इंदौर में शराब ठेकेदार रमेश राय की दुकान पर बवाल, नकाब बांधे महिलाओं ने तोड़ी वाइन शॉप
Sanjay Gupta | Jul 14, 2025, 12:03 IST
indore-alcohol-shop-controversy
इंदौर में शराब ठेकेदार रमेश राय की दुकान पर महिलाओं ने विरोध जताते हुए तोड़फोड़ की। इस घटना में 15 लोग नामजद और 50 अज्ञात लोग केस में शामिल हैं।
इंदौर में एक और शराब दुकान को लेकर बवाल हो गया है। यह दुकान शराब ठेकेदार रमेश चंद्र राय की है। थाना बाणगंगा क्षेत्र के नंदबाग की इस दुकान को लेकर लंबे समय से विरोध चल रहा था। रहवासी इसका विरोध कर रहे थे। उनके सब्र का बांध रविवार रात को टूट गया और उन्होंने पूरी दुकान तोड़ दी।
नकाब बांधे पहुंची महिलाएं,
दुकान के अंदर रखी बोतलें, फर्नीचर और अन्य सामान को तोड़फोड़ कर दिया। यह काफी देर तक चली। इस दौरान महिलाएं बताती रही और कहां-कहां तोड़ना है। इस पूरी तोड़फोड़ का वीडियो भी सामने आया है।
शराब की दुकान सरकारी ठेके होते हैं। इसके लिए लाइसेंस की फीस सरकार को दी जाती है। बताया जा रहा है कि विरोध के बाद आबकारी अधिकारियों ने ठेकेदार से बात कर दुकान का फ्रंट भी बदलवा दिया था और इसे एक गली में कर दिया था।
इसके बाद भी कुछ लोगों के जरिए इसके प्रायोजित विरोध कराने की बात सामने आ रही है। जब दुकान खुली, तो रविवार को यहां तोड़फोड़ हो गई। इस मामले में बताया जा रहा है कि 15 लोगों पर नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर बाणगंगा थाने में केस दर्ज किया गया है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदौर में शराब ठेकेदारों | शराब ठेका | liquor contractor | Indore | शराब दुकान का विरोध | तोड़फोड़ का मामला | vandalism | विरोध प्रदर्शन | protest | Madhya Pradesh | MP News | MP
नकाब बांधे पहुंची महिलाएं, तोड़फोड़ में रही आगे
रहवासियों का नेतृत्व और किसी ने नहीं बल्कि क्षेत्र की महिलाओं ने ही किया। महिलाओं ने दुपट्टे से मुंह पर नकाब बांधे हुए थे। उनके साथ कई रहवासी भी थे। पहले शराबियों को भगाया। रहवासी के हाथ में डंडे भी थे। ये दुकान में घुसे और जमकर तोड़फोड़ की, जो हाथ में लगा उसे तोड़ दिया।
इंदौर में शराब दुकान में तोड़फोड़ को एक नजर में समझें...
|
सरकारी दुकान में तोड़फोड़ गंभीर अपराध
इसके बाद भी कुछ लोगों के जरिए इसके प्रायोजित विरोध कराने की बात सामने आ रही है। जब दुकान खुली, तो रविवार को यहां तोड़फोड़ हो गई। इस मामले में बताया जा रहा है कि 15 लोगों पर नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर बाणगंगा थाने में केस दर्ज किया गया है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदौर में शराब ठेकेदारों | शराब ठेका | liquor contractor | Indore | शराब दुकान का विरोध | तोड़फोड़ का मामला | vandalism | विरोध प्रदर्शन | protest | Madhya Pradesh | MP News | MP
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA