इंदौर में NHAI के 43 करोड़ रुपए वाले राऊ फ्लाईओवर के गड्ढे ने ली बाइक सवार की जान

Vishwanath Singh | Aug 14, 2025, 16:33 IST
Share
Sourabh768
Sourabh768

राऊ सर्कल पर एनएचएआई द्वारा 43 करोड़ रुपए की लागत से एक फ्लाईओवर तैयार किया गया है। राऊ पुलिस के मुताबिक धार जिले के ग्राम मालपुरा पंचायत तारापुर निवासी अरमान डावर अपने भाई राजवीर डावर के साथ मोटरसाइकिल से राऊ बायपास रोड पर जा रहे थे।

इंदौर के राऊ-देवास बायपास के राऊ सर्कल पर बने फ्लाईओवर पर फिर गड्ढे हो गए हैं। NHAI के इस फ्लाइओवर पर हुए ये गड्ढे इतने खतरनाक हैं कि इसके कारण एक युवक की जान चली गई है। ब्रिज से गुजर रही कार के चालक ने गड्ढे को बचाने के चक्कर में तेजी से कार घुमाई और बाइक सवार को टक्कर मार दी। यह खुलासा राऊ थाने में हुई एक एफआईआर में हुआ है।

गड्ढे ने ले ली जान

राऊ सर्कल पर एनएचएआई द्वारा 43 करोड़ रुपए की लागत से एक फ्लाईओवर तैयार किया गया है। राऊ पुलिस के मुताबिक धार जिले के ग्राम मालपुरा पंचायत तारापुर निवासी अरमान डावर अपने भाई राजवीर डावर के साथ मोटरसाइकिल से राऊ बायपास रोड पर जा रहे थे। इस दौरान ईको कार (क्र. GJ-09-BA-3787) का चालक गोल चौराहा ब्रिज पर सामने से आ रहा था। इस दौरान ब्रिज पर बने गड्ढे को बचाने के प्रयास में वह तेजी से अचानक मुड़ गयाऔर उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर से सड़क पर गिर गए दोनों भाई

पुलिस को दिए बयान में बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई सड़क पर गिर गए। हादसे में राजवीर डावर के सिर के बाईं ओर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। राहगीरों की मदद से घायल राजवीर को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें...Madhya Pradesh में Promotion केस की सुनवाई फिर High Court में टल गई | अब कब होगी सुनवाई ?

पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बायपास पर गड्ढों और तेज रफ्तार वाहन चालकों के कारण इस तरह के हादसे लगातार हो रहे हैं।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • बायपास
  • राऊ
  • एनएचएआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज