बीआरटीएस कॉरिडोर पर एलिवेटेड ब्रिज बनेगा या नहीं इसके लिए नया सर्वे, एक रिपोर्ट में इस ब्रिज को बताया बेतमतलब का खर्चा

Pratibha ranaa | Published:
Share
BRTS corridor
BRTS corridor

सीएम मोहन यादव ने इस ब्रिज के लिए 17 जनवरी को इंदौर में आधारशिला रखी थी। इसके बाद दो मार्च से काम शुरू करने की बात कही गई थी। निर्माण एजेंसी ने कॉरिडोर के 5 से 6 स्थानों पर सॉइल टेस्टिंग (मृदा परिक्षण) शुरू कर दी थी।

संजय गुप्ता@ INDORE.

इंदौर में बीआरटीएस कॉरिडोर ( BRTS corridor ) पर बनने वाले 6.70 किमी लंबे एलिवेटेड ब्रिज के काम में पेंच फंस गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भले ही 17 जनवरी को इसकी आधारशिला रख दी और घोषणा भी हो गई कि इसे दो साल में पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन अभी तो यह बनेगा या नहीं इसी की उलझन हो गई है। कारण है कि एक सर्वे में इस ब्रिज को बेमतलब का खर्चा बताया गया है। कहा गया है कि इससे ट्रैफिक में कोई राहत नहीं मिलेगी। अब कलेक्टर आशीष सिंह इसकी सही उपयोगिता को परखने के लिए नया सर्वे करा रहे हैं। इस रिपोर्ट के बाद ही मुहर लगेगी कि इसे बनाना भी या नहीं।

क्या बोल रही है सर्वे रिपोर्ट


इस ब्रिज के लिए एक सर्वे रिपोर्ट में आया है कि इस ब्रिज से जो वाहन चलेगा चढ़ेगा और दूसरी अंतिम भुजा पर उतरेगा, वह प्रतिशत दस फीसदी से भी कम है। क्योंकि पूरे कॉरिडोर में एक भुजा से दूसरी ओर तक जाने वाले वाहन चालक कम है और 90 फीसदी से ज्यादा ट्रैफिक तो अन्य चौराहों से जैसे इंडस्ट्री हाउस तिराहा, पलासिया चौराहा, गीताभवन चौराहा, शिवाजी वाटिका से कट जाता है।

अन्य निजी कंपनी पक्ष में


वहीं एक अन्य निजी कंपनी ने अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि यह ब्रिज इंदौर के भविष्य में ट्रैफिक सुधार के लिए बहुत ही जरूरी है। इसका उपयोग समय के साथ तेजी से बढ़ेगा। इसके बाद इस कंपनी को पूरी सर्वे रिपोर्ट वाहन चालकों का अध्ययन करते हुए देने के निर्देश दिए गए हैं। यह रिपोर्ट आने में करीब एक से डेढ़ महीना लगेगा। इसके बाद भी इस ब्रिज का भविष्य तय होगा।

सीएम ने 17 जनवरी को रखी थी आधारशिला, मार्च से होना था काम


सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस ब्रिज के लिए 17 जनवरी को इंदौर में आधारशिला रखी थी। इसके बाद दो मार्च से काम शुरू करने की बात कही गई थी। निर्माण एजेंसी ने कॉरिडोर के 5 से 6 स्थानों पर सॉइल टेस्टिंग (मृदा परिक्षण) शुरू कर दी थी। शहर में केंद्रीय सड़क निधि योजना के तहत मंजूर यह एलिवेटेड ब्रिज एलआईजी चौराहे से नौलखा चौराहे तक प्रस्तावित है। कुल 6.70 किमी लंबे इस ब्रिज के काम की शुरुआत एलआईजी से इंडस्ट्रियल हाउस की की जाना प्रस्तावित है।

6.70 किमी के ब्रिज में 3 चौराहों पर भुजा निकालने का प्रस्ताव


इस एलिवेटेड ब्रिज की लंबाई 6.70 किलोमीटर, चौड़ाई 15.50 मीटर एवं भू-तल से पुल की ऊंचाई 10 मीटर प्रस्तावित है। इसकी कुल लागत 350 करोड़ रुपए है। इस एलिवेटेड ब्रिज की साइड पर एक भुजा गिटार चौराहे पर एक भुजा गीता भवन चौराहे पर मधुमिलन चौराहे की तरफ होगी। इसी तरह एक भुजा शिवाजी वाटिका चौराहे पर पीपल्याहाना की तरफ प्रस्तावित है। पुल निर्माण की एजेंसी लोक निर्माण विभाग की ब्रिज सेल है। ठेका कंपनी अहमदाबाद की राजकमल एंड एसोसिएट है।

thesootr links






सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • बीआरटीएस कॉरिडोर
  • BRTS corridor
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर