इंदौर BJP नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र और कांग्रेस से आए नेताओं को मिली जगह
Sanjay Gupta | Sept 04, 2026, 12:32 IST
indore bjp city working committee leader sons
इंदौर बीजेपी की नगर कार्यसमिति की घोषणा गुरुवार रात को हो गई है। इस 153 सदस्यीय समिति में सभी प्रमुख नेताओं की संतानों को जगह दी गई है। वहीं कांग्रेस से आए नेता भी आखिर ठौर पा गए हैं।
इंदौर बीजेपी की नगर कार्यसमिति की घोषणा इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कर दी है। इसमें कार्यसमिति के 60 सदस्य के साथ ही 45 विशेष आमंत्रित सदस्य और 48 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। कुल 153 सदस्यों को जगह दी गई है।
इसमें (बीजेपी कार्यसमिति) अहम बात है कि बीजेपी ने अपने दिवंगत नेताओं के पुत्रों को भी जगह दी है। इसमें विशेष आमंत्रित सदस्य कैटेगरी में दिवंगत नेता उमेश शर्मा के पुत्र अन्वेश शर्मा, गोविंद मालू के पुत्र लव गोविंद मालू और नरेंद्र सलूजा के पुत्र मीत सलूजा को जगह दी गई है।
वहीं बीजेपी में परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के पुत्र मंदार महाजन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र व पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के पुत्र शुभम गुप्ता को भी जगह दी गई है।
इसी तरह वरिष्ठ नेता रहे गोकुलदास भूतड़ा के पुत्र नारायण, विधायक रह चुके लालचंद मित्तल के पुत्र राजेंद्र, श्रीवल्लभ शर्मा के पुत्र दीपक और नारायण धर्म की पुत्री विनीता धर्म को भी जगह दी गई है।
वहीं लंबे समय से पदों का इंतजार कर रहे कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं को भी जगह दी गई है। इसमें पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल के साथ ही स्वप्निल कोठारी शामिल हैं।
वहीं स्थायी आमंत्रित सदस्य कैटेगरी में 45 सदस्यों में सभी वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। इसमें पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ ही सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सभी विधायक, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, बाबूसिंह रघुवंशी, कैलाश शर्मा, प्रताप करोसिया, हरिनारायण यादव, चंदू शिंदे व अन्य शामिल हैं।
![49d7c4cc-5f4]()
![cf4e5295-f8c]()
![0d8fb127-25b]()
![c1c6dd28-7ef]()
मध्य प्रदेश बीजेपी का 70% वादे पूरे करने का दावा, अब वोट देकर जनता करेगी फैसला
इंदौर बीजेपी नेता कॉलोनी विवाद: ऐसे खुली 1500 करोड़ की जमीन की कुंडली
इंदौर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में पूर्व विधायक बोले- नोटिस देने से पहले ही शेंडगे को क्यों हटाया
इंदौर बीजेपी ग्रामीण जिला कमेटी में पार्टी की लाड़ली बहनें/नेत्रियां दरकिनार, विधायक उषा और मनोज पटेल भी नाराज
दिवंगत नेताओं के पुत्रों को जगह
ये नेता पुत्र, पुत्री भी शामिल
इसी तरह वरिष्ठ नेता रहे गोकुलदास भूतड़ा के पुत्र नारायण, विधायक रह चुके लालचंद मित्तल के पुत्र राजेंद्र, श्रीवल्लभ शर्मा के पुत्र दीपक और नारायण धर्म की पुत्री विनीता धर्म को भी जगह दी गई है।
कांग्रेस से आए इन नेताओं को मिला ठौर
सभी वरिष्ठ नेताओं को यहां दी जगह
यहां देखें पूरी लिस्ट...
49d7c4cc-5f4
cf4e5295-f8c
0d8fb127-25b
c1c6dd28-7ef
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर बीजेपी नेता कॉलोनी विवाद: ऐसे खुली 1500 करोड़ की जमीन की कुंडली
इंदौर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में पूर्व विधायक बोले- नोटिस देने से पहले ही शेंडगे को क्यों हटाया
इंदौर बीजेपी ग्रामीण जिला कमेटी में पार्टी की लाड़ली बहनें/नेत्रियां दरकिनार, विधायक उषा और मनोज पटेल भी नाराज
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad