इंदौर बीजेपी नेता नानूराम कुमावत के यहां पहुंची मुंबई आयकर टीम, जांच जारी

Sanjay Gupta | Dec 03, 2025, 20:48 IST
Share
bjp-leader-nanuram-kumawat
bjp-leader-nanuram-kumawat

इंदौर में बीजेपी नेता नानूराम कुमावत के यहां आयकर विभाग पहुंची। यह जांच रामी ग्रुप ऑफ होटल्स पर महाराष्ट्र में हुई छापेमारी से जुड़ी है। कुमावत ने रामी ग्रुप से होटल का करार किया है। होटल का संचालन उनके भाई कर रहे हैं।

INDORE. इंदौर बीजेपी नेता नानूराम कुमावत के यहां आयकर विभाग की जांच टीम पहुंची है। आयकर टीम मुंबई से आई है। मामला रामी ग्रुप आफ होटल्स पर महाराष्ट्र में हुए बड़े छापे से जुड़ा है। इसी के तहत इंदौर में भी टीम कुमावत के यहां पहुंची है।

इस तरह मुंबई से इंदौर पहुंची टीम

आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह मुंबई में रामी ग्रुप ऑफ होटल्स से जुड़े ठिकानों पर छापे मारने शुरू किए थे। इसके तहत मंगलवार को टीम इंदौर भी पहुंची और बुधवार को भी यह जांच की जा रही है। देशभर में 10 से ज्यादा शहरों के 38 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पीथमपुर वॉल्वो-आयशर की वीई कमर्शियल को 168 करोड़ की GST चोरी का नोटिस

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...

d9b0e431-d62
d9b0e431-d62

कुमावत ने होटल से किया है करार

इंदौर में यह कुमावत ने कनाडिया रोड के पास बड़ा होटल बनाया हुआ है। इसका करार इसी रामी ग्रुप से है। यह रामी तरंग के नाम से है। होटल का संचालन कुमावत के छोटे भाई झंवरलाल कर रहे हैं। इसी के चलते यह टीम होटल, दफ्तर व कुमावत के अन्य ठिकानों पर पहुंची थी। इस होटल के करार को लेकर कुमावत से जानकारी ली गई। द सूत्र से बात करते हुए कुमावत ने कहा कि एक रूटीन जांच थी, जो जानकारी मांगी हमारे द्वारा दे दी गई है।

उज्जैन में लैंड पूलिंग एक्ट पर फिर बिफरे किसान, संगठन ने कहा- निरस्त नहीं किया तो करेंगे बड़ा आंदोलन

महिला वकील ने CJI के कोर्ट में किया हंगामा, सुरक्षाकर्मियों को करना पड़ा बाहर

कारोबारी संजय अग्रवाल पर जीएसटी कार्रवाई

स्टेट जीएसटी विभाग ने पेस्टिसाइड कारोबारी संजय अग्रवाल के निवास और उनकी कंपनियों के कार्यालयों पर छापा मारा है। मंगलवार शुरू हुई कार्रवाई बुधवार को भी जारी थी। संजना पार्क स्कीम 140 में यह कार्रवाई की जा रही है। कंपनियों पर लाखों रुपए की जीएसटी चोरी का आरोप है।

संजना पार्क स्थित निवास सहित पांच कंपनियों पर एक साथ छापा मारकर कार्रवाई शुरू की। इन कंपनियों नर्मदा ट्रेडर्स, ग्रो रिच एग्रोटेक, सुशील कॉर्पोरेशन की जांच हो रही है। एक टीम बिचौली मर्दाना स्थित अग्रवाल के निवास पर भी गई। कार्रवाई शुरू होते ही टीम ने बंगले में सभी की आवाजाही रोक दी। परिवार के सदस्यों के मोबाइल एक स्थान पर रखवा लिए। ग्रो रिच एग्रोटेक के डायरेक्टर अर्पित कंसल उनके सहयोगी हैं।

मौसम पूर्वानुमान (3 दिसंबर) : मध्यप्रदेश में शीतलहर, महाराष्ट्र और राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना

यह कंपनियों पर जांच

सुशील कॉर्पोरेशन एग्रोकेमिकल, बायोस्टिम्यूलेंट, फर्टिलाइजर और माइक्रोन्यूट्रिएंट उद्योगों के लिए रॉ मटेरियल का निर्माण, निर्यात, आयात, ट्रेडिंग और सप्लाई करती है। कंपनी का कारखाना नायता मुंडला में है।
ग्रो रिच एग्रोटेक पानी में घुलने वाले उर्वरक, सूक्ष्म पोषक तत्व, बायो-स्टिम्यूलेंट, पौध वृद्धि प्रोत्साहक, बायो-पेस्टिसाइड जैसे कृषि उवर्रक का निर्माण करती है। वर्क विस्तार कंपनी को-वर्किंग स्पेस प्रदान करती है।
नर्मदा ट्रेडर्स भी संजय अग्रवाल से जुड़ी हुई फर्म ही है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • GST
  • आयकर विभाग
  • बीजेपी नेता
  • नानूराम कुमावत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज