जीतू जाटव के गुंडों ने नाबालिग का प्राइवेट पार्ट खींचा था, कोर्ट ने गंभीर मानकर जेल भेजा

Sanjay Gupta | Jan 11, 2025, 11:58 IST
Share
thesootr
jetu yadav 1

एमआईस मेंबर जीतू यादव (जाटव) के समर्थक गुंडों ने जो कांड किया है उसकी पूरी कहानी दस जनवरी को जिला कोर्ट के सामने 6 आरोपियों की पेशी के दौरान आ गई है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

इंदौर में एमआईस मेंबर जीतू यादव (जाटव) के समर्थक गुंडों ने जो कांड किया है उसकी पूरी कहानी दस जनवरी को जिला कोर्ट के सामने 6 आरोपियों की पेशी के दौरान आ गई है। इसमें पीड़ित नाबालिग ने अपने साथ हुई घटना बताई है जो रिकॉर्ड पर आई है। इसमें समर्थक गुंडों ने न केवल उसे नग्न कर वीडियो बनाया, बल्कि प्राइवेट पार्ट को खींचा और अप्राकृतिक कृत्य करने का भी बोला। कोर्ट ने इस पूरे मामले को गंभीर माना और सभी 6 आरोपियों को 24 जनवरी तक जेल भेज दिया है।

इन सभी पर यह धाराएं और इन्हें भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी विनय, नवीन, अरुण उर्फ गोलू, कृष्णा, ललित और पिंटू को कोर्ट में पेश किया। इन पर बीएनएस की धारा 191(2), 333, 115, 296, 351(3), 324(4), 324(5) के साथ पॉक्सो की धारा 67, 67 ए, 67 बी व आईटी एक्ट की धाराएं भी लगी है।

पीड़ित के प्राइवेट पार्ट को ऐसे खींचा

पीड़ित बालक ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि- सभी आरोपी उसके घर में घुसे उसे गालियां देकर उसके साथ मारपीट की, उसका टॉवेल खींचा, अंडरवेयर खींचकर पूरी तरह निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया, वीडियो बनाने के बाद बुरे इरादे से प्राइवेट पार्ट को अपने हाथ में पकड़कर खींचकर उसे कहा कि हम तुझे निपटाएंगे और सभी साथियों से कहा कि.....(अप्राकृतिक कृत्य की बात कही)...इसके बाद प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाया।

केस डायरी में भी जीतू का नाम आया

वहीं केस डायरी में साफ तौर पर जीतू का नाम आया है। इसके बाद भी पुलिस गिरफ्तार से बच रही है। दर्ज केस में है कि- चार जनवरी को दोपहर के समय जब वह नहा रहा था तो 30-40 लोग घर में घुसकर मां, बहन की गंदी गालियां देने लगे। पिता के नाम पर भी गालियां दी, वह उस समय पर घर पर नहीं थे। आरोपियों के हाथ में हथियार, लाठी, डंडे, हॉकी थे। आरोपियों ने बालक से पिता के बारे में पूछा, थप्पड़, मुक्कों से पीटा और हाथ से नोचा, मारने के लिए चाकू निकाला, इनके हाथ में पिस्टल भी थे। इसे बच्चे के माथे पर रखकर धमकाया। पीड़ित की दादी और परिजन बचाने के लिए आए तब दादी के गले पर चाकू रखा और पिता को जान से मारने की धमकी दी। घर में तोड़फोड़ की। पीड़ित ने पिता को फोन कर घटना बताई। वहीं, मारपीट कर जब सभी चले गए तो घर पर रखा गोल्ड सेट नहीं मिला। पिता ने वापस आने पर मोबाइल की रिकॉर्डिंग सुनाते हुए बताया कि उन्होंने जीतू यादव से फोन पर बात कर आदमियों को घर से हटाने के लिए कहा तब जीतू यादव ने फोन पर उसके पिता को धमकाया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • BJP
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • पार्षद जीतू यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा