इंदौर में आध्यात्मिक सेवा मेला में आएंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Sanjay Gupta | Nov 28, 2024, 12:27 IST
Share
dhirendra shatri 6
dhirendra shatri 6

इंदौर के लालबाग में 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक पांच दिवसीय आध्यात्मिक सेवा मेला होने जा रहा है। इसमें बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शामिल होंगे और मुख्य वक्ता रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में।

इंदौर के लालबाग में 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक पांच दिवसीय आध्यात्मिक सेवा मेला होने जा रहा है। इसमें 30 नवंबर को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शामिल होंगे और मुख्य वक्ता रहेंगे। इसमें हजारों युवाओं के जुटने की बात कही जा रही है। यह आयोजन नारी शक्ति को समर्पित रहेगा। साथ ही विविध थीम पर आयोजन होंगे। इनमें मातृ-पितृ वंदन, कन्या पूजन, गुरु वंदन सहित अन्य नृत्य नाटिका शामिल है। मेले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री भी युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।

आयोजकों ने यह बताया

आयोजन समिति के सचिव विनोद बिरला ने बताया कि भारत की पुरातन संस्कृति, संस्कार, सभ्यता और आध्यात्म को वर्तमान पीढ़ी से अवगत कराने के उद्देश्य से पांच दिवसीय सेवा मेला 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय सेवा मेले को नारी शक्ति को समर्पित किया गया है। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नारी शक्ति थीम पर ही आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें मातृ-पितृ वंदन, कन्या पूजन, गुरु वंदन सहित अन्य नृत्य नाटिका शामिल है। पांच दिवसीय सेवा मेला आम नागरिकों के लिए सुबह 10 से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा। वहीं प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुतियां भी इस दौरान दी जाएंगी।

इस विषय पर बोलेंगे शास्त्री

बागेश्वर के धाम पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को इंदौर आएंगे। वह यहां एक लाख से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे 'रग-रग हिन्दू मेरा परिचय' विषय पर भाषण देंगे। अभी हिंदुओं को जोड़ने के लिए पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 160 किलोमीटर लंबी 'सनातन हिंदू एकता' पदयात्रा निकाल रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • बागेश्वर धाम
  • मध्य प्रदेश
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • latest news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा