आप सांसद संजय सिंह का कांग्रेस पर निशाना: क्यों नहीं भरा मीनाक्षी के साथ डमी प्रत्याशी का फॉर्म

Sanjay Gupta | Jun 14, 2026, 14:51 IST
Share
indore aap mp sanjay singh congress bjp
indore aap mp sanjay singh congress bjp

कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म खारिज होने के बाद पार्टी के जिम्मेदार घिर गए हैं। पहले बीजेपी ने कांग्रेस मे ही विभीषण होने की बात कह दी और अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी कांग्रेस को घेर दिया।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • इंदौर में पार्टी सम्मेलन के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
  • उन्होंने मीनाक्षी नटराजन के मामले को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाए हैं।
  • संजय सिंह ने पूछा कि कांग्रेस ने बैकअप के लिए डमी उम्मीदवार क्यों नहीं उतारा?
  • उन्होंने बीजेपी पर डराकर और लालच देकर विपक्षी पार्टियां तोड़ने का आरोप लगाया है।
  • इसके साथ ही उन्होंने इंदौर के भागीरथपुरा कांड और राम मंदिर ट्रस्ट का मुद्दा भी उठाया है।
इंदौर में पार्टी सम्मेलन के लिए आए आप सांसद संजय सिंह ने मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कांग्रेस की रणनीति और कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

सांसद ने साफ कहा कि कांग्रेस ने सपोर्टिंग जिसे डमी भी कहते हैं उस प्रत्याशी का नामांकन क्यों नहीं भरवाया। मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह व अन्य नेता भी उपस्थित थे।

कांग्रेस से पूछो क्यों नहीं भरा डमी प्रत्याशी

संजय सिंह ने कहा कि यह तो साफ है कि चुनाव आयोग हर घपले में बीजेपी के साथ है। यह किसी से छिपा नहीं और ना कांग्रेस भोली है और ना बीजेपी कि उन्हें कुछ पता न हो।

निर्दलीय और छोटे दल भी बैकअप के लिए एक डमी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करवाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि मुख्य उम्मीदवार का पर्चा खारिज होने पर दूसरा प्रत्याशी तैयार रहे।

फिर कांग्रेस ने मीनाक्षी के मामले में ऐसा कदम क्यों नहीं उठाया? मैंने भी दो बार फॉर्म भरा तो सपोर्टिंग फॉर्म भरवाए गए, फिर कांग्रेस से यह पूछा जाना चाहिए।

बीजेपी भी कस चुकी तंज

उल्लेखनीय है कि इस मामले में बीजेपी ने भी कांग्रेस पर तंज कसा था। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि हमारे पास तेगना से यह कागज कैसे आए, आप खुद सोचिए वहां तो सरकार भी कांग्रेस की है।

लोकसभा इंदौर से भी नहीं सीखे कांग्रेसी

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2024 में इंदौर लोकसभा केस में भी यह हो चुका है। तब भी डमी प्रत्याशी का फॉर्म नहीं भरवाया गया। मोती पटेल का जो फॉर्म भरवाया गया उसमें पूरे प्रस्तावकों के नाम ही नहीं थे।

आखिर में अक्षय बम ने फॉर्म वापस ले लिया और कांग्रेस का इंदौर में कोई प्रत्याशी ही नहीं बचा।

इस तरह डराओ, धमकाओ, पार्टी तोड़ो चल रहा है

सिंह ने कहा कि अब देश में डराओ, धमकाओ, पार्टी तोड़ो का काम बीजेपी कर रही है। वह गुंडे, कातिल, अपराधी सभी को ले लेते हैं। पहले भ्रष्टाचारी बताते हैं जैसे अशोक मित्तल पर ईडी छापा हुआ और फिर उन्हें पार्टी में ले लिया।

भागीरथपुरा कांड का भी मुद्दा उठाया

वहीं संजय सिंह ने भागीरथपुरा कांड का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इंदौर सफाई में नंबर वन है लेकिन यहां काला सच भी है और भागीरथपुरा कांड हुआ। इसमें कई की मौत हुई वह भी दूषित पानी के चलते। साफ पानी भी नहीं दे सके। जबकि यहां से कई प्रभावी नेता मौजूद है।

सिंगरौली में भी पीएम और अडानी की दोस्ती

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी देश के बजाय अपने दोस्त अडानी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने सिंगरौली और हंसदेव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब सिंगरौली भी अडानी को दे दिया गया है।

राममंदिर ट्रस्ट में धोखाधड़ी

राम मंदिर ट्रस्ट में घपले को लेकर सिंह ने कहा कि ट्रस्ट में घपले का मुद्दा मैंने ही उठाया था। दो करोड़ की जमीन ट्रस्ट ने 18 करोड़ 50 लाख में खरीदी थी। बीस हजार वेतन वाले डेढ़ करोड़ की जमीन खरीद रहे हैं। राम मंदिर की आस्था के नाम पर धोखाधड़ी हो रही है। चंपत राय करोड़ों रुपए लेकर चंपत हो गए हैं।

ये भी पढ़ें...

इंदौर में करदाताओं ने दिया 5788 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स, टारगेट से भी ज्यादा

दुल्हनों को थमा दिया नकली मंगलसूत्र, मुख्यमंत्री कन्या विवाह में भ्रष्टाचार

पुलिस और आबकारी ने नहीं सुनी, महिलाओं ने शराबियों के बीच जाकर बनाया अवैध अहाते का वीडियो

MP Vehicle Update 2026: एमपी में बिना OTP नहीं बनेगा PUC, जानें नए नियम

Tags:
  • पीएम मोदी
  • इंदौर
  • चुनाव आयोग
  • राम मंदिर ट्रस्ट
  • लोकसभा
  • आप सांसद संजय सिंह
  • सिंगरौली
  • अडानी
  • भागीरथपुरा कांड
  • मीनाक्षी नटराजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज