इंदौर में बीजेपी पार्षद से पानी मांगने गई महिलाएं, पार्षद बोले- मुसलमानों की तरह ज्यादा बच्चे करो

Sanjay Gupta | Published:
Share
bjp councillor
Photograph: (THESOOTR)

INDORE इंदौर में बीजेपी पार्षद भरत सिंह रघुवंशी के पास पानी मांगने गई महिलाओं को पार्षद ने अलग तरह की सीख दे दी। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की तरह अधिक बच्चे करो और अपनी ताकत बढ़ाओ।

इंदौर के वार्ड 70 लोकनायक नगर के बीजेपी पार्षद भरत सिंह रघुवंशी है। उनके क्षेत्र में बोरिंग सूख रहे हैं और पानी की सप्लाय कम है। इससे लोग परेशान है। इसी परेशानी को बताने के लिए कई महिलाएं एकजुट होकर पार्षद के पास पहुंची और अपनी समस्याएं बताई। इस पर पार्षद ने नई तरह की सीख दे दी।

अधिक बच्चे करो, ताकत बढ़ाओ

महिलाओं ने पार्षद से कहा कि हमारी गली में एक ही टैंकर आ रहा है। रोज पानी की समस्या आ रही है। परिवार बढ़ा है। पानी लगता है। इस पर रघुवंशी ने महिलाओं से कहा कि परिवार तो बढ़ा होना ही चाहिए, नहीं बढ़ेगा तो काम कैसे चलेगा। मुसलमानों को देख लो उनके यहां कितने 6-6, 7-7 होते हैं। महिलाओं ने कहा कि इतने बच्चे हो जाएंगे तो नहलाएंगे कहां से पानी है कहां पर।

क्या बोल रहे हैं पार्षद

bjp councillor (2)
bjp councillor (2)


पार्षद रघुवंशी ने द सूत्र से कहा कि हमारे वार्ड में पानी की भारी समस्या है। बोरिंग सूख गए हैं। महापौर जी ने आज 10 टैंकर की व्यवस्था की है। दो-तीन दिन में पानी समस्या दूर हो जाएगी। मुसलमानों के अधिक बच्चों वाली बात तो मैंने मजाक में कही थी। अधिक बच्चे होने से परिवार की ताकत बढ़ती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सोनम रघुवंशी के प्रेमी राज कुशवाह और तीनों आरोपियों की जमानत पर फैसला सुरक्षित

22 हजार करोड़ की इंदौर-भोपाल मेट्रो में अब प्री वेडिंग शूट, पार्टी के लिए किराए पर मिलेगी

इंदौर में सीएम योजना के नाम पर हड़पी 50 करोड़ की जमीन, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

विधानसभा रिजल्ट से उठी बात, इंदौर में कांग्रेस कितनी तैयार, नौ विधानसभा उम्मीदवारों की भी तंगी



Tags:
  • इंदौर
  • द सूत्र
  • बीजेपी पार्षद
  • मुसलमान
  • पानी की समस्या
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर