इंदौर BJP अल्पसंख्यक मोर्चा नेता सद्दाम पठान के बेटों ने किया हवाई फायर, FIR
Sanjay Gupta | May 11, 2025, 13:12 IST
indore-bjp-minority-morcha-leader-saddam-pathan-sons-fire-fir
इंदौर में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा नेता सद्दाम पठान के बेटों, बिलाल और उमर पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि इन दोनों ने और उनके रिश्तेदार सावेज ने...
इंदौर में एक और नेता के परिजन गुंडागर्दी करने के चलते उलझ गए हैं। इस बार बारी है बीजेपी नेता अल्पसंख्यक मोर्चा नेता सद्दाम पठान की। इनके बेटे बिलाल और उमर पर सदर बाजार थाने में एफआईआर हो गई है। इन्होंने हवाई फायर किया और साथ ही फरियादी को इतना पीटा कि वह अस्पताल में भर्ती हो गया।
पुलिस सदर बाजार ने बिलाल पिता सद्दाम पठान, उमर पिता सद्दाम पठान, सावेज पिता शेरू पठान पर बीएनएस की धारा 110, 115 (2) और 3(5) के तहत केस किया है। यह धाराएं गैर इरादतन हत्या के प्रयास, मारपीट की धाराएं हैं।
खबर यह भी...इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, थाने में अज्ञात पर केस
एफआईआर में बताया गया कि घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर तत्काल डीवीआर जब्ती में लिया और चेक किया तो इसमें यह तीनों मारपीट करते दिख रहे हैं और इसके बाद उमर ने हथियार निकाला और हवाई फायर किया। इसकी गोली किसी को भी लग सकती थी।
खबर यह भी...इंदौर में पत्नी और उसके प्रेमी के साथ दिनभर घूमा, रात को मार डाला
बिलाल और उमर के पिता सद्दाम पठान बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा नेता होकर वक्फ बोर्ड संयोजक हैं। वह कुछ साल पहले शासकीय काम में बाधा के चलते जेल जा चुके हैं। वहीं उनके पिता खुरासान पठान भी स्व. पंडित विष्णु शुक्ला के करीबी रहे हैं।
BJP | MP News | Indore News | इंदौर पुलिस | इंदौर पुलिस की कार्रवाई
इन पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास की लगी धारा
खबर यह भी...इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, थाने में अज्ञात पर केस
यह है मामला
सद्दाम पठान के बेटे बिलाल और उमर के साथ ही रिश्तेदार सावेज पिता शेरू पठान सभी निवासी शास्त्री बाजार, सदर बाजार के खिलाफ जूना रिसाला निवासी जफर शेख ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि बच्चे बाहर खेल रहे थे, इसी बात पर विवाद हुआ तो बिलाल, उमर और साजेव ने उन्हें, रिहान शेख और बहन के साथ मारपीट की। साथ ही उमर ने हवाई फायर किया।
सीसीटीवी पुलिस ने लिए तो बात सही निकली
खबर यह भी...इंदौर में पत्नी और उसके प्रेमी के साथ दिनभर घूमा, रात को मार डाला
सद्दाम भी जा चुके जेल, इनके पिता भी बीजेपी में
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
BJP | MP News | Indore News | इंदौर पुलिस | इंदौर पुलिस की कार्रवाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari