इंदौर की अनंत चतुर्दशी झांकी में अखाड़ा निर्णायक समिति में राजनीति, प्रभाव से जुड़ रहे नाम

Sanjay Gupta | Sept 22, 2026, 12:00 IST
Share
इंदौर की अनंत चतुर्दशी झांकी
इंदौर की अनंत चतुर्दशी झांकी

इंदौर की 103 साल पुरानी अनंत चतुर्दशी झांकी परंपरा में भी राजनीति घुस गई है। इसकी निर्णायक समिति में अब योग्य बाहर हैं और राजनीतिक पकड़ वाले अंदर हो गए हैं।

इंदौर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रतजगा होता है और रात भर झांकियां निकलती हैं। यह परंपरा 103 साल पुरानी है। इसमें झांकियों को पुरस्कार देने के लिए एक झांकी निर्णायक समिति होती है। इसमें मुख्य तौर पर शासकीय अधिकारी होते हैं। वहीं झांकियों के आगे विविध अखाड़े कला का प्रदर्शन करते हैं और तलवारबाजी व अन्य करतब दिखाते हैं। इन्हें भी पुरस्कृत करने के लिए अखाड़ा निर्णायक समिति होती है। लेकिन इस समिति में अब राजनीतिक पकड़ के जरिए सदस्य बन रहे हैं।

अखाड़ा निर्णायक समिति में कौन है

साल 2025 की अखाड़ा समिति की बात करें तो इसमें रविंद्र सिंह गौड़, बुद्धासिंह पहलवान, रमेश यादव, सुरेश राणे, मानसिंह यादव, विनोद गांधी, गोपाल बौरासी, दिनेश शुक्ला, राजा रतन पहलवान, मीत भवानी कश्यप, गोपाल यादव और गोविंद गुर्जर हैं। जानकारी के अनुसार लगभग यही समिति 2026 के लिए भी बन रही है और इसकी फाइल चल चुकी है।

समिति में कलाकार, विक्रम अवार्डी गायब

अखाड़ा कला को परखने के लिए अनुभवी, जानकारों की जरूरत होती है। लेकिन समिति से अब ये गायब हो गए हैं। पहले विक्रम अवार्डियों जैसे सम्मानित इसमें शामिल होते थे। साथ ही संख्या भी पांच-छह से ज्यादा नहीं होती थी। लेकिन समय के साथ अपनी पहुंच लगाकर इसमें वह शामिल हो गए जो कला की फील्ड के हैं ही नहीं और न ही कला से कोई वास्ता है।

कौन हैं समिति के लोग

समिति में साल 2025 के सदस्यों की बात करें तो गौड़ वकील हैं, मानसिंह यादव बीजेपी नेता हैं। वहीं गुर्जर, मीत कश्यप, यादव इनका भी शस्त्र कला से कोई लेना-देना नहीं है। पुराने समिति सदस्य और विक्रम अवार्डी पहलवान ओमप्रकाश खत्री कहते हैं कि अब समिति काफी बदल गई है। अवार्डी और जानकार लोग बाहर हैं। यह क्यों हुआ यह तो प्रशासन ही जाने।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज: एमपी फूड सेफ्टी रेड का सच: कहीं चूहे तो कहीं मिले कॉकरोच

MP में मुख्यमंत्री आवास किराया योजना के हाल बेहाल, न फॉर्म जमा हो रहा, न मिल रहा पूरा पैसा!

एमपी न्यूज: 23 सितंबर को नो-UPI डे, क्यूआर कोड पर काला कपड़ा बांध विरोध जताएंगे व्यापारी

त्योहारों से पहले बुझ न जाएं बत्तियां! देश के 40% थर्मल प्लांट्स में फ्यूल खत्म होने की कगार पर

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • अनंत चतुर्दशी
  • शासकीय अधिकारी
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा