इंदौर BJP दफ्तर पर दारू पीकर कालिख पोती मिलाप मिश्रा ने, प्रदर्शन में जीतू जिराती का दामाद भी
Sanjay Gupta | Oct 28, 2025, 22:43 IST
indore-bjp-office-protest
इंदौर में बीजेपी नगर कार्यकारिणी की घोषणा के बाद खाती समाज ने प्रदर्शन किया। 'द सूत्र' के अनुसार, राऊ के पूर्व विधायक जीतू जिराती ने इससे पल्ला झाड़ लिया। प्रदर्शन में शामिल लोग उनके करीबी थे।
INDORE. इंदौर में बीजेपी नगर कार्यकारिणी की घोषणा के बाद खाती समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया था। अब इस पूरे प्रदर्शन की पोल खुल गई है। 'द सूत्र' इसका बड़ा खुलासा कर रहा है। इस प्रदर्शन से राऊ के पूर्व विधायक व बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती पल्ला झाड़ रहे हैं। लेकिन, यह पूरी टीम उन्हीं के खास लोगों की है। इसमें दफ्तर में अकेले घुसकर नगराधय्क्ष सुमित मिश्रा की नेम प्लेट पर कालिख पोतने वाला मिलाप मिश्रा पूरी तरह शराब के नशे में था।
'द सूत्र' को प्रदर्शन में ही साथ में रहने वाले और राऊ विधानसभा से जुड़े विश्वसनीय लोगों ने बताया है कि जिस मिलाप मिश्रा ने नेम प्लेट पर कालिख पोती और बाहर पोस्टर पर कालिख लगाई, वह पूरी तरह नशे में था। दोपहर में कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जमकर शराब पी गई और फिर प्रदर्शन किया। इसमें कई लोगों ने तो जानबूझकर चेहरे ढके थे ताकि वह पहचान में नहीं आ सके। मिश्रा ही अकेले जोश दिखाकर दफ्तर में घुसा और फिर नेम प्लेट पर कालिख पोती। इसके पहले लोगों ने नारेबाजी की और मिश्रा का पुतला फूंका।
ये भी पढ़ें...इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की टीम घोषित, दीप्ति हाड़ा और स्वाति काशिद के नाम ने चौंकाया
![c15904b2-d4d]()
मिलाप मिश्रा जीतू जिराती के खास नीलेश चौधरी का एकदम करीबी है। वह 24 घंटे नीलेश के साथ ही रहता है। पूरा मुद्दा नीलेश को ही महामंत्री या अन्य पद नहीं देने से खड़ा हुआ।
![f9e21891-262]()
ये भी पढ़ें...इंदौर BJP नगर कार्यकारिणी मेंदोला, गोलू की, मंत्री के चुनिंदा नाम, ताई गुट नदारद, जिराती गुट नाराज
इस प्रदर्शन में खुद जिराती के सगे दामाद मनीष चौधरी भी मौजूद थे। वे आगे-आगे नारे लगाते हुए नजर आए। इसके साथ ही नीलेश का भतीजा गौरव चौधरी, एबीवीपी के शिवम पटवारी और उनकी टीम भी इस प्रदर्शन में शामिल थे।
![d540ba45-021]()
इस प्रदर्शन को लीड खुद को राष्ट्रीय खाती समाज का उपाध्यक्ष बताने वाले पवन चौधरी ने किया। यह वही चौधरी है जो विधायक रमेश मेंदोला की विधानसभा दो से पार्षद की टिकट में लगे थे। लेकिन, मेंदोला के व्यक्ति को पार्षद टिकट मिलने से नाराज थे। इसी बात की खुन्नस आज निकाली गई।
ये भी पढ़ें...इंदौर में ट्रैफिक सुधार की अलग पहल, सीपी सिंह की 'ट्रैफिक प्रहरी' योजना से लोग खुद संभाल रहे ट्रैफिक
![d9c006b8-450]()
विवादों पर इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि बीजेपी अनुशासित और विचारधारा आधारित संगठन है। जिला कार्यकारिणी का गठन पूरी संगठनात्मक प्रक्रिया और व्यापक परामर्श के बाद किया गया है। पार्टी में प्रत्येक समाज, वर्ग और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का योगदान हमारे लिए अमूल्य है। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कुछ तत्वों द्वारा दुष्प्रचार किया गया। जबकि कई नामों को लेकर इस्तीफों की बात कही गई। उन्होंने स्वयं वीडियो जारी कर इन अफवाहों का खंडन किया है। मीडिया रिपोर्टों में भी यह स्पष्ट हुआ है कि दुष्प्रचार फैलाने वाले कुछ लोगों के संबंध कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। बीजेपी में जिम्मेदारियां देना एक सतत और निरंतर प्रक्रिया है। बीजेपी एक परिवार है, यहां हर कार्यकर्ता का सम्मान और स्थान है।
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की लगेगी पाठशाला, राहुल गांधी पचमढ़ी देंगे ट्रेनिंग
![2e884730-20e]()
इस मामले में जीतू जिराती ने 'द सूत्र' के सवाल पर कहा कि यह प्रदर्शन मैंने नहीं करवाया। बड़े-बड़े समंदर मैंने छोड़ दिए, तो यह कहां छोटे दरिया में मैं पडूंगा। मनीष जी मेरे दामाद हैं, लेकिन वह प्रदर्शन में नहीं थे। मैं पार्टी लाइन पर चलने वाला कार्यकर्ता हूं, मैंने कोई प्रदर्शन नहीं करवाया।
नशे में किया पूरा तमाशा
ये भी पढ़ें...इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की टीम घोषित, दीप्ति हाड़ा और स्वाति काशिद के नाम ने चौंकाया
c15904b2-d4d
कौन है मिलाप मिश्रा
f9e21891-262
ये भी पढ़ें...इंदौर BJP नगर कार्यकारिणी मेंदोला, गोलू की, मंत्री के चुनिंदा नाम, ताई गुट नदारद, जिराती गुट नाराज
जीतू जिराती के दामाद भी थे
d540ba45-021
खुद को पदाधिकारी बताने वाले मांग रहे थे टिकट
ये भी पढ़ें...इंदौर में ट्रैफिक सुधार की अलग पहल, सीपी सिंह की 'ट्रैफिक प्रहरी' योजना से लोग खुद संभाल रहे ट्रैफिक
d9c006b8-450
विवादों पर सुमित मिश्रा ने दी प्रतिक्रिया
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की लगेगी पाठशाला, राहुल गांधी पचमढ़ी देंगे ट्रेनिंग
2e884730-20e
मैंने प्रदर्शन नहीं कराया, मनीष जी मेरे दामाद है
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari