इंदौर में शराब की सभी दुकान बिकी, सरकार को मिलेंगे 2184 करोड़ रुपए

Sanjay Gupta | Apr 17, 2026, 23:33 IST
Share
Liquor
Liquor

Indore: आबकारी नीति में पिटी मप्र सरकार को इंदौर ने बड़ी राहत दी है। यहां की सभी शराब दुकानें बिक गई हैं। इससे सरकार को रिकॉर्ड 2184 करोड़ रुपए मिलेंगे। दो हजार करोड़ से अधिक देने वाला मप्र में इंदौर पहला जिला है।

आर्थिक मोर्चे पर संघर्ष कर रही मध्यप्रदेश सरकार को इंदौर आबकारी विभाग ने बड़ी राहत दी है। यहां की सभी 173 दुकानें आखिरकार बिक गई हैं। वहीं, विभाग ने मप्र शासन द्वारा तय राजस्व लक्ष्य को भी पार कर लिया है। दो हजार करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त करने वाला इंदौर मप्र का पहला जिला बना है। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा विभाग को बोलकर नए सिरे से ग्रुपिंग कराई गई थी। सहायक आयुक्त अभिषेख तिवारी की मॉनीटरिंग में लगातार ऑफर बुलाए गए, इसके बाद यह दुकानें बिक गई।

इस तरह मिला राजस्व

साल 2025-26 में मप्र शासन को इंदौर जिले से आबकारी ठेके से 1752 करोड़ रुपए मिला था। इसमें 20 फीसदी अधिक का लक्ष्य तय कर 2102 करोड़ का टारगेट इंदौर को मिला था। इसके लिए नए सिरे से दुकान की ग्रुपिंग की गई और 77 ग्रुप में 173 दुकान को बांटा गया। इन सभी के टेंडर होने के बाद विभाग को कुल 2184 करोड़ 76 लाख रुपए का राजस्व तय हुआ है। यह तय लक्ष्य से भी करीब चार फीसदी अधिक है। वहीं बीते साल से तो यह 24.70 फीसदी अधिक राजस्व है।

मप्र में 2500 करोड़ पीछे

उधर मप्र की बात करें तो इस बार सरकार ने 19 हजार 960 करोड़ का लक्ष्य रखा था। लेकिन विभाग को 17 हजार 350 करोड़़ के करीब ही राजस्व मिला है। मार्च माह के अंत तक तो लक्ष्य से पांच हजार करोड़ पीछे था। बाद में बेस प्राइज से कम पर दुकान देने के बदलाव और बार-बार आफर बुलाने पर करीब ढाई हजार करोड़ और विभाग को मिल गए।

वंदे मातरम गरिमा विवाद: इंदौर हाईकोर्ट ने पार्षद रुबीना खान और फौजिया शेख को नोटिस किया जारी

इंदौर में एक बिल्डर के रुपए देने से लॉरेंस गैंग की बढ़ी हिम्मत, 12 बिल्डरों को मिल चुकी धमकी

इंदौर IDA में फर्जी NOC का खुलासा, अधिकारियों के फर्जी साइन किए, शक होने पर बाबू फरार

नीलामी फेल: अब एमपी में निगम-मंडल चलाएंगे शराब की दुकानें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • आबकारी विभाग
  • शराब की दुकान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा