इंदौर में 10 रुपए में किराए पर HELMET देने वाले ब्लॉगर पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Vishwanath Singh | Aug 03, 2025, 20:55 IST
Share
Sourabh441
Sourabh441

द्वारकापुरी थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि रोहित मोदी नामक सोशल मीडिया ब्लॉगर रविवार को रणजीत हनुमान मंदिर के पास खड़ा होकर 10 में हेलमेट किराए पर दे रहा था। वह इसका वीडियो बना रहा था और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था।

इंदौर में सड़क सुरक्षा को लेकर चल रही सख्ती के बीच एक सोशल मीडिया ब्लॉगर को 10 में हेलमेट किराए पर देना महंगा पड़ गया। ब्लॉगर रोहित मोदी रणजीत हनुमान मंदिर क्षेत्र में एक पोस्टर लेकर खड़ा था, जिसमें लिखा था कि मात्र 10 में हेलमेट किराए पर मिलेगा। लोगों को यह अनोखा तरीका तो पसंद आया, लेकिन जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा, उसे थाने बुलाकर समझाइश दी गई और बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई।

10 रुपए में किराए पर दे रहा था हेलमेट

द्वारकापुरी थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि रोहित मोदी नामक सोशल मीडिया ब्लॉगर रविवार को रणजीत हनुमान मंदिर के पास खड़ा होकर 10 में हेलमेट किराए पर दे रहा था। वह इसका वीडियो बना रहा था और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था। जब स्थानीय लोगों ने यह गतिविधि देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों से बंधवाई राखी और दिए गिफ्ट, तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

helmet2
helmet2

यह कहा था रील में

यह ब्लॉगर रील में कहते हुए दिखाई दे रहा था कि वह हेलमेट को किराए पर देकर कितना पैसा कमा सकता है। इसके बाद वह अलग–अलग लोगों के वीडियो भी बना रहा था। इस दौरान वह यह भी कहते हुए दिख रहा था कि चार दिन में पैसे डबल। साथ ही वह नो हेलमेट नो पेट्रोल के नियम के बारे में भी बता रहा था। यह भी कहते हुए दिखाई दे रहा था कि इस नियम के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। जिसपर इस ब्लॉगर को पैसे कमाने का बढ़िया आइडिया दिखा। इसके बाद वह कह रहा है कि एक पोस्टर बनाकर वह पेट्रोल पंप के सामने पहुंच जाता है और फिर लोगों को 10 रुपए में हेलमेट किराए पर दे रहा है।

ये भी पढ़ें... इंदौर हाईकोर्ट 10 साल पहले ही नो हेलमेट, नो पेट्रोल के आदेश के खिलाफ याचिका कर चुका खारिज

helmet4
helmet4

थाने ले जाकर पुलिस ने समझाया

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोहित को थाने बुलाया और पूछताछ के बाद प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे बाउंड ओवर किया गया। यानी भविष्य में ऐसी किसी भी गतिविधि को दोहराने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बाद में वीडियो बनाकर यह कहा

जब पुलिस ने उस ब्लॉगर को समझाया तो उसने एक और वीडियो शेयर किया। जिसमें उसने ट्रैफिक के नियमों के बारे में जानकारी दी। जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि कभी भी शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं, बिना सीट बेल्ट के कार ना चलाएं, रेड सिग्नल को क्रॉस ना करें और बिना हेलमेट के वाहन ना चलाएं। इस तरह से सभी ट्रैफिक रूल्स के फॉलो करो और मैं भी सारे ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करता हूं।

ये भी पढ़ें... MP News: इंदौर में बिना हेलमेट पेट्रोल को लेकर बड़ा विवाद, पंप जलाने की कोशिश, चाकू अड़ाया

पेट्रोल पंपों के बाहर भी वायरल हुए ऐसे वीडियो

इसी तरह के वीडियो हाल ही में पालदा और तेजाजी नगर क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों के बाहर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जहां कुछ युवक 10 में हेलमेट किराए पर देते नजर आए। उसके बाद पुलिस और प्रशासन ने इस तरह से सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वालाें के खिलाफ सख्ती दिखाई है।

कलेक्टर के आदेश का हवाला देकर हुई कार्रवाई

बताया गया कि रोहित मोदी ने कलेक्टर के आदेश को लेकर एक पोस्टर बनाकर सार्वजनिक स्थान पर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया था। बिना अनुमति सार्वजनिक अभियान चलाने और भीड़ एकत्र करने के चलते पुलिस ने इस पर आपत्ति जताई।

यह खबर भी पढ़ें...भारत का पहला हाई स्पीड टेस्टिंग ट्रैक: कार्य में देरी और हो रहा है ट्रायल प्रभावित

यह होता है बाउंड ओवर?

बाउंड ओवर पुलिस द्वारा दी जाने वाली वह चेतावनी होती है जिसमें व्यक्ति को भविष्य में किसी तरह की अवांछित गतिविधि से दूर रहने के लिए कहा जाता है। यदि वह फिर से वही गतिविधि करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • पुलिस
  • पेट्रोल
  • हेलमेट
  • रील
  • नो हेलमेट नो पेट्रोल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई