BRTS इंदौर पर एलिवेटेड कॉरिडोर पर अभी रोक नहीं, याचिका ट्रैफिक मामलों के साथ हुई लिंक

Sanjay Gupta | Feb 05, 2026, 17:29 IST
Share
There is no ban on elevated corridor on BRTS Indore yet
Photograph: (the sootr)

इंदौर हाईकोर्ट ने BRTS एलिवेटेड कॉरिडोर पर रोक लगाने से इनकार किया। अब 25 फरवरी को ट्रैफिक मामलों के साथ होगी अगली सुनवाई। इंजीनियर अतुल सेठ ने जनहित याचिका लगाई थी।

INDORE. इंदौर BRTS में एलआईजी से नवलखा चौराहे के हिस्से में बनने वाले एलिविटेड कॉरिडोर पर रोक नहीं लगी है। इस मामले को लेकर इंजीनियर अतुल सेठ द्वारा लगाई गई जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। लेकिन हाईकोर्ट ने कहा कि यह भी बीआरटीएस और ट्रैफिक से जुड़ा मसला है, इसलिए इसे अन्य याचिकाओं के साथ लिंक किया जाता है। इस पर अब 25 फरवरी को सुनवाई होगी।

हाईकोर्ट में यह बात रखी गई

याचिकाकर्ता सेठ के अधिवक्ता अभिनव धनोतकर ने पक्ष रखा कि इसे लेकर जो दो सर्वे हुए इसमें साफ है कि इस कॉरिडोर का कोई मतलब नहीं है। कॉरिडोर को लेकर सर्वे सही नहीं होने पर भी काम शुरू हो जाएगा और एनआईटी जारी हो जाएगी। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि पहले यह कॉरिडोर नहीं बन रहा था, अब सरकार का फैसला है कि बनना है, हम नीतिगत फैसलों पर नहीं कह सकते हैं।

इस पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने फिर कहा कि सर्वे तो सही होना चाहिए इसकी उपयोगिता अभी नहीं दिख रही है। थोड़ी देर सुनवाई के बाद इस केस को 25 फरवरी के लिए लिस्ट किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें..

इंदौर में वकील को हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार, 10 लाख मांगने का है आरोप

भूमाफियाओं से घिरी इंदौर की अयोध्यापुरी में पूर्व सचिव लखोटिया को ही संस्था से नोटिस

एक साल से अटका है बीआरटीएस का काम

फरवरी 2025 में ही इंदौर में बीआरटीएस हटाने का फैसला हो चुका है। हाईकोर्ट भी मंजूरी दे चुका है लेकिन अभी तक पूरे 11.20 किमी हिस्से से रेलिंग नहीं हटी है। इसे लेकर हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई हो रही है और अधिकारियों को जवाब देना पड़ रहा है। बीती सुनवाई में अधिकारियों ने कहा कि 6 किमी हिस्से में एलिवेटेड कॉरिडोर का काम 15 फरवरी में शुरू हो रहा है, इसलिए इस हिस्से को छोड़कर बाकी बचे 3 किमी हिस्से में रेलिंग हटाने का काम किया जाएगा।

इधर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ले चुके हैं बैठक

सीएम डॉ. मोहन यादव 14 दिसंबर को इंदौर में हुई विकास बैठक में एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूर कर चुके हैं। उधर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हाल ही में इस कॉरिडोर को लेकर जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की थी। इसमें कई तरह के सुझाव थे, हालांकि जनप्रतिनिधि कॉरिडोर के पक्ष में थे, लेकिन कुछ विशेषज्ञों ने इसमें कई सुधार की जरूरत बताई।

जैसे कि यह टू-लेन की जगह कम से कम थ्री लेन होना चाहिए। यह नवलखा की जगह राउ तक जाना चाहिए। इस पर तय हुआ कि सात फरवरी को फिर सभी सुझाव लेकर चर्चा की जाएगी। लेकिन उधर पीडब्ल्यूडी द्वारा इस पर काम शुरू कर दिया गया है और स्वाइल टेस्टिंग हो रही है।

यह खबरें भी पढ़ें..

इंदौर लव जिहाद फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी को थाने में लगानी होगी हाजिरी, ऐसे मिली जमानत

इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला ने इंदौर सांसद शंकर लालवानी से मांगी माफी, FIR के बाद ठंडे पड़े तेवर

Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • BRTS
  • हाईकोर्ट
  • जनहित याचिका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि