इंदौर एयरपोर्ट पर बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष जोशी के स्वागत में हंगामा, सुरक्षा अधिकारियों से भिड़ंत

Sanjay Gupta | Sept 21, 2026, 13:41 IST
Share
indore airport bjp yuva morcha president welcome controversy
indore airport bjp yuva morcha president welcome controversy

नेताओं के स्वागत को लेकर एक बार फिर एयरपोर्ट इंदौर पर विवाद हो गया। वहीं फजीहत यात्रियों की हुई। एक किमी लंबी लाइन लग गई और यात्रियों को सामान लेकर पैदल जाना पड़ा।

इंदौर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह बवाल हो गया। युवा मोर्चा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी इंदौर पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ रंग-बिरंगे कागज उड़ाने की मशीन तक लेकर घुस गए। काफी देर तक सुरक्षा अधिकारियों के साथ विवाद भी चलता रहा। वहीं फजीहत यात्रियों की हुई।

9d9fc146-324
9d9fc146-324

a31ba224-086
a31ba224-086

सीआईएसएफ से हुआ विवाद

हेमांग जोशी के इंदौर पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा और युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर भी मौजूद थे।

कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे थे। कुछ लोग रंग-बिरंगे कागज उड़ाने वाली मशीन भी एयरपोर्ट के अंदर ले आए और यात्रियों के बाहर निकलने वाली जगह पर लगा दी। इससे वहां काफी परेशानी हुई। इसी बात को लेकर सीआईएसएफ जवानों और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा।

वीआईपी को लाउंज में ले जाने पर भी विवाद

Indore BJP केपदाधिकारी अपने साथ कई नेताओं को अंदर वीआईपी लाउंज में ले जाना चाहते थे। इस बात पर भी सीआईएसएफ के साथ विवाद हुआ। युवा मोर्चा के नगराध्यक्ष सौगात मिश्रा जमकर भिड़ गए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम बिगड़ गया तो ऊपर तक शिकायत करूंगा।

जोशी बोले- झूठ की गूंज

वहीं जोशी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आयोजन पर कहा कि यह झूठ की गूंज था। इसका असर युवाओं पर पड़ना मुश्किल है। यह ज्यादा दिन तक नहीं चलता है। राहुल को इवेंट कंपनी पीपीटी बनाकर देती है और इसी आधार पर आयोजन हो जाता है। उनकी बात को मैं और कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है।

यह है राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एयरपोर्ट से धार के लिए रवाना हो गए हैं। यहां से वे संकल्प बाइक रैली के जरिए वापस इंदौर आएंगे और रात में यहीं रुकेंगे। इसके बाद मंगलवार को एक बार फिर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया जाएगा।

Tags:
  • Indore BJP
  • सीआईएसएफ
  • इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा