bh1
IDA ने कराई सभी ब्रिज की जांच: सब बढ़िया, NHAI के ब्रिज व सड़कें 6 महीने में ही दरक रहे
Vishwanath Singh | Published:
Sourabh879
आईडीए सीईओ आरपी अहिरवार ने बताया कि हालही में किसी शरारती तत्व ने कहीं और के वीडियो को इंदौर का बताकर प्रसारित किया था। उस पर हमने आपत्ति ली थी।
इंदौर में हालही में वायरल हुए एक ब्रिज पर पानी भर जाने के वीडियो को खजराना का बताया गया था। उस मामले को महापौर ने तो आड़े हाथों लिया ही, एहतियात के तौर पर आईडीए ने भी शहर के अपने पांचों ब्रिज की ग्राउंड रिपोर्ट करवा ली है। जिसमें सभी ब्रिज मजबूत स्थिति में हैं और किसी भी प्रकार के जल भराव की स्थिति निर्मित नहीं हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ NHAI द्वारा हालही में शुरू किए गए राऊ के ब्रिज पर कई गड़ढ़े हो गए हैं।
आईडीए सीईओ (IDA CEO) आरपी अहिरवार ने बताया कि हालही में किसी शरारती तत्व ने कहीं और के वीडियो को इंदौर का बताकर प्रसारित किया था। उस पर हमने आपत्ति ली थी। वहीं, रविवार को सुबह ही हमने अपने अफसरों को भेजकर अपने पांचों ब्रिज भंवरकुंआ, लवकुश चौराहा, खजराना, पिपलियाहाना और द्वारकापुरी की जांच करवाई है। इन सभी की हालत काफी अच्छी है और किसी भी प्रकार के जलजमाव जैसी स्थिति नहीं है और ना ही पुल पर हो रहे आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी है।
ये भी पढ़ें... खजराना ब्रिज पर पानी भरने की फेक न्यूज पर महापौर की FIR की चेतावनी, 1.7 इंच पानी में डूबा शहर, उस पर चुप्पी
सोशल मीडिया पर खजराना ब्रिज के नाम से वायरल हुए वीडियो पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। उस वीडियो को फेक बताते हुए उस मामले में एफआईआर (FIR) कराने की बात भी कही थी। साथ ही चेतावनी भी जारी की है कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह की शरारत कर फेक न्यूज प्रसारित करता है तो फिर नगर निगम उसके खिलाफ कार्रवाई भी करेगी।
ये भी पढ़ें... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की लंच पार्टी में नहीं गए मालिनी, उषा और मनोज, खुलकर दिखी गुटबाजी
वहीं, दूसरी तरफ एनएचएआई द्वारा राऊ में तैयार किया गया ब्रिज 6 महीने में ही खस्ता हाल हो गया है। इस ब्रिज का उद्घाटन 21 दिसंबर 2024 को ही हुआ था। उसमें कई बड़े गड्ढ़े हो गए थे। जिसकी खबर द सूत्र ने प्रकाशित की थी। उसके बाद ताबड़तोड़ ब्रिज को ठीक करवाया गया था। इस ब्रिज की शिकायत तो ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की तरफ से मंत्रालय तक को की गई थी।
ये भी पढ़ें... उमंग सिंघार और सज्जन सिंह वर्मा बोले- इंदौर, भोपाल में 90 डिग्री के ब्रिज जब बने, तब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्यों नहीं गए
इसी दौरान एनएचएआई (NHAI) की एक अन्य सड़क गणपति घाट की भी हालत पहली बारिश में ही खराब हो गई थी।
इसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। ऐसे में विभाग के घटिया निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हुए थे। बाद में अफसरों ने इस पर पेंचवर्क कराया था और कहा था कि बारिश में तो इस तरह की परेशानी आती ही है।
ये भी पढ़ें... MP News: इंदौर के दो 90 डिग्री वाले ब्रिज को देखने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, PWD का झूठ खुला
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
सभी ब्रिज को सुबह ही चेक करवाया
ये भी पढ़ें... खजराना ब्रिज पर पानी भरने की फेक न्यूज पर महापौर की FIR की चेतावनी, 1.7 इंच पानी में डूबा शहर, उस पर चुप्पी
महापौर ने कही थी एफआईआर कराने की बात
ये भी पढ़ें... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की लंच पार्टी में नहीं गए मालिनी, उषा और मनोज, खुलकर दिखी गुटबाजी
kh1
6 महीने में ही उखड़ गया था राऊ का ब्रिज
ये भी पढ़ें... उमंग सिंघार और सज्जन सिंह वर्मा बोले- इंदौर, भोपाल में 90 डिग्री के ब्रिज जब बने, तब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्यों नहीं गए
bh2
गणेश घाट की सड़क भी उखड़ गई थी
इसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। ऐसे में विभाग के घटिया निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हुए थे। बाद में अफसरों ने इस पर पेंचवर्क कराया था और कहा था कि बारिश में तो इस तरह की परेशानी आती ही है।
ये भी पढ़ें... MP News: इंदौर के दो 90 डिग्री वाले ब्रिज को देखने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, PWD का झूठ खुला
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर
By Jageshwar Prasad
कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना
By Jageshwar Prasad
MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे
By Sandeep Kumar