज, डॉक्टर परसराम खेतपाल, डॉक्टर जयचंद मुंजार, डॉक्टर मेघराज बजाज, डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी, डॉक्टर प्रकाश सातवानी, डॉक्टर हीरानंद वाधवानी, डॉक्टर मोहनलाल मोटवानी, डॉक्टर एस. सी. हबलानी, डॉक्टर रतन के सोनिटा, डॉक्टर सुभाष चावला, डॉक्टर रमेशलाल बदलानी, डॉक्टर एस. के. चुग, डॉक्टर रमेशलाल सातवानी, डॉक्टर जयकुमार परयानी, डॉक्टर मनोहरलाल गेही, डॉक्टर राजेश वाधवानी, डॉक्टर अर्जुनदास बदलानी, डॉक्टर दानेश गोविंदवानी, डॉक्टर मनोहर सातवानी, डॉक्टर मनोहर हबलानी, डॉक्टर ज्ञानचंद पंजाबी, डॉक्टर रामचंद्र थोरानी, डॉक्टर शशपाल सचदेव, डॉक्टर विजय कुमार परयानी, डॉक्टर दीवान गेही, डॉक्टर रविंद्र औच्छानि।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर एयरपोर्ट से अब 25 शहरों के लिए सीधी उड़ान, देखें पूरा शेड्यूल

इंदौर में 4 साल के मासूम को पुलिस ने नहीं ढूंढा, IAS के ड्राइवर ने रात 1 बजे पहुंचाया था थाने

लॉरेंस गैंग का बदमाश राजपाल रिमांड पर, इंदौर के बड़े रियल एस्टेट कारोबारी, बिजनेसमैन लिस्ट में

इंदौर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में जमकर प्लेसमेंट, अधिकतम पैकेज 72 लाख, औसत 5.3 लाख मिला

Tags:
  • इंदौर
  • इंदौर कलेक्टर
  • इंदौर सीएमएचओ
  • आरटीआई
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई