इंदौर में उद्योगपति चिराग जैन को उसके पार्टनर ने ही मार डाला, बातचीत करने के बहाने पहुंचा था घर

Vishwanath Singh | Aug 23, 2025, 12:03 IST
Share
Sourabh300
Sourabh300

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक चिराग जैन सांवेर रोड पर पाइप फैक्ट्री चलाते थे और अपने परिवार के साथ मिलन हाइट्स अपार्टमेंट में रहते थे। उनका बिजनेस पार्टनर विवेक जैन तिलक नगर का रहने वाला है।

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र से शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बिजनेसमैन की उसके ही बिजनेस पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना मिलन हाइट्स अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 806 में हुई। वारदात के समय मृतक की पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गई हुई थी और बेटा घर में सो रहा था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ऐसे हुई वारदात

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक चिराग जैन सांवेर रोड पर पाइप फैक्ट्री चलाते थे और अपने परिवार के साथ मिलन हाइट्स अपार्टमेंट में रहते थे। उनका बिजनेस पार्टनर विवेक जैन तिलक नगर का रहने वाला है। पिछले कुछ समय से विवाद के चलते उनसे नाराज़ चल रहा था। शनिवार सुबह विवेक बातचीत के बहाने चिराग के घर पहुंचा।

विवाद के बाद हमला

घर में दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि विवेक ने गुस्से में आकर घर में रखा चाकू उठा लिया और चिराग पर कई वार कर दिए। हमले में चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह खबर भी पढ़ें...भारतीय रेलवे में नौकरी का मौका, 368 सेक्शन कंट्रोलर पदों पर भर्ती, आवेदन जल्द होंगे शुरू

खून देखकर दहशत में आए लोग

कुछ समय बाद अपार्टमेंट के लोगों ने देखा कि फ्लैट का गेट खुला हुआ है और अंदर खून फैला हुआ है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को एमवाय अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ। इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • हत्या
  • वारदात
  • पार्टनर
  • बिजनेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज