आखिर CM डॉ. मोहन यादव की मंशा अब होगी पूरी, इंदौर का BRTS तोड़ने के लिए मिले दो ठेकेदार

Vishwanath Singh | Published:
Share
Sourabh660
Sourabh660

बीआरटीएस को तोड़े जाने को लेकर सोमवार को टेंडर खोला गया, जिसमें पूर्णिमा इंटरप्राइजेस ने 2.52 करोड़ रुपए और दिनेश यादव ने 1.71 करोड़ रुपए की बोली लगाई।

लंबे इंतजार के बाद अब इंदौर नगर निगम को बीआरटीएस (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर तोड़ने के लिए ठेकेदार मिल गए हैं। राजीव गांधी चौराहा से निरंजनपुर चौराहा तक 11.5 किमी लंबे बीआरटीएस कॉरिडोर को तोड़ने के लिए चौथी बार निकाले गए टेंडर में आखिरकार दो कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इसी के साथ अब सीएम डॉ. मोहन यादव की मंशा पूरी होगी। क्योंकि पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि बीआरटीएस को तोड़कर ब्रिज बनाए जाएंगे।

ढ़ाई करोड़ रुपए तक की लगी बोली

बीआरटीएस (brts indore) को तोड़े जाने को लेकर सोमवार को टेंडर खोला गया, जिसमें कंपनी पूर्णिमा इंटरप्राइजेस ने 2.52 करोड़ रुपए और दिनेश यादव ने 1.71 करोड़ रुपए की बोली लगाई। दोनों कंपनियों के प्रस्ताव निगमायुक्त को भेजे गए हैं। माना जा रहा है कि इस बार टेंडर निरस्त नहीं होगा और जल्द ही कॉरिडोर तोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अटका था मामला

फरवरी 2025 में हाईकोर्ट ने बीआरटीएस की रैलिंग हटाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद भी निगम को कई महीनों तक ठेकेदार नहीं मिल पाया। अप्रैल तक दो बार टेंडर निकाले गए लेकिन कोई ठेकेदार आगे नहीं आया। तीसरी बार जून में टेंडर निकाला गया, जिसमें कॉरिडोर को 6 हिस्सों में बांटने और शर्तों को आसान करने की रणनीति अपनाई गई। पहले 3.68 करोड़ रुपए अग्रिम मांगे गए थे, जिसे अब 5 किस्तों में स्वीकार करने का प्रावधान किया गया।

फ्लाईओवर से होगा ट्रैफिक सुगम

बीआरटीएस हटाने के बाद एबी रोड पर बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। दोनों तरफ मिक्स ट्रैफिक चलेगा और इन्हीं लेन पर आई बसें भी दौड़ेंगी। बस स्टॉप सड़क के दोनों ओर बनाए जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें...गणेश चतुर्थी पर इन शुभ योगों में करें विघ्नहर्ता की स्थापना, जानें कब से कब तक चलेगा ये उत्सव

इन 7 प्रमुख चौराहों पर प्रस्तावित हैं फ्लाय ओवर

ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए 7 प्रमुख चौराहों पर BRTS बनाने का प्रस्ताव है। इनमें भंवरकुआं, सत्यसाई, एलआईजी, पलासिया, गीताभवन, शिवाजी वाटिका और नौलखा चौराहा शामिल हैं। भंवरकुआं पर फ्लायओवर बन चुका है, जबकि सत्यसाई चौराहे पर काम जारी है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही ठेके को मंजूरी दी जाएगी, बीआरटीएस कॉरिडोर तोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • इंदौर
  • मोहन यादव
  • कंपनी
  • कॉरिडोर
  • निगमायुक्त
  • brts indore
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर