इंदौर में पानी पर बीजेपी मंडल मंत्री केशव मीणा और पार्षद पुत्र कटारिया में विवाद, दोनों पर FIR

Sanjay Gupta | Jun 18, 2026, 11:50 IST
Share
बीजेपी मंडल मंत्री केशव मीणा और पार्षद पुत्र कटारिया
बीजेपी मंडल मंत्री केशव मीणा और पार्षद पुत्र कटारिया

इंदौर में पानी को लेकर फिर राजनीतिक विवाद हो गया है। हाइड्रेंट से पानी भरने को लेकर 16 जून की रात को बीजेपी के मंडल मंत्री केशव मीणा और वार्ड 51 के पार्षद मलखान सिंह कटारिया के बीच यह विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ही पक्षों पर केस दर्ज हो गया है।

इंदौर में पानी को लेकर हुए राजनीतिक विवाद में फिर बीजेपी नेता आपस में भिड़ गए हैं। मामला आजादनगर के वार्ड 51 का है। इसमें हाइड्रेंट से पानी भरने को लेकर बीजेपी के ज्योतिबा फुले मंडल के मंत्री केशव मीणा और पार्षद मलखान सिंह कटारिया के बेटे विजय कटारिया के बीच में विवाद हुआ। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला थाने पहुंचा और दोनों पर केस भी दर्ज किया गया है।

केशव मीणा व अन्य पर यह केस हुआ

मंडल मंत्री केशव मीणा के साथ ही उनके साथी महेश मीणा, मोहित मीणा व मनीष मीणा पर धारा 115(2), 296बी, 351(3) व 3(5) के तहत केस हुआ है। फरियादी इसमें अजय शेखावत है। एफआईआर में लिखा है कि सरकारी बोरिंग से पानी टैंकरों में भरवा रहा था।

तभी केशव मीणा अपने साथियों के साथ आए और गालियां दीं। फिर टैंकर में लगा पाइप निकालकर रिक्शे में लाए ड्रम में पानी भरने लगे थे। मैंने मना किया तो मीणा ने चाकू निकालकर मार दिया था। बचाव के लिए विजय कटारिया, अमर सिंह कटारिया, शेरसिंह कटारिया आए थे। इनके साथ भी मारपीट की। विजय को महेश ने लोहे के पाइप से मारा था।

ef1394b2-e4d
ef1394b2-e4d

पार्षद पुत्र कटारिया पर यह हुआ केस

वहीं थाना आजादनगर में ही केशव मीणा की शिकायत पर इन्हीं धाराओं में क्रॉस एफआईआर हुई है। इसमें आरोपी पार्षद पुत्र विजय कटारिया के साथ ही अजय शेखावत, पिंटू शेखावत बने हैं।

एफआईआर में लिखा है कि मैं जब पानी लेने हाइड्रेंट पर गया तो वहां ड्राइवर पिंटू शेखावत ने कहा कि यहां पार्षद मलखान सिंह कटारिया की मंजूरी के बिना पानी नहीं देते हैं। पिंटू ने गालियां दीं। मना किया तो पिंटू ने पार्षद कटारिया को फोन करके बुलाया था। उनका बेटा विजय कटारिया, साथी अजय व अन्य आए और मेरे साथ लोहे के पाइप से मारपीट की।

93d064a3-ff9
93d064a3-ff9

मामला बीजेपी तक पहुंचा

उधर यह विवाद बीजेपी दफ्तर तक पहुंच गया है। केशव मीणा ने पार्षद के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली लेकिन बाद में डिलीट कर दी। मामला विधायक महेंद्र हार्डिया तक भी पहुंचा है और वह समझौते में जुटे हैं।

पानी को लेकर यह हुए राजनीतिक विवाद

  1. पानी को लेकर पहले बीजेपी पार्षद बालमुकुंद सोनी के बेटे का निगम कर्मचारियों के साथ मई में विवाद हो चुका है।
  2. विधायक महेंद्र हार्डिया भी बोल चुके हैं कि पानी की समस्या है और महापौर के यहां धरना दूंगा। बाद में संगठन से फटकार के बाद बात से पलटे।
  3. वार्ड 45 में पार्षद सोनाली भाटिया के साथ बीजेपी पार्षद लाल बहादुर वर्मा का विवाद हुआ। मामला विधायक रमेश मेंदोला तक पहुंचा।
  4. कांग्रेस में भी विवाद हुआ था। जब पार्षद यशस्वी पटेल के ससुर और युवक कांग्रेस के अमित पटेल के पिता शेखर पटेल और शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के समर्थकों के बीच विवाद हुआ। इसमें कांग्रेस छोड़ने की धमकी तक दे दी। बाद में कहा कि सुलह हो गई।
ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश. News Strike : इंदौर नंबर वन का सच ? पानी, क्राइम और सिस्टम पर बड़े सवाल !

MP News | इंदौर में सब्जी खरीद रहे जज की जेब से चोर ने आईफोन उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

हाईकोर्ट में सरकार से लड़ाई, फिर भी ट्रांसफर से बचे इंदौर के जिला पंजीयक अंबरेश नायडू

इंदौर में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए तीन पार्षद, हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को दिए आदेश

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • विधायक महेंद्र हार्डिया
  • बीजेपी नेता
  • महेंद्र हार्डिया
  • शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा