इंदौर में 3400 लीटर मिलावटी घी मिला, महाराष्ट्र से मंगाते फिर मिलावट कर दूसरे नाम से बेचते

Sanjay Gupta | Oct 29, 2025, 22:53 IST
Share
indore-3400-liters
indore-3400-liters

इंदौर में खाद्य मिलावट के खिलाफ कार्रवाई की गई। 3400 लीटर मिलावटी घी जब्त किया गया। घी की जांच हाल ही में खोली गई लैब में की गई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने मिलावटखोरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।

INDORE. इंदौर में जिला प्रशासन की खाद्य मिलावट को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मौके पर 3400 लीटर मिलावटी घी मिला। इसे जब्त कर लिया गया है। यह घी प्रारंभिक जांच में अमानक भी आ चुका है।

इसकी जांच उसी लैब में हुई जिसका उद्घाटन सीएम डॉ. मोहन यादव ने 27 अक्टूबर को ही किया था। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि सीएम के निर्देश के तहत मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संस्थान को सील कर दिया है। घी को जब्त कर इसकी जांच कराई जा रही है।

23e60d96-006
23e60d96-006

इस तरह हो रही थी मिलावट

खाद्य व सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जांच की गई है। फैक्टरी संचालक पालदा श्रीराम मिल्क द्वारा महाराष्ट्र से डेयरी पावर व कावल्या ब्रांड का घी मंगाया जाता था। फिर इसमें वनस्पति व एसेंस मिलाकर मिलावटी, अमानक घी तैयार कर उसकी अलग ब्रांड में पैकिंग कर बेचा जाता था।

उधर फैक्टरी संचालक नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह सात साल से फैक्टरी चला रहे हैं। उनका ब्रांड रजिस्टर्ड है और इसमें कोई मिलावट नहीं है। अन्य जगह से घी बुलाकर इसकी पैकिंग, ब्रांडिंग करते हैं।

c87de2eb-ed7
c87de2eb-ed7

ये भी पढ़ें...इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी, प्रेमी राज सहित सभी आरोपियों पर आरोप तय

ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट में हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक ने लगाया नेताओं पर आरोप, HC ने उन्हें पक्षकार बनाने पूछा सवाल

ये भी पढ़ें...पदवृद्धि की मांग पर अड़े वेटिंग शिक्षक, विरोध जताने कराया मुंडन

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में मिल रही सरकारी नौकरी, MP NHM Vacancy में होगी इतने पदों पर भर्ती, करें अप्लाई

छोटे शहर, गांवों में खपा रहे थे

जानकारी के अनुसार इस घी को छोटे शहरों और गांवों में खपाया जा रहा था। इसके दाम शुद्ध घी से कम रखे जाते थे, जिससे अधिक बिक सके। मिलावटी घी तैयार करने के लिए मशीनें लगाई गई थी। इसमें आधा वनस्पति और आधा असली घी होता था। प्लास्टिक के पांच व दस किलो के पैकिंग में इसे तैयार कर बेचा जाता था।

0392ebc3-d67
0392ebc3-d67

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • महाराष्ट्र
  • जिला प्रशासन
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • इंदौर में मिला मिलावटी घी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच