शर्मनाक हरकत : बॉर्डर पर जंग लड़ने जा रहे आर्मी जवानों से इंदौर की मालवा एक्सप्रेस में टीटी ने मांगी रिश्वत

Vishwanath Singh | May 10, 2025, 16:29 IST
Share
The Sootr
The Sootr

इंदौर के आर्मी अफसर के साथ मालवा एक्सप्रेस में एक टीटी द्वारा बदसलूकी करने और रिश्वत मांगने की हरकत की है। इसको लेकर आर्मी अफसर ने जब रेलवे टीसी से कहा कि भारत–पाकिस्तान के बीच हो रहे युद्ध में उन्हें तुरंत बॉर्डर पर पहुंचने के आर्डर मिले हैं।

इंदौर से जम्मू के लिए रवाना हुई मालवा एक्सप्रेस में देश सेवा के लिए जा रहे आर्मी जवानों से टीटी ने रिश्वत ले ली। इसके बाद उन्होंने टीटी ने उनसे अभद्रता भी की। आर्मी जवानों ने टीटी को अपने आई कार्ड भी दिखाए और उससे बिनती भी की कि बॉर्डर पर वर्तमान में जिस तरह के हालात हैं उसको देखते हुए उन्हें अर्जेंट बुलावा आया है और वे जा रहे हैं। इस पर भी रेलवे के टीटी का दिल नहीं पसीजा और उसने जवानों से रिश्वत लेने जैसा गंदा काम कर डाला। इसकी कोई रसीद भी टीटी ने जवानों को नहीं दी। रिश्वत लेने के बाद उसने कह दिया कि आपने पैसे दे दिए हैं अब आप आराम से बैठो, मैं आगे तक जाऊंगा, आपको अब कोई परेशानी नहीं होगी। इस पूरे घटनाक्रम का जब जवानों ने वीडियो बनाना चाहा तो फिर टीटी ने उनसे अभद्रता कर डाली।

आर्मी जवानों से मांगी रिश्वत

इंदौर के आर्मी अफसर के साथ मालवा एक्सप्रेस में एक टीटी द्वारा बदसलूकी करने और रिश्वत मांगने की हरकत की है। इसको लेकर आर्मी अफसर ने जब रेलवे टीसी से कहा कि भारत–पाकिस्तान के बीच हो रहे युद्ध में उन्हें तुरंत बॉर्डर पर पहुंचने के आर्डर मिले हैं। इसलिए वह जनरल कोच का टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं तो वह नहीं माना और उसने आर्मी अफसर से टिकट चेकिंग के बहाने रिश्वत ले ली। इस घटना का जब कुछ आर्मी ऑफिसरों ने वीडियो बनाना चाहा तो वह अभद्रता करने लगा।

the sootr
the sootr
यह खबर भी पढ़ें...MP बीजेपी की वेबसाइट हैक, होम पेज पर पाकिस्तान के ऑपरेशन का दिख रहा नाम



रात में आया मैसेज कि बॉर्डर पर पहुंचें

आर्मी में पदस्थ सूबेदार विनोद कुमार दुबे ने बताया कि उन्हें 8 मई की रात 10 बजे मैसेज आया था कि आपको अर्जेंट में जम्मू पहुंचना है। इस पर वह अपना सामान पैक कर 11 रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस में जनरल कोच का टिकट लेकर चढ़ गए। उन्हें चूंकि अर्जेंट बॉर्डर पर जाना था तो वह रिजर्वेशन नहीं करवा पाए। वे ट्रेन के स्लीपर कोच S1 में चढ़ गए और रात में वह इस सीट पर सो गए।

यह खबर भी पढ़ें...भारत में Speech Therapist Career का बढ़ता ट्रेंड, आप भी कर सकते हैं पढ़ाई, इतनी होगी कमाई

सुबह टीटी आया और जनरल में जाने का कहा

शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे जब सोनीपत और पानीपत के बीच टीटी दलजीत सिंह आया और उसने पास की सीट पर अग्निवीर के जहीर खान और उसके साथ आर्मी हवलदार राजकुमार भदोरिया से टिकट मांगा। उन्होंने टीटी को जनरल का टिकट दिखा दिया। इस पर टीटी ने दलजीत सिंह से पेनल्टी की बात कह दी। पैनल्टी नहीं देने के एवज में टीटी ने कहा कि आप जनरल कोच में चले जाओ।

आई कार्ड भी दिखाया फिर भी दिल नहीं पसीजा

इसके बाद जवान ने उन्हें अपना आई कार्ड दिखाते हुए कहा कि हम सेवा के जवान हैं और हमें अर्जेंट में जम्मू बुलाया है। लेकिन टीटी दलजीत सिंह ने जहीर खान से 150 रुपए लिए, जिसकी रसीद मांगने पर दलजीत ने कह दिया कि वह उनके साथ आगे तक चलेगा। उनको कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद दलजीत ने सूबेदार विनोद दुबे से भी टिकट मांगा। उन्होंने भी आईडी दिखाते हुए बताया कि हमें जम्मू अर्जेंट पहुंचना है। बॉर्डर के हालत नाजुक हैं। इसके बावजूद टीटी दलजीत सिंह ने सूबेदार दुबे से पेनल्टी के रुपए मांगे लेकिन उन्होंने नहीं दिए।

यह खबर भी पढ़ें...देशभर के स्कूलों में लागू होगा कोरियन एजुकेशन मॉडल, भोपाल से होगी इसकी शुरुआत

बॉर्डर पर ड्यूटी का दिया हवाला

सूबेदार विनोद ने जब पेनल्टी की राशि देने से इनकार कर दिया तो टीटी ने उन्हें जनरल डिब्बे में जाने का कह दिया। सूबेदार विनोद ने बताया कि सफर लंबा है। हमें जम्मू जाकर बॉर्डर पर अपनी ड्यूटी देना है, लेकिन टीटी नहीं माना और कहा कि मैं आगे जा रहा हूं। जैसे ही वापस आऊंगा सीट से उठकर चले जाना।

यह खबर भी पढ़ें...SC वर्ग की बेटियों को कन्या साक्षरता योजना में पढ़ाई के लिए मिलती है मदद, जानें कैसे

वंदे भारत का कंफर्म टिकिट था

सूबेदार विनोद ने यह भी बताया कि 12 मई को वैसे भी उनकी छुट्टियां खत्म होना थी। उनका वंदे भारत में रिजर्वेशन था। इमरजेंसी में बॉर्डर पर बुलाया गया, इसलिए उन्हें जाना पड़ रहा है। ऐसे में रेलवे कर्मचारी टीटी दलजीत सिंह का असली चेहरा इस समय सामने आ गया।

the sootr
the sootr


इंदौर के जवान से भी अभद्रता

इस घटना को लेकर इंदौर की 9वीं बटालियन में पदस्थ अन्य जवान हवलदार राजकुमार भदोरिया ने भी टीटी दलजीत सिंह के द्वारा उनके साथ अभद्रता करने की बात कही है।आर्मी सूबेदार विनोद कुमार दुबे का कहना था कि पूरे देश में युद्ध जैसे हालात हैं। उसके बाद भी रेलवे कर्मचारियों द्वारा सैन्य कर्मियों से इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। हमें जम्मू पहुंचकर अपनी ड्यूटी करनी थी, लेकिन टीटी दिलजीत सिंह ने बार-बार हमें रिजर्वेशन वाले कोच में बैठने से मना करते हुए जनरल कोच में जाने का कहा। इसी दौरान अग्नि वीर सैनिक जहीर खान ने जब उसे रुपए दिए तो उसने चुपचाप रख लिए। सेना के जवान इसका वीडियो बनाने लगे, तो टीटी दलजीत सिंह नाराज हो गया और काफी देर तक अभद्रता करता रहा।



Tags:
  • इंदौर
  • रिश्वत
  • ट्रेन
  • आर्मी
  • बॉर्डर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा