जीतू पटवारी बोले- महापौर, निगमायुक्त मौतों के जिम्मेदार, कांग्रेस कराएगी FIR

Sanjay Gupta | Dec 30, 2025, 21:33 IST
Share
Jitu Patwari said Mayor, Municipal Commissioner are responsible for the deaths
Photograph: (the sootr)

इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से हुई मौतों पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला। महापौर और निगमायुक्त पर FIR की तैयारी, भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप।

indore. इंदौर के भागीरथपुरा कांड में गंदे पानी से अब तक सामने आ चुकी चार मौतों ने राजनीतिक तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दो दिन से अस्पताल और अपनी विधानसभा एक के प्रभावित एरिया में दौरा कर रहे हैं, तो वहीं पूरा इंदौर नगर निगम का अमला लगा है।

अब इस मामले में कांग्रेस भी मैदान में उतर चुकी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार शाम को भोपाल से इंदौर पहुंचे और अस्पताल में मरीजों से मिले। वहीं इस दौरान निगम को घेरा।

हमारे पार्षद कराएंगे एफआईआर: पटवारी

पटवारी ने कहा कि गंदे पानी से डायरिया, बीमारियां होती है लेकिन मौत नहीं होती है। यह पानी जहरीला था, इसलिए मौत हुई। इसकी जांच होना चाहिए। तीन-तीन मौत हुई है, लोग अस्पतालों में भर्ती है, इसका दोषी कौन है। यह महापौर और निगमायुक्त की जिम्मेदारी है। हमारे कांग्रेस निगम नेता प्रतिपक्ष और पार्षद महापौर और निगमायुक्त के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। इसके लिए हमने उन्हें बोला है, वह थाने में आवेदन करें।

यह खबरें भी पढ़ें....

जहर पी रहा था इंदौर का भागीरथपुरा, 4 मौत के बाद जागा नगर निगम

इंदौर में गंदे पानी से मौत की वजह भागीरथपुरा पुलिस चौकी, यहां के बाथरूम में चेंबर नहीं, सीधे मैन लाइन में मिल रहा

2200 करोड़ के बाद भी जहरीला पानी

पटवारी ने कहा कि जल प्रबंधन पर इंदौर नगर निगम द्वारा 2200 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इसके बाद भी जहरीला पानी। यह सभी भ्रष्टाचार का नतीजा है। इंदौर से हर महीने प्रति घर से 300 रुपए जलकर लिया जा रहा है। ट्रिपल ईंजन की सरकार है, इसके बाद भी जहरीला पानी।

महापौर कहां व्यस्त रहते हैं यह तो पूछो

पटवारी ने आगे कहा कि महापौर व्यस्त कहां रहते हो, यह तो इंदौर की जनता पता लगाए और उनसे पूछे। आखिर इंदौर नगर निगम के ठेकेदारों में किसकी हिस्सेदारी है, किस दल के लोग हिस्सेदारी कर रहे हैं वह भी बिना पैसों वाली हिस्सेदारी। यह कैसा इंदौर बन रहा है।

मास्टर प्लान सालों से नहीं आ रहा है, अवैध कॉलोनी बस रही है, सडकें खराब है फिर टोल वसूला जा रहा है। जो पार्षद दस साल पहले छोटी दुकानों से आए थे। आज उनकी संपत्ति पता लगा लो कितने अमीर हो गए हैं। इंदौर वाले इन्हें वोट देते हैं इसके बदले में शहर को क्या मिला है।

पटवारी का आरोप अस्पताल में लग रहा है पैसा

पटवारी ने अस्पताल में मरीजों से मिलने के बाद और भागीरथपुरा में लोगों से मिलने के बाद दावा किया कि सरकारी दावे गलत है। अस्पताल में मरीज को तब डिस्चार्ज किया जा रहा है जब उनसे बिल की राशि भरवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ज़मीनी हकीकत में पीड़ित परिवार 50 हजार रुपए तक के बिल उधार लेकर अस्पताल में जमा कर रहे हैं, तब जाकर उन्हें छुट्टी मिल पा रही है।

चार लोगों की जान जा चुकी है,150 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती हैं, और सरकार मुफ्त इलाज का झूठा प्रचार कर पीड़ित परिवारों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही। शर्म आनी चाहिए, जो लोगों की मौत पर भी संवेदनशीलता दिखाने के बजाय इसे इवेंट बनाकर वाहवाही बटोरने में लगी है।

यह खबरें भी पढ़ें....

ED, EOW और लोकायुक्त की इस साल इंदौर के भ्रष्टाचारियों पर सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

इंदौर मेट्रो: बिना बीमा-बिना सुरक्षा, भगवान भरोसे हैं यात्री

अधिकारियों का काकस बन गया है

प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस यहीं नहीं रुके, उन्होंने अधिकारियों पर भी जमकर आरोप लगाए और काह कि पूरा काकस बना हुआ है। इसी के जरिए भ्रष्टाचार हो रहा है। कांग्रेस तो लड़ाई लड़ रही है लेकिन इंदौर की जनता को भी हमारी मदद करना होगी।



Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • एफआईआर
  • कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई