इंदौर में अवंतिका गैस का संकट: इंडस्ट्री और कमर्शियल पर लगाया 80 फीसदी खपत का फार्मूला
Sanjay Gupta | Mar 12, 2026, 13:59 IST
indore avantika gas crisis-industry commercial consumption limit prices hiked
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध का खासा असर अब भारत पर शुरू हो चुका है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति होल्ड होने के बाद अब अवंतिका ने पीएनजी सप्लाई पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं।
INDORE. रसोई गैस के संकट के बाद अब इंदौर और मध्यप्रदेश की इंडस्ट्री संकट में आ गई है। अवंतिका गैस कंपनी ने सभी औद्योगिक व वाणिज्यिक उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को पत्र जारी कर दिया है। इसमें खपत का 80 फीसदी का फार्मूला लगाते हुए इससे अधिक खपत पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दे दी है।
अवंतिका गैस के जरिए भेजे गए ई-मेल में साफ कहा गया कि औद्योगिक व वाणिज्यिक (Commercial) सेक्टर को पीएनजी की आपूर्ति को लेकर 12 मार्च की सुबह छह बजे से प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इसके तहत बीते 6 माह में हुई औसत गैस खपत का 80 फीसदी ही दिया जाएगा।
ई-मेल में इसके साथ सूचना दी गई है कि कीमत के आधार मूल्य में एक रुपए प्रति यूनिट की बढ़ोतरी भी की जाती है। यह दर भी 12 मार्च (आज) से ही प्रभावी होगी। अप्रत्याशित स्थिति होने पर सभी तरह की छूट खत्म की जाएगी।
गैस कंपनी ने यह भी सभी को चेतावनी दी है कि यदि तय खपत (80 फीसदी) से अधिक गैस का उपयोग किया तो जुर्माना लगेगा। इसके तहत गैस उपभोक्ता से मूल गैस कंपनी के जरिए बाजार भाव से कीमत वसूली जाएगी, जो बहुत अधिक दर होती है।
सांकेतिक कीमत 22-23 डॉलर/एमएमबीटीयू यानी टैक्स सहित यह कीमत 96 रुपए प्रति एससीएम हो सकती है। इसलिए सभी इस बात का ध्यान रखें कि वे योजना के अनुसार ही खपत करें। इस ग्लोबल राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान आपसी सहयोग करें।
उधर घरेलू रसोई गैस एजेंसी/डीलर्स ने गुरुवार, 12 मार्च को इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात कर अपना मांग पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि अभी कंपनियों ने ओटीपी सिस्टम लागू किया हुआ है, लेकिन सात दिन से सर्वर समस्या है।
इसके चलते लोग परेशान होकर एजेंसी के दफ्तर आ रहे हैं। अभी ओटीपी सिस्टम को सात दिन के लिए रोका जाए, जिससे हम बैकलाग ऑर्डर को पूरा कर सकें। इसके लिए चार दिन का समय लगेगा। लगातार पैनिक बुकिंग से भी संकट आ रहा है।
अभी रसोई गैस के ऑर्डर लग रहे हैं और सप्लाई हो रही है, लेकिन बहुत अधिक बुकिंग के चलते बैकलाग बढ़ रहा है। एजेंसियों ने कहा कि ऑयल कंपनियों को सर्वर ठीक करने के लिए भी बोला जाए।
वहीं भले ही सभी ओर से दावे किए जाएं कि रसोई गैस को लेकर कोई संकट नहीं है, लेकिन मैदानी हालात ठीक नहीं हैं। पैनिक बुकिंग के कारण हालत खराब है। दस गुना अधिक बुकिंग की जा रही है। एजेंसियों पर बैकलाग बढ़ गया है।
कई कालाबाजारी करने वालों ने दो से ढाई हजार रुपए में घरेलू टंकी देना और इसकी रिफिलिंग का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन ने इसे रोकने के लिए टीम बनाई है जो बुधवार से मैदान पर छापे मार रही है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी अवैध गैस गोदामों पर छापे मारकर एलपीजी सिलेंडरजब्त किए गए हैं।
इंडस्ट्री को अभी पीएनजी (PNG) गैस की सप्लाई 54.96 रुपए प्रति एससीएम (SCM) के भाव पर होती है। इसमें मध्य प्रदेश शासन का 14 फीसदी वैट (VAT) लगता है, जिसका रिफंड नहीं मिलता है। इस तरह यह प्रभावी रूप से 62.65 रुपए के भाव में पड़ती है। लेकिन 80 फीसदी से अधिक उपयोग करने पर इंडस्ट्री को यही गैस 96 रुपए के भाव पर पड़ेगी।
जानकारी के अनुसार, यह कदम केंद्र सरकार ने घरों में घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। इंडस्ट्रियल और कमर्शियल उपयोग की प्राथमिकता इसके बाद तय की जाएगी। यदि भविष्य में गैस का संकट और गहराता है, तो आपूर्ति में और भी कटौती की जा सकती है ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध सप्लाई मिलती रहे।
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर की दस गुना अधिक बुकिंग, प्रशासन के छापे में 105 सिलेंडर जब्त
दतिया में भीम आर्मी-असपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल
गैस सिलेंडर की कीमत से आप भी हैं परेशान तो छह हजार से कम में बनाएं गैस फ्री किचन
MP News: युद्ध के असर से कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी रुकी, होटल-रेस्त्रां पर संकट!
खपत का केवल 80 फीसदी ही देंगे
कीमत में भी की बढ़ोतरी
dffaa252-b02
ज्यादा उपयोग किया तो लगेगा जुर्माना
सांकेतिक कीमत 22-23 डॉलर/एमएमबीटीयू यानी टैक्स सहित यह कीमत 96 रुपए प्रति एससीएम हो सकती है। इसलिए सभी इस बात का ध्यान रखें कि वे योजना के अनुसार ही खपत करें। इस ग्लोबल राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान आपसी सहयोग करें।
ओटीपी नियम भी रोकें, चार दिन का बैकलाग है
इसके चलते लोग परेशान होकर एजेंसी के दफ्तर आ रहे हैं। अभी ओटीपी सिस्टम को सात दिन के लिए रोका जाए, जिससे हम बैकलाग ऑर्डर को पूरा कर सकें। इसके लिए चार दिन का समय लगेगा। लगातार पैनिक बुकिंग से भी संकट आ रहा है।
अभी रसोई गैस के ऑर्डर लग रहे हैं और सप्लाई हो रही है, लेकिन बहुत अधिक बुकिंग के चलते बैकलाग बढ़ रहा है। एजेंसियों ने कहा कि ऑयल कंपनियों को सर्वर ठीक करने के लिए भी बोला जाए।
कालाबाजारी हो गई शुरू
कई कालाबाजारी करने वालों ने दो से ढाई हजार रुपए में घरेलू टंकी देना और इसकी रिफिलिंग का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन ने इसे रोकने के लिए टीम बनाई है जो बुधवार से मैदान पर छापे मार रही है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी अवैध गैस गोदामों पर छापे मारकर एलपीजी सिलेंडरजब्त किए गए हैं।
अभी इंडस्ट्री को 54 रुपए में मिल रही है पीएनजी
घरेलू गैस सप्लाई बनाए रखने के लिए उठाया कदम
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर की दस गुना अधिक बुकिंग, प्रशासन के छापे में 105 सिलेंडर जब्त
दतिया में भीम आर्मी-असपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल
गैस सिलेंडर की कीमत से आप भी हैं परेशान तो छह हजार से कम में बनाएं गैस फ्री किचन
MP News: युद्ध के असर से कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी रुकी, होटल-रेस्त्रां पर संकट!
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari