इंदौर के बिल्डर मनीष गोधा, देवेंद्र सोगानी की कॉलोनी में जमीन का विवाद, प्रशासन की दो रिपोर्ट

Sanjay Gupta | Published:
Share
Land dispute in the colony of builder Manish Godha Devendra Sogani
Photograph: (the sootr)

इंदौर के बिल्डर मनीष गोधा और देवेंद्र सोगानी की कॉलोनी 'गोधा एस सोलिटेयर' में सरकारी जमीन होने के आरोप लगे हैं। प्रशासन की दो अलग-अलग रिपोर्टों ने मामले को पेचीदा बना दिया है।

INDORE. इंदौर के बिल्डर मनीष गोधा और देवेंद्र सोगानी की निजी कॉलोनी गोधा एस सोलिटेयर में सरकारी जमीन होने की शिकायत पर प्रशासन ने जांच कराई है। मौके पर कराई गई नपती में इसमें दो सरकारी सर्वे नंबर की जमीन बताया गया है।

इस मामले में बिल्डर का दावा है कि प्रशासन की पुरानी सत्यापित कॉपी उनके पास है। इसमें इन सर्वे नंबर का कोई जिक्र नहीं है। यानी कि इस मामले में प्रशासन की दो-दो रिपोर्ट है। इंदौर में अपनी निर्माणाधीन कॉलोनियों में जैन समाज के बड़े धार्मिक आयोजन करने के लिए बिल्डर मनीष गोधा प्रसिद्ध है।

यह थी शिकायत

शिकायतकर्ता लोकेश जैन ने इस संबंध में नगर निगम इंदौर से लेकर टीएंडसीपी और एसडीएम मल्हारगंज को लिखित शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया है कि ग्राम छोटा बांगड़दा मल्हारगंज सर्वे नंबर 111/2, 111/3, 111/4, 111/5 कुल 2.024 हेक्टेयर पर देवेंद्र सोगानी, महेश सोगानी व अन्य द्वारा बिल्डर मनीष गोधा के साथ गोधा एस सोलिटेयर कॉलोनी काटी जा रही है। इसमें सरकारी जमीन का सर्वे नंबर 110/1 व 107 को भी ले लिया गया है। साथ ही नक्शे में तय 18 मीटर चौड़ी सड़क को संकरा बनाया जा रहा है और नक्शे के विपरीत भी।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर क्राइम ब्रांच में मंदसौर पुलिस जैसा कांड - 54 लाख के ड्रग्स केस में जावरा से उठाए व्यक्ति की इंदौर में दिखाई गिरफ्तारी

इंदौर में रैगिंग पर लगाम फेल, अब डेंटल कॉलेज में भी सीनियर ने जूनियर को बनाया शिकार

प्रशासन द्वारा मौके पर नपती कराई गई

शिकायत के बाद तहसीलदार मल्हारगंज के द्वारा जमीन का सीमांकन के लिए एक दल का गठन किया गया। इस दल की रिपोर्ट में सामने आया कि सपना गोधा, मनीष गोधा के द्वारा सर्वे नंबर 111/2, 111/3, 111/4, 111/ 5 पर नगर एवं ग्राम निवास विभाग से कालोनी विकास की अनुमति प्राप्त की गई।

रिपोर्ट में है कि सर्वे में कुल रकबा 2.024 हेक्टेयर की आकृति 1.786 हेक्टेयर ही है। इससे अधिक जमीन नहीं हो सकती है। लेकिन गोधा द्वारा 1.982 हेक्टेयर जमीन पर टीएडंसीपी पास कराई गई है। इससे साफ है कि इसमें सर्वे नंबर 110 व 103 को भी शामिल किया गया है।

करीब 20 हजार वर्गफीट जमीन ज्यादा

इस तरह 0.196 हेक्टेयर यानी करीब 20 हजार वर्गफीट जमीन अतिरिक्त इस नक्शे में दबाई गई है। प्लाट के बाजार भाव के हिसाब से इस कब्जे वाली जमीन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए आती है।

इस मामले में शिकायत करने वाले जैन के आरोप है कि बिल्डर कॉलोनाइजर मनीष गोधा के साथ कई लोग शामिल है। उनकी पत्नी सपना गोधा, सेल टैक्स विभाग के सेवानिवृत अधिकारी टी के वैध, सोगानी ड्रेसेस के संचालक देवेंद्र सोगानी, महेश सोगानी के साथ पराग सोगानी, संदीप सोगानी पेपर वाले भी शामिल है।

क्या बोल रहे गोधा

गोधा ने कहा कि यह केवल नपती रिपोर्ट है जो शिकायकर्ता जैन द्वारा दबाव डालकर इसमें अपने बिंदु जुड़वाए गए हैं। जबकि इसकी पहले ही रिपोर्ट बनी हुई है और इसकी सत्यापित कॉपी हमारे पास है। इसमें सरकारी सर्वे नंबर 110 व 103 का कोई लेना-देना नहीं है। वैसे भी जमीन मेरी नहीं है, मैं तो डेवलपर हूं और जाइंट रेशो में काम कर रहा हूं।

यह खबरें भी पढ़ें...

द सूत्र मन मत सर्वे: 48% लोग बोले- आज चुनाव हुए हुए तो हार जाएंगे मौजूदा विधायक, 41% ने कहा- जमीनों में रहती है विधायकों की ज्यादा रुचि

द सूत्र मनमत सर्वे: CG में आज चुनाव हुए तो 10 में से 4 विधायकों पर हार का खतरा, 43% लोग बोले-तेजी से पैसे वाले बन रहे विधायकों के रिश्तेदार

प्रशासन क्या कह रहा है

वहीं इस मामले में तहसीलदार नारायण नांदेड ने कहा कि अभी नपती दल की नपती रिपोर्ट आई है। इसका परीक्षण करना बाकी है। परीक्षण के बाद यदि सरकारी जमीन पर कब्जा पाया जाता है तो इसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
  • इंदौर
  • टीएंडसीपी
  • नगर निगम इंदौर
  • सीमांकन
  • सरकारी जमीन
  • जमीन का सीमांकन
  • कॉलोनाइजर
  • निजी कॉलोनी गोधा एस सोलिटेयर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर